एक्सप्लोरर

RamLala Darshan On Ramnavami: रामनवमी के दिन रामलला के दर्शन होंगे कब तक? अयोध्या पहुंचे सीएम योगी ने दिए ये निर्देश

UP News: सीएम योगी ने गुरुवार को रामनवमी और नवरात्रि के तैयारियों को लेकर अयोध्या में अधिकारियों के साथ समीक्षा की. उन्होंने श्री रामलला मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए.

Ayodhya News: उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गुरुवार को रामनवमी और नवरात्रि के तैयारियों की समीक्षा की. अयोध्या में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक कर सीएम योगी ने नवरात्रि में अष्टमी, नवमी और दशमी को श्रीरामलला मंदिर में 24 घंटे दर्शन-पूजन की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उन्होंने इसके लिए श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के सदस्यों से समन्वय स्थापित करने के निर्देश दिए.उन्होंने कहा कि इस अवधि में मंदिर के कपाट केवल विशेष पूजा-अर्चना के दौरान ही बंद किए जाएं.

मुख्यमंत्री ने रामनवमी के अवसर पर नगर में साफ सफाई, लोगों के पेयजल की व्यवस्था तथा गर्मी को देखते हुए श्रद्धालुओं के लिए परिवहन निगम एवं नगर विकास विभाग से समन्वय कर इलेक्ट्रिक बसों की व्यवस्था करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था किया जाए कि श्रद्धालुओं को ढाई किमी से ज्यादा चलने की आवश्यकता न हों तथा तुलसी उद्यान आदि स्थानों पर उनके जूते चप्पल रखने की भी व्यवस्था हो.

DM ने CM को प्रमुख कार्यों से कराया अवगत
मुख्यमंत्री ने कहा कि रामनवमी त्यौहार के समय चुनाव कार्य भी शुरू हो जाएगा. इसलिए इस अवसर पर मुख्य क्षेत्रों जैसे रामलला मंदिर, हनुमानगढ़ी आदि स्थानों पर स्थायी रूप से पुलिसकर्मियों एवं अन्य सेवा के लोगों को ड्यूटी लगाई जाए और उन्हें इलेक्शन ड्यूटी से मुक्त रखा जाए. रामनवमी कार्यक्रम की तैयारी को लेकर जिलाधिकारी नीतीश कुमार द्वारा सीएम के समक्ष प्रस्तुतीकरण किया गया. इसमें लोक निर्माण विभाग, स्वास्थ्य विभाग, नगर निगम, बिजली, सूचना, संस्कृति, सामान्य प्रशासन एवं मेला प्रशासन के प्रमुख कार्यों से मुख्यमंत्री को अवगत कराया गया.

मंदिर में लगातार बढ़ रही भीड़
मंडलायुक्त गौरव दयाल ने कहा कि रामलला विराजमान मंदिर के शुरू होने के बाद भीड़ लगातार बढ़ रही है. सभी की सुविधाओं को ध्यान में रखकर नगर निगम, विकास प्राधिकरण, स्वास्थ्य विभाग को बेहतर ढंग से कार्य करने के लिए निर्देशित किया गया है. पुलिस महानिरीक्षक प्रवीण कुमार ने पुलिस व्यवस्था के संबंध में बताया कि आवश्यकता पड़ने पर अतिरिक्त पुलिस बल की व्यवस्था की जाएगी. मुख्यमंत्री ने श्रद्धालुओं के प्रति पुलिस के व्यवहार को अच्छा रखने के निर्देश दिए.

ये भी बढ़ें: Uttarakhand News: लोकसभा चुनाव से पहले धामी सरकार ने उत्तराखंड को दिया बड़ा तोहफा, इनको मिलेगा बड़ा फायदा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP Weather: यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
यूपी में मानसून ने फिर पकड़ी रफ्तार, 22 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
आज यूपी में विनोद तावड़े, मिशन-27 को लेकर इन तैयारियों पर होगा फोकस
आज यूपी में विनोद तावड़े, मिशन-27 को लेकर इन तैयारियों पर होगा फोकस
सहारनपुर मस्जिद विवाद में इकरा हसन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात
सहारनपुर मस्जिद विवाद में इकरा हसन हाउस अरेस्ट, घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर एक्शन, बुलडोजर से किया ध्वस्त
सहारनपुर कलेक्ट्रेट में मस्जिद पर एक्शन, बुलडोजर से किया ध्वस्त

वीडियोज

Sansani: पापा की ठग परियों का 'जबरा गैंग' ! Crime News
Janhit With Chitra Tripathi: Aniruddhacharya के बिगड़े बोल.. दिया हिंदू- मु्स्लिम पर ज्ञान !
Tamilnadu Road Accident: टर्न लेते वक्त हादसा, चार बहनों का आखिरी सफर! Viral Video
Nishu Azad Controversy: निशु का आरोपी गिरफ्तार..अब होगी 'स्वतंत्र' जांच!।Janhit With Chitra Tripathi
Nishu Azad Controversy: जहां लगनी थी हत्या की धारा.. वहां 73 दिन बाद कार्रवाई पर उठ रहे सवाल !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
क्यों चूक रहा US का निशाना? ईरान में घरों पर कैसे गिरे बम, पूरी स्टोरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
बिहार में CBI जांच पर नई पाबंदी, लेनी होगी राज्य सरकार की मंजूरी
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए...', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
'गंभीर के फेवरेट प्लेयर वापस आ गए', पूर्व क्रिकेटर ने भारतीय कोच पर कसा तंज
82 करोड़ कमा चुकी 'हनुमान अंश' को OTT प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
'हनुमान अंश' को ओटीटी प्लेटफॉ़र्म ने कर दिया था रिजेक्ट, डायरेक्टर का खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
आमिर खान को धमकी से लेकर लॉरेंस बिश्नोई तक, मुंबई पुलिस का बड़ा खुलासा
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
‘शुद्धिकरण’ विवाद के बीच हल्द्वानी जाएंगे नितिन नवीन, चुनाव से BJP का क्या है प्लान?
Kitchen Tips: तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
तड़का लगाते ही जल जाते हैं मसाले? शेफ से जानें ये 1 सीक्रेट
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
पत्नी या वोडाफोन का पिल्ला... मद्रास हाईकोर्ट के इस फैसले से यूजर्स क्यों खफा?
Embed widget