एक्सप्लोरर

शिलान्यास से पहले रोशनी से जगमगा उठी राम नगरी अयोध्या, देखें मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें

अयोध्या दुल्हन की तहर तैयार है. कल यानी बुधवार को राम मंदिर के शिलान्यास का भव्य आयोजन होना है. इससे पहले पूरे अयोध्या को रोशनी से नहला दिया गया है. कोई सड़क, चौक ऐसी नहीं है जहां प्रकाश न हो.

अयोध्या: पांच अगस्त को होने वाले राम मंदिर भूमि पूजन कार्यक्रम के लिए अयोध्या को बेहद खूबसूरत तरीके से सजाया जा रहा है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार और केंद्र की मोदी सरकार मंदिर निर्माण से जुड़े हर पहलू को भव्य बनाने के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ना चाहती. लिहाजा पांच अगस्त से पहले ही अयोध्या की खूबसूरत छटा नजर आने लगी है.

पूरे शहर में जगह-जगह राम के जीवन से जुड़ी हुई कलाकृतियां और पेंटिंग बनाई गई हैं. फ्लाईओवर, पार्क और तमाम महत्वपूर्ण जगहों की मरम्मत का काम किया गया है. अयोध्या को इस तरह से सजाया जा रहा है कि पांच अगस्त को जब भूमि पूजन का कार्यक्रम हो तो इसकी भव्यता अलग ही नजर आए.

शिलान्यास से पहले रोशनी से जगमगा उठी राम नगरी अयोध्या, देखें मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें फोटो-ANI

रोशनी से जगमगा उठी अयोध्या

राम मंदिर के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शामिल होंगे. लेकिन इससे पहले शनिवार को अयोध्या के कई हिस्से खूबसूरत रोशनी ने नहाए हुए नजर आए. सरयू घाट से लेकर कई अन्य स्थानों पर की गई लाइटिंग में अयोध्या अलग ही रूप में नजर आई. हाल ही में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपनी यात्रा के दौरान साफ किया था कि भूमि पूजन के आयोजन से पहले तीन दिन तक पूरे अयोध्या में दीपावाली जैसा माहौल रहेगा.

शिलान्यास से पहले रोशनी से जगमगा उठी राम नगरी अयोध्या, देखें मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें फोटो-ANI

मंच पर होंगे पांच लोग

अयोध्या पहुंचने पर पीएम मोदी सबसे पहले हनुमानगढ़ी जाएंगे और वहां दर्शन करने के बाद रामलला के दर्शन करेंगे, जिसके बाद भूमिपूजन का कार्यक्रम होगा. अयोध्या में मंच की व्यवस्था भी फाइनल कर दी गई है. खास बात यह है कि सिर्फ पांच लोग ही मंच पर रहेंगे. तीन अगस्त से ही अयोध्या में उत्सव शुरू हो गया है.

शिलान्यास से पहले रोशनी से जगमगा उठी राम नगरी अयोध्या, देखें मंत्रमुग्ध कर देने वाली तस्वीरें फोटो-ANI

प्रशासन की ओर से शहर में लाखों दीए जलाए जाएंगे. साथ ही आम लोगों से अपील की जाएगी कि वो अपने घरों के बाहर दीए जलाएं. अयोध्या शहर ही नहीं बल्कि, रामलला के परिधानों को विशेष हरे रंग से तैयार किया गया है. पूरे राम परिवार को हरे रंग के वस्त्र उनके पर्दे, चादर, तकिया, रजाई सब कुछ हरे रंग का होगा.

ये भी पढ़ें.

राम मंदिर भूमि पूजन से पहले सीएम योगी आदित्यनाथ ने अपने आवास पर जलाए दीये, अधिकारी रहे मौजूद

अयोध्या में उत्सव और आनंद के बीच दुकानों में पसरा है सन्नाटा, जानिये क्यों

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
बस्ती के 'अद्भुत बाबू' की चर्चा, एक साथ दो जिलों में कर रहा नौकरी
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
उत्तराखंड: डाक विभाग में 61 भर्तियां, 58 के हाई स्कूल में 100% नंबर
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
जालौन में शादी का झांसा देकर युवतियों से ठगी, 3 गिरफ्तार
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल
लेखक गांव अंतरराष्ट्रीय महोत्सव- 2026 का समापन समारोह, CM धामी हुए शामिल

वीडियोज

Bollywood News: बी-टाउन में दिखी करवा चौथ की रौनक, प्रियंका चोपड़ा ने रचाई पिया के नाम की मेहंदी (29.10.26)
Yeh Fitoor Tera: 🫨Saumya के आखिर किस कदम से Jeet को होगा उसके बेइंतहा प्यार का यकीन! #sbs
Sansani: बैंक का 'गोलमाल'... ग्राहक 'कंगाल' !
Ballot Paper पर जीरो, अब क्या करेगी Congress?
Form-6 पर Supreme Court में क्या बहस हुई? सटीक विश्लेषण

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
CEC ज्ञानेश कुमार पर यूसुफ पठान का चौंकाने वाला बयान, 'आवाज सुननी ही चाहिए'
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
महाराष्ट्र MLC रिजल्ट: शरद पवार गुट ने की कांग्रेस की तारीफ, EVM पर क्या कहा?
MLC Election Winner List: MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
MLC चुनाव की 28 सीटों का आ गया रिजल्ट, कौन-कहां से जीता? पढ़ें पूरी विनर लिस्ट
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
'मेरे पति के जैसा कोई नहीं...', करवा चौथ पर निक ने दिया प्रियंका चोपड़ा को सरप्राइज
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
ODI में बिना छक्का लगाए सबसे ज्यादा रन बनाने वाले 3 बल्लेबाज, नंबर-1 है भारतीय
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
हार की राह पर खड़े बेंजामिन बोले- चुनाव चोरी हुए, पुलिस-इलेक्शन कमिटी का आरोपों से इनकार
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
पटाखों पर रोक के पक्ष में नहीं SC, कहा- जागरुकता के लिए विराट कोहली जैसी हस्तियों को शामिल करें
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
UP MLC में सपा को मिली बढ़त तो ओपी राजभर बोले- इसमें पढ़े-लिखे लोगों ने वोट दिया
Embed widget