एक्सप्लोरर

'हमारे वार्ड पर प्यार बनाए रखें', अयोध्या के मुस्लिम पार्षद ने आखिर क्यों की CM योगी की तारीफ?

UP News: अभिरामदास वार्ड से पार्षद मोहम्मद सुल्तान अंसारी ने आईएएनएस से बातचीत की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारे वार्ड में आए थे. वार्ड के सभी लोगों ने उनका स्वागत किया.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अयोध्या की अभिरामदास वार्ड का दौरा किया. यहां मुख्यमंत्री लोगों से मिले और उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दी. मुख्यमंत्री ने लोगों में फल और मिठाई भी वितरित किए. योगी आदित्यनाथ के दौरे से लोगों में खुशी की लहर है. इस दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लोगों को वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने की अपील भी की.

अभिरामदास वार्ड से पार्षद मोहम्मद सुल्तान अंसारी ने आईएएनएस से बातचीत की. उन्होंने बताया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ हमारे वार्ड में आए थे. वार्ड के सभी लोगों ने उनका स्वागत किया. मुख्यमंत्री ने यहां पर फल एंव मिठाइयां भी बांटी. हम अपने वार्ड के सभी लोगों की ओर से उन्हें दीपावली की बधाई देना चाहते हैं और चाहते हैं क‍ि वह इसी प्रकार हमारे वार्ड पर अपना प्यार बनाए रखें. वह हमेशा अयोध्या को लेकर चिंतित रहते हैं. वह चाहते हैं कि यहां सभी वार्ड का विकास हो. उन्होंने मेरे वार्ड को स्वच्छ बनाए रखने की बात कही.

बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया. उन्होंने लिखा, 500 वर्षों के उपरांत हम सबके आराध्य प्रभु श्री रामलला के अपने भव्य मंदिर में पुनः विराजमान होने के पश्चात यह प्रथम दीपोत्सव है. अद्भुत-अलौकिक आभा से दीप्त श्री अयोध्या धाम का यह दिव्य-भव्य स्वरूप हम सभी को त्रेता युग की अनुभूति करा रहा है. आज अयोध्या हर्षित है, संपूर्ण भारत गर्वित है. 'दीपोत्सव 2024' में सहभागी सभी रामभक्तों को हार्दिक बधाई एवं उनका अभिनंदन! जय जय श्री राम!

मुख्यमंत्री ने दूसरे पोस्ट में लिखा, ''मनुष्यता, मर्यादा, सद्भावना, अंत्योदय, आत्मीयता, समन्वय और सहकार की अगणित दीपशिखाओं से दीप्त धर्मधरा श्री अयोध्या धाम में पावन दीपोत्सव पूर्ण गरिमा के साथ संपन्न हुआ. मानवीय मूल्यों के उत्थान के जनोत्सव 'दीपोत्सव' के सफल आयोजन हेतु अपना आशीर्वाद एवं मार्गदर्शन प्रदान करने वाले सभी पूज्य संत गण व धर्माचार्यों का हार्दिक आभार.''

गाजियाबाद की घटना के विरोध में उतरे अलीगढ़ के वकील, सड़कों पर उतरकर किया प्रदर्शन 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget