एक्सप्लोरर

दीपोत्सव के दौरान रामनगरी में ड्रोन शो कराएगी योगी सरकार, दिखेगा भव्य नजारा

UP News: रामलला के मंदिर मे विराजमान होने के बाद ये पहली दिवाली है. उत्तर प्रदेश की योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य और आकर्षक बनाने के लिए कोई कोर कसर बाकी नहीं रखना चाहती.

Ayodhya Diwali 2024: रामनगरी अयोध्या में भक्ति, अध्यात्म, आधुनिकता और संकल्प की शक्ति को सार्थक करने में जुटी योगी सरकार दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन करेगी. सीएम योगी सरकार के अनुसार, अयोध्या के आकाश में रंग-बिरंगी रोशनी युक्त 500 ड्रोन के जरिए भव्य एरियल ड्रोन शो का आयोजन होगा. 

एरियल ड्रोन शो के जरिए प्रभु श्रीराम, लक्ष्मण और हनुमान जी की वीर मुद्रा का लोग दिव्य दर्शन कर सकेंगे. इस कार्यक्रम में खासतौर से लेजर लाइट्स, वॉयस ओवर और म्यूजिकल नैरेशन लोगों को अपनी तरफ आकर्षित करता हुआ नजर आयेगा. दीपोत्सव के दौरान मुख्य कार्यक्रम में 15 मिनट तक एरियल ड्रोन शो आयोजन होगा.  इस ड्रोन शो में मेड इन इंडिया ड्रोन्स का इस्तेमाल होगा. 

दीपोत्सव को भव्य बनाने में जुटी योगी सरकार
इस ड्रोन शो के जरिए रावण वध, पुष्पक विमान, दीपोत्सव, राम दरबार वाल्मीकि, तुलसीदास व राम मंदिर को भी अयोध्या के आकाश में ड्रोन के जरिए दर्शाया  और दिखाया जाएगा. जिसे देखकर लोग राम भक्ति में मंत्रमुग्ध हो उठेंगे. अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार ही ड्रोन शो का आयोजन होगा. प्रभु रामलला के भव्य मंदिर में विराजित होने के बाद पहली बार आयोजित होने जा रहे दीपोत्सव कार्यक्रम को भव्य और सुंदर बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ रही योगी सरकार है.

योगी सरकार के अनुसार, 8वें दीपोत्सव को भव्य बनाने के लिए एरियल ड्रोन शो का आयोजन अंतर्राष्ट्रीय मानकों के अनुसार होगा. 30 अक्टूबर को होने वाले दीपोत्सव कार्यक्रम से पूर्व 29 अक्टूबर को ड्रोन शो का रिहर्सल भी किया जायेगा. जिससे ड्रोन  शो के सही क्रम को परखा जाएगा. राम की पैड़ी पर इस ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा.

ड्रोन शो के आकाश में होंगे 15 फॉर्मेशन 
आयोजन के दौरान 15 फॉर्मेशंस को आकाश में साकार करने की तैयारी है. इन कार्य को पूरा करने के लिए एनिमेशन के साथ डीटेल्ड स्टोरीबोर्ड का निर्माण भी किया जाएगा. जिसे उत्तर प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा स्वीकृत किया गया है. आकाश में बनने वाले फॉर्मेशंस को सपोर्ट करने के लिए कॉन्सेप्ट, पटकथा, बैकग्राउंड म्यूजिक, वॉयसओवर, नैरेशन और लेजर लाइट्स समेत  तमाम प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा. जिन पर कार्य भी शुरू कर दिया गया है. 

इस दौरान लाइट और साउंड शो के साथ ही आतिशबाजी का भी लोग लुत्फ उठाएंगे. राम की पैड़ी पर लेजर लाइट और साउंड शो के जरिए प्रभु श्रीराम के जीवन चरित्र से जुड़े प्रसंगों को लेजर लाइट शो के जरिए दिखाया और बताया जाएगा. यूं तो प्रतिदिन राम की पैड़ी पर लेजर व साउंड शो का आयोजन होता है, मगर प्रत्येक वर्ष दीपोत्सव के आयोजन में यह कार्यक्रम लोगो के लिए आकर्षण का केंद्र होता है.

