एक्सप्लोरर

अयोध्या: महंत परमहंस दास ने फिर दी आमरण अनशन की चेतावनी, डीएम को इस मुद्दे पर लिखा पत्र

अयोध्या में तपस्वी छावनी के संत परमहंस दास ने अयोध्या के जिलाधिकारी को पत्र लिखा है. उन्होंने कहा कि धर्म नगरी की सीमा के भीतर शराब,मांस की दूकानों को हटाया जाए. यही नहीं उन्होंने आमरण अनशन की चेतावनी दे डाली.

अयोध्या: अयोध्या में शराब और मांस की दुकानों को हटाने के लिए तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास ने जिलाधिकारी अयोध्या को पत्र लिखा है. उन्होंने मांग की है कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा के अंदर से शराब, मांस और अंडे की दुकानों को हटाया जाए. संत परमहंस दास ने बीते वर्ष भी जिलाधिकारी से मुलाकात कर अंडा, मांस और शराब की दुकानें अयोध्या के पंचकोसी परिक्रमा से हटाने की मांग की थी. इस पर जिलाधिकारी अयोध्या के द्वारा आश्वासन दिया गया था कि अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा से अंडे और मांस की दुकानों को हटा दिया जाएगा.

इतना ही नहीं राष्ट्रपति से भी पत्र लिखकर संत परमहंस दास ने मांग की थी जिस पर राष्ट्रपति की तरफ से जवाब भी आया था और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक को कार्रवाई के लिए निर्देशित किया गया था, लेकिन अभी तक कोई संतोषजनक कार्रवाई ना होने के कारण अब संत परमहंस दास ने एक बार फिर से जिलाधिकारी अयोध्या को पत्र लिखा है.

14 जनवरी तक दिया अल्टीमेटम

परमहंस दास ने यह मांग की है कि अगर मकर संक्रांति 14 जनवरी तक अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा से शराब, अंडा और मांस की दुकानें नहीं हटाई जाती हैं तो 16 जनवरी से वह एक बार फिर आमरण अनशन करेंगे और इस बार का आमरण अनशन महोबरा चौराहे पर होगा.

राम मंदिर के लिए आमरण अनशन कर चर्चा में आए संत परमहंस दास ने 12 दिन तक अन्न जल का त्याग किया था, जिसके बाद जिला प्रशासन ने जबरिया परमहंस दास को पीजीआई में भर्ती कराया था. जहां पर भी वह अन्न जल नहीं ले रहे थे. जिसके बाद सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने संत परमहंस दास से पीजीआई में मुलाकात कर उनको जूस पिलाया था.

हिंदू राष्ट्र घोषित करने के लिये 16 दिन आमरण अनशन किया था

दोबारा फिर एक बार परमहंस दास ने बीते वर्ष में भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित किए जाने के लिए लगातार 16 दिन आमरण अनशन किया था. एक बार फिर संत परमहंस दास को प्रशासन ने जबरदस्ती उठाकर के अस्पताल पहुंचाया था, जहां पर अयोध्या के स्थानीय विधायक के द्वारा गृह मंत्री अमित शाह से टेलीफोन पर वार्ता कराने के पश्चात संत परमहंस दास ने आमरण अनशन को तोड़ा था.

एक बार फिर जिला प्रशासन के लिए चिंता का सबब बन गए हैं तपस्वी छावनी के महंत परमहंस दास इस बार अयोध्या की सांस्कृतिक सीमा से शराब अंडा और मांस की दुकानों को हटाने के लिए जिलाधिकारी को पत्र लिखा है और साथ ही यह भी दावा किया है कि यदि ऐसा नहीं होता है तो फिर 16 जनवरी से वह आमरण अनशन पर बैठेंगे.

ये भी पढ़ें.

Farmers Protest किसानों की मौत की खबरों पर भड़कीं प्रियंका गांधी, ट्वीट कर कही ये बड़ी बात

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
BJP का निशाना, 'डिंपल यादव के अपमान पर नहीं बोले अखिलेश, अब...'
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
उत्तराखंड: H1N1 के 57 केस मिले, देहरादून में ही 52 मामले
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
महोबा: बारिश में बही मुख्य सड़क, गांव का संपर्क मुख्यालय से टूटा
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव
यूपी चुनाव: 4000 बनाम फ्री बस यात्रा! महिला वोट पर BJP-SP का बड़ा दांव

वीडियोज

भाई की थाली में नकली पनीर की साजिश!
नेपाल में जल-प्रलय, भारत में रेड अलर्ट!
नेपाल में तबाही के बाद भारत पर मंडराया खतरा! कई जिलों में हाई अलर्ट
महिलाओं को तोहफा...सब वोट बैंक का चक्कर है?
महिलाओं को तोहफा या चुनावी दांव? विश्लेषकों का सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
नेपाल में प्रलयंकर बाढ़! 157 शव बरामद, 403 नेपाली-भारतीय समेत विदेशी टूरिस्ट लापता
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
महंगा पड़ेगा मुंबई में सफर! 1 सितंबर से बढ़ेगा ऑटो-टैक्सी का किराया
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
क्रिकेट में वापसी पर आई अनाया बांगर की प्रतिक्रिया, जो कहा वो सबको जानना चाहिए
आ गया 'टॉक्सिक' का फर्स्ट रिव्यू, हर सीन में कमाल लगे यश, कियारा संग जमी केमिस्ट्री
'टॉक्सिक' की जान हैं यश, हर सीन में लगे कमाल, आ गया फर्स्ट रिव्यू
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
नेपाल बाढ़ में 105 भारतीय लापता, देखें तबाही की तस्वीरें
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
‘हर संभव सहायता’, बाढ़ से तबाही पर PM मोदी का नेपाल के प्रधानमंत्री को फोन
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
नेपाल बाढ़ का भूकंप और चीन कनेक्शन, भारत ने भेजी मदद | बड़ी बातें
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
'वे गंभीर रुप से घायल हैं, लेकिन मौत..., ट्रंप का मुज्तबा खामनेई को लेकर बड़ा दावा
Embed widget