एक्सप्लोरर

Ayodhya Earthquake: अयोध्या में महसूस हुए भूकंप के झटके, घरों से बाहर भागे लोग

Ayodhya Earthquake Today: उत्तर प्रदेश के अयोध्या में रविवार देर रात फिर धरती कांपी. भूकंप का झटका महसूस करने के बाद लोग घरों से बाहर निकल आए. नेपाल अभी भूकंप की मार से जूझ रहा है.

Earthquake in Ayodhya: अयोध्या में रविवार की रात 1 बजे धरती हिलने से हड़कंप मच गया. गनीमत है कि जानमाल के नुकसान की अब तक सूचना नहीं है. लोगों ने भूकंप के हल्के झटके महसूस किए. नेशनल सेंटर फॉर सीस्मोलॉजी (NSC) ने बताया कि रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 3.6 आंकी गई. भूकंप का केंद्र अयोध्या से 215 किमी उत्तर में 10 किमी की गहराई पर था. अफगानिस्तान के फैजाबाद में भी देर रात 4.5 तीव्रता का भूकंप आया. शुक्रवार की देर रात यूपी समेत देश के कई हिस्सों में धरती हिली थी. जान बचाने के लिए लोग घरों से बाहर आ गए थे.

अयोध्या में फिर हिली धरती

भूकंप के झटके का असर उत्तर भारत में भी देखा गया. लोग अभी दहशत से उबरे भी नहीं थे कि अयोध्या में दोबारा भूकंप के झटके महसूस किए गए. शुक्रवार की देर रात आए 6.4 तीव्रता के भूकंप ने नेपाल में तबाही मचाई है. भूकंप के कारण मरने वालों की संख्या बढ़कर 157 हो गई है. एजेंसियां बचाव और राहत के काम में जुटी हैं. मकानों के मलबे में दबे लोगों को निकालने का काम जारी है. कर्मचारी शनिवार से राहत और बचाव के काम में लग गए हैं.

नेपाल में भूंकप से त्राहिमाम

चिकित्सा कर्मियों का दल घटनास्थल पर पहुंच चुका है. नेपाल की अर्थव्यवस्था को भारी नुकसान पहुंचने का अनुमान है. मुसीबत की घड़ी में भारत ने पड़ोसी धर्म निभाया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जान-माल के नुकसान पर दुख जताते हुए नेपाल को मदद की पेशकश की है. चीन ने भी भूकंप पीड़ितों की सहायता के लिए 10 करोड़ नेपाली रुपये आपदा राहत राशि में देने का एलान किया है.

नेपाल को भूकंप की मार से उबरने में समय लगेगा. हिमालयी देश में कई महीनों से जमीन हिलने की घटना हो रही है. इस साल 16 अक्टूबर को नेपाल के सुदूर पश्चिम प्रांत में 4.8 तीव्रता का भूकंप आया था. 22 अक्टूबर को भी राजधानी काठमांडू में जमीन हिली. रिक्टर स्केल पर भूकंप की 6.1 तीव्रता थी.

UP Pollution: नोएडा-गाजियाबाद में प्रदूषण ने बढ़ाई मुश्किलें, AQI पहुंचा 450 के पार, जानें- अन्य शहरों का हाल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
यूपी में फिर दौड़ी तबादला एक्सप्रेस, राजधानी से आजमगढ़ तक IAS अफसरों के ट्रांसफर
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
मुस्कान-साहिल की फांसी के लिए 'महाभारत' का जिक्र, वकील ने बताया कोर्ट में क्या-क्या हुआ?
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन
सजा सुनते ही रो पड़े मुस्कान और साहिल, जानें नीले ड्रम हत्याकांड की टाइमलाइन

वीडियोज

सोशल मीडिया की हसीन 'विष कन्या !
ज्ञानेश कुमार के खिलाफ राहुल का पूरा प्लान क्या है?
चाय की चुस्की CEC के खिलाफ विपक्ष की 'नई रणनीति' !
एक चाय, दो बिस्किट-SIR की जंग में कौन 'हिट'
राहुल का प्रोटेस्ट..अमित शाह ने संभाल लिया 'मोर्चा'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
रेलवे कर्मचारियों को सौगात, दिव्यांगों को जन्म से पेंशन...मोदी कैबिनेट के 3 बड़े फैसले
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
तिहाड़ जेल भेजे गए सौरव-रांका, अब सुप्रिया सुले ने गृह मंत्रालय से की ये मांग
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
हजारों रुपये में बेच रहे थे भारत-वेस्टइंडीज मैच के मुफ्त पास, HCA मेंबर समेत 4 गिरफ्तार
CJP Protest Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
Live: दिल्ली पहुंचे अभिजीत दीपके, फ्लाइट से उतरते ही बोले- 'मैं PM मोदी से कहना चाहता हूं कि...'
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', CJP के दास-रांका की गिरफ्तारी के बाद प्रकाश राज की सरकार को वॉर्निंग
'अब पूरा देश जंतर मंतर बनेगा', प्रकाश राज ने सरकार को दी वॉर्निंग
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'एकजुटता के साथ खड़े', सऊदी पर हूती के हमले की भारत ने की कड़ी आलोचना
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद, भड़कीं पाक एक्ट्रेस
'तुम्हें शर्म नहीं आती', अर्जुन बिजलानी की पत्नी की टी-शर्ट पर 'अल्लाह' लिखे होने से विवाद
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
यूपी में तीन महीने के भीतर होंगे पंचायत चुनाव? हाईकोर्ट ने दिया आदेश
Embed widget