एक्सप्लोरर

UP Politics: सीएम योगी बोले- 'रामपुर का शोषण करनेवाले भुगत रहे अंजाम', आजम खान पर साधा निशाना

मुख्यमंत्री योगी ने रामपुर में 72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. कार्यक्रम के बाद संबोधन में उन्होंने आजम खान का नाम लिए बिना तंज कसा.

UP Politics: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ (Yogi Adityanath) ने आज समाजवादी पार्टी (SP) के वरिष्ठ नेता और रामपुर से मौजूदा विधायक आजम खां (Azam Khan) पर कटाक्ष किया है. उन्होंने कहा कि स्वार्थ के लिए रामपुर (Rampur) का शोषण करनेवाले आखिरकार इसका परिणाम भुगत रहे हैं.’ मुख्यमंत्री ने रामपुर में 72 करोड़ रुपए की लागत से निर्मित और निर्माणाधीन 22 परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया. कार्यक्रम के बाद संबोधन में कहा, ‘‘रामपुर की ऐतिहासिक और पौराणिक पहचान है और हमें इसे किसी भी हाल में बनाए रखना है.’’ 

सीएम योगी ने नाम लिए बिना आजम खां पर कसा तंज

आजम खां का नाम लिए बगैर कटाक्ष करते हुए मुख्यमंत्री योगी ने कहा, ‘‘मगर ऐसे लोग, जिनके एजेंडे में विकास और जनकल्याण का कोई स्थान नहीं था, जिन लोगों ने अपने स्वार्थ के लिए रामपुर का शोषण किया, जिन्होंने रामपुर को ध्यान में रखकर विकास योजनाएं नहीं बनाई बल्कि योजनाएं सिर्फ एक व्यक्ति पर केंद्रित होने के साथ-साथ शोषण का साधन बनीं, आखिरकार उन्हें उसकी दुर्गति भी भुगतनी पड़ रही है.' गौरतलब है कि सपा के संस्थापक सदस्यों में शामिल आजम खां रामपुर सदर से पार्टी विधायक हैं.

Teachers Day 2022: टीचर्स डे पर लखनऊ में CM योगी करेंगे टॉप 10 शिक्षकों को सम्मानित, 75 नामों की लिस्ट जारी

रामपुर के लोगों ने एक नए युग की शुरुआत की- योगी

पूर्व में रामपुर से सांसद का भी प्रतिनिधित्व भी कर चुके हैं. आजम खां भ्रष्टाचार, अवैध कब्जे, चोरी समेत विभिन्न आरोपों के लगभग 89 मुकदमों में करीब 27 महीने तक सीतापुर जेल में बंद रहे थे और पिछली मई में जमानत पर रिहा किया गया था. खां ने विधायक बनने के बाद रामपुर लोकसभा सीट से इस्तीफा दे दिया था. रामपुर लोकसभा के उपचुनाव (Rampur Lok Sabha Bypolls) में बीजेपी (BJP) के उम्मीदवार घनश्याम लोधी (Ghanshyam Singh Lodhi) को जीत मिली. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि रामपुर के लोग विकास, सुरक्षा और खुशहाली के साथ खड़े हुए और एक नए युग की शुरुआत की. उन्होंने कहा कि जनता ने घनश्याम लोधी को रामपुर लोकसभा उपचुनाव में जीत दिलाकर इसका स्पष्ट संदेश भी दे दिया है.

Ghazipur News: बाहुबली मुख्तार अंसारी के दोनों सालों ने चुपचाप किया कोर्ट में सरेंडर, पुलिस ताकती रह गई मुंह! भेजे गए जेल

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
'सपा की किसान विरोधी सोच से पूरा प्रदेश वाकिफ', पंकज चौधरी का हमला
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा
गोरखपुर में योगी आदित्यनाथ करेंगे कन्या पूजन, दशहरे पर निकालेंगे शोभायात्रा

वीडियोज

CEC पर दिल्ली में NON-STOP बवाल...तख्तापलट का ट्रेलर?
Bollywood News: 'रामायण' का हॉलीवुड में डंका, 3 घंटे 15 मिनट की होगी महागाथा! (16.10.26)
Yeh Fitoor Tera:💔Ridhan ने तोड़ दी सगाई! जान लिया की Saumya का दिल सिर्फ Jeet के लिए धड़कता है! #sbs
Salman Khan के Bedroom में थी रहस्यमयी मौजूदगी? Koffee With Karan 9 में किया खुलासा!
Bigg Boss 20: Qazi Touqeer ने Sachin Tendulkar को कहा ‘Little Master’, सोशल मीडिया पर विवाद!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
'नेहा बोरा-अभिजीत दीपके को तुरंत रिहा करें', एमके स्टालिन बोले- 'आंदोलन को...'
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
CBI अधिकारियों से मिले अंकिता भंडारी के माता-पिता, निष्पक्ष जांच का मिला भरोसा
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
प्रशांत भूषण के रिजीम चेंज वाले बयान पर बोले योगेंद्र यादव बोले- 'ये भारत का...'
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, OTT पर देखना ना भूलें
सस्पेंस से लेकर ड्रामा तक, 2026 की 12 शानदार वेब सीरीज, ओटीटी पर देखना ना भूलें
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
शमी-भुवी फिर नजरअंदाज, हार्दिक गायब; NZ दौर के लिए टीम इंडिया के चयन पर सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
लंच बॉक्स की जगह पूरी थाली लेकर स्कूल पहुंचा बच्चा, वायरल हो गया वीडियो
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
सुबह उठते ही शुरू हो जाती हैं छींक, जानें क्या है दिक्कत?
Embed widget