एक्सप्लोरर

Ayodhya: अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू, इस बार जलाए जाएंगे 16 लाख दीपक

Ayodhya News: अयोध्या के दीपोत्सव को लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. अयोध्या में सरयू के किनारे इस बार लगभग 16 लाख दीपक जलाए जाएंगे और लाइट लेजर शो और ग्रीन आतिशबाजी का अद्भुत नजारा होगा.

Ayodhya Deepotsav: राम नगरी अयोध्या में इस साल का दीपोत्सव बड़ा धूम-धाम से होगा और इसको लेकर तैयारियां शुरू हो गई हैं. अयोध्या में सरयू के किनारे इस बार लगभग 16 लाख दीपक जलाए जाएंगे और कोशिश यह होगी कि पुराना रिकार्ड तोड़कर 14 लाख से अधिक दीपकों का नया कीर्तिमान बनाया जाए. इसके लिए 18 हजार वालेंटियर्स की टीम बनाई जा रही हैं जिसमे स्कूल कालेज के छात्र-छात्राओं के अलावा एनजीओ और समूहों के लोग भी शामिल होंगे. राम की पौड़ी के किनारे के वृहद क्षेत्र में सभी मंदिर पीले रंग में रंगे जाएंगे और दीपोत्सव के समय लेजर लाइट शो और ग्रीन आतिशबाजी का भव्य दृश्य दिखाई देगा.

दीपोत्सव और विकास योजनाओं का जायजा लेने यूपी के मुख्य सचिव दुर्गा शंकर मिश्र रविवार को अयोध्या पहुंचे और इसको लेकर संबंधित विभागों और अधिकारियों के साथ लंबी बैठक की. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यकाल का यह छठा और उनके दूसरे कार्यकाल का यह पहला दीपोत्सव है. सबसे पहले साल 1,80,000 दीपकों को राम की पैड़ी पर एक साथ जलाने से दीपोत्सव की शुरआत हुई लेकिन इसके बाद 2018 में 3,01,152, 2019 में 5,50,000 , 2020 में 5,84,000 और 2021 में 7,51,000 दीपक जलाए गए थे. अब 2022 में इससे कही अधिक 14,28,000 दीपक जलाने का बड़ा लक्ष्य रखा गया है इसके लिए कुल 16 लाख दीपक जलाए जाएंगे.

इतनी बड़ी संख्या में दीपकों के एक साथ जलाने के लिए 2021 में 11 हजार वालेंटियर्स लगाए गए थे लेकिन इस बार संख्या दोगुनी होने के कारण इस बार 18 हजार वालेंटियर्स लगाए जाएंगे. इसमें छात्र-छात्राएं टीचर्स अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय अन्य स्कूल-कालेज और संस्थाओं के लोग शामिल होंगे. दीपोत्सव के आयोजन का संयोजक राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय के चीफ प्राक्टर अजय प्रताप सिंह को बनाया गया है. इसके लिए बजट भी विश्वविद्यालय को ट्रांसफर कर दिया गया है, दीपों की सप्लाई के लिए टेंडर भी जारी किया जा रहा है.

18 हजार वालेंटियर्स होंगे इस बार

इसे दीपोत्सव को लेकर अजय प्रताप ने कहा कि दीपोत्सव में इस साल नया कीर्तिमान बनाने के लिए 16 लाख 28 हजार दीपो को जलाने का टारगेट है. हम सब इसको 16 लाख मानकर चल रहे हैं और 16 लाख दिए जलाने हैं. पिछले साल 11000 वालंटियर काम किए थे इस साल क्योंकि दीपो की संख्या बढ़ गई है तो करीब 18 हजार हमारे वालेंटियर्स स्टूडेंट टीचर इसमें मिलकर के रहेंगे और हमारी तैयारी चल रही है और कमेटिंया बन रही हैं. आवासीय परिसर के छात्र-छात्राएं टीचर्स भाग लेते हैं लेकिन इसके अलावा भी अवध विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालय जो हमारे आस पास के हैं इनको पत्र भेजा जा रहा है.

भव्य तरीके से आयोजित होगा दीपोत्सव 

जिलाधिकारी अयोध्या नितीश कुमार ने इसे लेकर कहा कि दीपोत्सव की तैयारी हम लोगों की चल रही है उसके लिए बताया गया है कि हमारे यहां 1400000 दिए जलने हैं. इस बार दीपोत्सव के लिए पूर्ण तैयारी कर ली गई है और यूनिवर्सिटी को भी फंड हम लोगों ने ट्रांसफर कर दिया है. जो प्रक्रिया है उसको आप लोगों ने कर दिया है तो बहुत ही धीरे-धीरे बेहतर तरीके से आयोजित होगा और इस बार बहुत ही भव्य तरीके से आयोजित किया जाएगा.  

UP Politics: सीएम योगी बोले- 'रामपुर का शोषण करनेवाले भुगत रहे अंजाम', आजम खान पर साधा निशाना

Ghazipur News: बाहुबली मुख्तार अंसारी के दोनों सालों ने चुपचाप किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस ताकती रह गई मुंह! भेजे गए जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
एयर शो के लिए संवर रही काशी, दीवारों पर उकेरी जा रहीं गंगा घाटों की छटा
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
योगी सरकार में समावेशी शिक्षा को नई दिशा, प्रशस्त 2.0 से जुड़े 9.20 लाख शिक्षक
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
गोरखनाथ मंदिर से निकलेगी विजयादशमी शोभायात्रा, CM योगी करेंगे अगुवाई
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार
महोबा: दबंग से परेशान शख्स ने मकान बिकाऊ के लगाए पोस्टर, आरोपी गिरफ्तार

वीडियोज

Tiger Shroff Firing News: बॉलीवुड लॉरेंस के कितने 'दुश्मन' ? | Breaking | Mumbai | ABP News
मुंबई से फरार...ट्रेन में सवार...कोटा में गिरफ्तार | Sansani | ABP News
Janhit with Chitra Tripathi: टाइगर..'किस्मत' से जिंदा है! | Tiger Shroff Firing | Mumbai Police
Tiger Shroff Firing Case Update | क्या बॉलीवुड को बनाया जा रहा निशाना?। Mumbai Police | Crime News
Sandeep Chaudhary: SIR पर मचे हंगामा का सटीक विश्लेषण! | Gyanesh Kumar | Rahul Gandhi | Congress

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, प्रधानमंत्री ने दिया कर्फ्यू का आदेश
फ्रांस में दंगा: 2400 से ज्यादा गिरफ्तार, PM ने दिया कर्फ्यू का आदेश, इमरजेंसी की आहट
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
टाइगर श्रॉफ फायरिंग केस: वारिस पठान बोले- 'हैरानी है कि किसी भी बॉलीवुड...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
हिरासत में सौरव दास की पहली प्रतिक्रिया, पुलिस वैन से बोले- 'आप देख रहे हैं कि...'
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
मिचेल स्टार्क के 775 इंटरनेशनल विकेट पूरे, जानें कितने भारतीय इस आंकड़े तक पहुंचे 
OTT Releases This Week: 'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'सुमो दीदी' से 'गजब रात' तक, फेस्टिव वीक में ओटीटी पर एंटरटेनमेंट का मेला
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'उनके हौसले बुलंद हैं...', दीपके ने शेयर की दास और रांका की अदालत की फोटो
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'ये लोकतंत्र को कमजोर..' EC के समर्थन में 400 से ज्यादा भारतीय मूल के छात्र-शिक्षाविद
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
'हमारे साथ धोखा हुआ है', अनुच्छेद 370 का जिक्र कर फारूक अब्दुल्ला का बड़ा बयान
Embed widget