एक्सप्लोरर

Padma Award 2021: 'लावारिस लाशों के मसीहा' शरीफ चाचा को मिला पद्मश्री, कभी बेटे का नहीं कर सके थे अंतिम संस्कार

Padma Award 2021: लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले व लावारिश लाशों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले अयोध्या के मोहम्मद शरीफ़ को कल शाम राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया.

Padma Award 2021: लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार करने वाले व लावारिश लाशों के मसीहा के रूप में पहचाने जाने वाले अयोध्या के मोहम्मद शरीफ़ को कल शाम राष्ट्रपति भवन में पद्मश्री सम्मान से नवाजा गया. राष्ट्रपति भवन में उनको राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा सम्मानित किया गया. अब तक उन्होंने 5 हज़ार से ज़्यादा लावारिश लाशों का अंतिम संस्कार किया है. 

मोहम्मद शरीफ ने 1993 में अपने बेटे का अंतिम संस्कार न कर पाने से आहत होकर ये तय किया कि अब कोई भी लाश लावारिश नहीं रहेगी. सबका अंतिम संस्कार वो खुद करेंगे. इस दौरान उन्हें कई कठिनाइयों का सामना करना पड़ा और लोगों के सहयोग के बाद से वो अब तक 3 हज़ार हिन्दू और 2 हज़ार से ज़्यादा मुस्लिम लोगों का अंतिम संस्कार कर चुके हैं.

बेटे का नहीं कर पाए थे अंतिम संस्कार

मोहम्मद शरीफ ने एबीपी गंगा से बात करते हुए बताया कि 28 साल पहले 1993 में सुल्तानपुर में उनके बेटे की मौत हो गयी थी. ऐसे में किसी ने उसका अंतिम संस्कार नहीं किया. तभी से मैंने तय किया कि अब चाहे हिन्दू हो या मुसलमान, सबका अंतिम संस्कार में करूंगा और तब से अब तक 3 हज़ार हिन्दू और 2 हज़ार मुस्लिम लोगों का अंतिम संस्कार कर चुका हूं.

मोहम्मद शरीफ ने बताया कि पद्मश्री मिलने से वो बहुत खुश हैं, उनके काम को लोगों द्वारा सराहा गया और सरकार के द्वारा उनका सम्मान किया गया. इससे उनका मनोबल और बढ़ गया है. वो इसी तरह से आगे भी इस काम को करते रहेंगे. 

चाचा के नाम से हैं मशहूर

शरीफ चाचा के नाम से मशहूर मोहम्मद शरीफ ने बताया कि उनको इसके लिए किसी भी तरह की सरकारी मदद नहीं मिलती है, बेटे की मौत के बाद ठेला खरीद के वो जनता से ही पैसा इकट्ठा करके लोगों के अंतिम संस्कार करते रहे हैं, आम लोगों ने खूब सहयोग किया. बड़ा सम्मान मिला सबका आभार. मीडिया का भी आभार, जिसने मेरे काम को पहचान दी व पीएम तक मेरे काम को पहुंचाया.

पीएम ने दिया मदद का आश्वासन

मोहम्मद शरीफ ने बताया की प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से कल मुलाक़ात हुई और बात भी हुई. राष्ट्रपति से ज्यादा बात तो नहीं हुई लेकिन पीएम से बात हुई है. प्रधानमंत्री ने सभी प्रकार के का आश्वासन दिया हैं. मैंने उनसे लावारिश लाशों के अंतिम संस्कार के लिए भी मदद और अपने लिए घर की मांग भी की है, जिसके लिए पीएम की तरफ से हमें आश्वासन मिला है कि मदद की जायेगी. 

ये भी पढ़ें :-

UP Election 2022: मायावती बोलीं- CM योगी की तरह मेरा भी नहीं है कोई परिवार, सर्व समाज ही मेरा परिवार

Farmers Protest: राकेश टिकैत का एलान- पूर्वांचल में भी तेज होगा आंदोलन, 22 नवंबर को लखनऊ में होगी किसान महापंचायत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget