एक्सप्लोरर

Ayodhya News: 'देखा नहीं जा रहा था मां का कष्ट', बेटे ने मां की हत्या कर पुलिस के सामने किया आत्मसमर्पण

UP News: अयोध्या के कोतवाली क्षेत्र में महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. उनके बड़े पुत्र ने एक पत्र वायरल कर हत्या की बात कबूली है. वहीं घर वालों का कहना है कि उनकी मृत्यु स्वाभाविक हैं.

Ayodhya News: अयोध्या के कोतवाली नगर क्षेत्र में एक बुजुर्ग महिला की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई हैं. उनके बड़े पुत्र ने चार पन्ने का एक पत्र वायरल कर हत्या की बात कबूली हैं. वहीं घर वाले महिला की मौत स्वाभाविक मान रहे हैं. पुलिस भी स्वाभाविक मौत मानकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है. फिलहाल पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है पुलिस पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही आगे की कार्रवाई करेगी.

अयोध्या शहर के प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता रंगकर्मी और कम्युनिस्ट पार्टी कांग्रेस और अन्ना आंदोलन में सक्रिय रहे गोपाल कृष्ण वर्मा ने 1 मार्च की सुबह कोतवाली नगर अयोध्या में पहुंचकर यह जानकारी दी है कि उन्होंने अपनी वृद्ध बीमार मां की हत्या कर दी है. इसके बाद वह आत्मसमर्पण करने के लिए कोतवाली आ गया. गोपाल कृष्ण वर्मा ने चार पन्ने का एक नोट भी लिखा है जिसमें उन्होंने इस बात का जिक्र किया है कि अत्यधिक कर्ज में डूब जाने के कारण वह मानसिक अवसाद में थे.  

बेटे ने मां की हत्या की बात पत्र में कबूली
अयोध्या में एक बुजुर्ग महिला की मौत होने पर उसके बड़े बेटे ने चार पन्ने का पत्र वायरल कर हत्या की बात कबूली हैं. वहीं नोट में इस बात का जिक्र है कि अत्यधिक कर्ज में डूब जाने के कारण मैं मानसिक अवसाद में था. उनका यह दर्द उनकी मां से देखा नहीं जा रहा था. जिसके कारण उन्होंने अपनी 85 वर्षीय बीमार मां को दर्द से मुक्ति दिलाने के लिए ऐसा कदम उठाया है. इस कृत्य के लिए वह स्वयं जिम्मेदार हैं और इसमें किसी का कोई दोष नहीं है. वहीं घर वालों का कहना है कि मृतका काफी दिनों से बीमार थी और उनकी मृत्यु स्वाभाविक हैं.

एसपी ने कहा हमारे पास कोई सूचना नहीं
एसपी सिटी मधुबन सिंह का कहना है कि उन्हें कोई पत्र नहीं मिला है और ना ही गोपाल कृष्ण वर्मा उनकी कस्टडी में है. इस पूरी घटना पर गोपाल कृष्ण वर्मा के भाई अनुराग वर्मा का अलग बयान है उनका कहना है कि उनके भाई काफी दिन से मानसिक रूप से बीमार चल रहे थे. उनकी माता की मृत्यु स्वाभाविक है वह 85 वर्ष की थी और काफी बीमार थी. काफी समय से बेड पर थी. हत्या किए जाने जैसी कोई बात नहीं है मानसिक अवसाद में होने के कारण उन्होंने इस तरह का पत्र उच्च अधिकारियों को और कोतवाली में दिया है. मेरे भाई की मानसिक हालत काफी समय से ठीक नहीं थी मेरे भाई ने जिस समय इस घटना के होने की बात कही है उस समय मेरे एक और बड़े भाई बालकिशन वर्मा इस कमरे में मौजूद थे.

ये भी पढ़ें: UP Politics: PM मोदी की चिट्ठी पाकर गदगद हुए BSP विधायक उमाशंकर सिंह, दिया ये रिएक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
टिफिन में ड्रग्स, इंटरनेट गायब, गोरखपुर यूनिवर्सिटी की व्यवस्था पर भड़कीं आनंदीबेन पटेल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
पिता की कब्र के पास दफनाया जाएगा अतीक अहमद का लाडला, जेल में बंद 2 भाई नहीं होंगे शामिल
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!
यूपी चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा कदम, इन 6 लोगों की कर दी छुट्टी!

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
शेख हसीना पर आंखें की लाल, 1 दिन में ही घुटनों पर बांग्लादेश, भारत से मांगा डीजल
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
पप्पू यादव के खिलाफ थाने पहुंचा चप्पल फेंकने वाला आरोपी, पूर्णिया सांसद पर लगाए ये आरोप
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
तरुण तेजपाल क्यों करने लगे शरजील इमाम और उमर खालिद से अपनी तुलना? जानें
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
चेन्नई नहीं KKR को जॉइन करेंगे हार्दिक पांड्या? 25 करोड़ के साथ कप्तानी भी मिलेगी!
Main Vaapas Aaunga OTT Release: इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
इम्तियाज अली की 'मैं वापस आऊंगा' ओटीटी पर हुई रिलीज, जानें- कहां देख सकते हैं ये फिल्म
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
Gen-Z पर मोहन भागवत करते हैं अंधा भरोसा, बोले- 'वो कभी भी...'
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
दिल्ली में आज भी बारिश, जगह-जगह जलभराव, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट
LPG Cylinder Tips: बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
बिना उठाए पता करें सिलेंडर में कितनी गैस बची है? अपनाएं यह ट्रिक
Embed widget