ड्रोन शो के साथ साथ साउंड और लेजर शो का भी आयोजन किया जाएगा और इसे आर्टिस्टिकली डिजाइंड ग्रीन फायरक्रैकर्स की आतिशबाजी का भरपूर साथ मिलेगा. जो आयोजन स्थल समेत समूचे अयोध्या के आकाश में चार चांद लगाने के साथ साथ लोगो को मंत्रमुग्ध करेगा.

ये भी पढे़ं: पत्नी से अफेयर के शक में भाई ने की भाई हत्या, पुलिस मामला दर्ज कर जांच मे जुटी

मैं बलराम पांडेय ABP नेटवर्क में वरिष्ठ संवाददाता हूं. मीडिया उद्योग में 19 वर्षों से अधिक अनुभव के साथ, मैं रिपोर्टिंग और विश्लेषण में अपने अनुभव का लाभ उठाकर दर्शकों को आकर्षित और जागरूक करने वाली उच्च-प्रभाव वाली कहानियाँ पेश करता हूं. वर्तमान में, मैं दिल्ली सरकार और राजनीतिक घटनाओं, प्रवर्तन निदेशालय (ED), CBI को कवर करने, के साथ बड़े इंटरव्यू और समसामयिक मामलों पर व्यावहारिक विश्लेषण प्रदान करने के लिए ज़िम्मेदारी निभा रहा हूं 
Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
पूर्व सपा विधायक दीपनारायण यादव के ठिकानों पर 16 घंटे तक चली ED की रेड, 10 हजार दस्तावेज जब्त
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
'मुस्लिम पर्सनल लॉ POCSO से ऊपर नहीं', बाल विवाह पर इलाहाबाद हाई कोर्ट की सख्त टिप्पणी
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान, जानें क्या होगा
यूपी विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस का बड़ा दांव, वाराणसी के लिए बनाया यह खास प्लान

वीडियोज

Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Chitra Tripathi | Janhit: आसमानी आफत की डरावनी तस्वीरें | Flood | Heavy Rain Alert | IMD Alert
Monsoon 2026: आसमानी आफत का कहर, सड़कों पर समंदर जैसा मंजर | Flood | Heavy Rain Alert | IMD
Amarnath Yatra 2026: अमरनाथ गुफा में शिवलिंग पूरी तरह पिघला | Pahalgam | Jammu and Kashmir

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
'बात सीधी होर्मुज खुला रहेगा, वे जहाजों पर गोली चलाएंगे, तो हम...', धुआंधार हमलों के बीच जेडी वेंस की ईरान को चेतावनी
UP School Closed Today: यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
यूपी के इस जिले में भारी बारिश के बीच 12वीं तक के सभी स्कूल बंद, DM ने दिए आदेश
Guru Dutt Birth Anniversary: 'जिंदगी नरक हो गई है...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
'जिंदगी नरक बन गई...' मुस्लिम एक्ट्रेस के प्यार में पागल थे गुरु दत्त, पत्नी ने छोड़ दिया था घर
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
योगराज सिंह के विवादित बयानों पर पहली बार बोले कपिल देव, कहा- 'कड़वाहट के साथ जीने वालों को...'
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
'2-3 दिनों में पूरे देश में....', मौसम विभाग की चेतावनी, 23 राज्यों में भयंकर बारिश की भविष्यवाणी
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
जम्मू-कश्मीर सरकार का बड़ा फैसला, इस योजना से जुड़े छात्रों की स्कूल और कॉलेज की पूरी फीस माफ
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
इंडियन ओवरसीज बैंक में 750 अप्रेंटिस पदों पर भर्ती, 20 जुलाई तक कर सकते हैं आवेदन
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
भारत में क्यों अच्छी सेल नहीं कर पा रही Tesla? पहली छमाही में बिकीं सिर्फ 234 यूनिट्स
Embed widget