एक्सप्लोरर

Ayodhya case सीजीआई के साथ यूपी के मुख्य सचिव की बैठक खत्म, कानून-व्यवस्था बनाये रखने के निर्देश दिये

अयोध्या में राम जन्मभूमि पर आनेवाले फैसले को लेकर हलचल तेज होती जा रही है। सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई के साथ मुख्य सचिव राजेंद्र तिवारी और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह की बैठक खत्म हो गई है। लॉ एंड ऑर्डर बनाये रखने के निर्देश दिये

नई दिल्ली, एबीपी गंगा। अयोध्या पर आनेवाले फैसले से पहले सुप्रीम कोर्ट के चीफ जस्टिस रंजन गोगोई ने उत्तर प्रदेश के मुख्य सचिव व पुलिस महानिदेशक के साथ बैठक की है। पूरे देश की निगाहें इस संवेदनशील फैसले पर लगी हैं। चीफ जस्टिस ने इस दौरान राज्य की कानून व्यवस्था को लेकर सरकार की तैयारियाों की समीक्षा की। इस दौरान डीजीपी ने बताया कि उत्तर प्रदेश में अयोध्या के अलावा और भी जो संवेदनशील इलाके हैं वह किस तरीके से सुरक्षा बल तैनात किए गए हैं और अर्धसैनिक बलों की तैनाती की जा रही है।

इस दौरान मुख्य न्यायाधीश ने कहा कि दोनों अधिकारी इस बात को सुनिश्चित करें कि इस फैसले से पहले किसी भी प्रकार की अफवाह ना फैले। साथ ही सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर उनकी तरफ से कोई सहयोग चाहिए तो वह भी बताया जाए, हम तैयार हैं। यह बैठक सीजीआई के चैंबर में हुई।

इससे पहले दोनों अधिकारी तकरीबन 12 बजे दिल्ली पहुंचे। मुख्य सचिव राजेंद्र कुमार तिवारी और पुलिस महानिदेशक ओपी सिंह के साथ अन्य वरिष्ठ पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारी भी नई दिल्ली में हैं। मुख्य न्यायाधीश इन अधिकारियों से मुलाकात के दौरान अयोध्या के फैसले से पहले की तैयारियों पर चर्चा करेंगे। सुप्रीम कोर्ट ने अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि के विवाद के मामले में अपना फैसला सुरक्षित कर लिया है। इस फैसले के जल्द आने की संभावना के बीच में उत्तर प्रदेश सरकार अयोध्या के साथ ही प्रदेश के हर जिले में सुरक्षा के इंतजाम पुख्ता करने में लगी है।  सुप्रीम कोर्ट के वर्तमान मुख्य न्यायाधीश जस्टिस रंजन गोगोई 17 नवंबर को रिटायर हो रहे हैं। इससे पहले ही फैसला आना है।

सीएम ने सभी जिलों के आलाअधिकारियों के साथ की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग

इस बीच सीएम योगी आदित्यनाथ ने गुरूवार को राज्य में कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की है। बैठक में यूपी डीजीपी, राज्य के मुख्य सचिव, राज्य के गृह सचिव और अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे। सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए सभी जिला अधिकारियों के साथ बैठक भी की। सीएम योगी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए कहा कि अराजकता फैलाने की छूट किसी को नहीं दी जाएगी। वातावरण खराब करने वालों पर सख्त कार्रवाई करें। उन्होंने कहा कि बॉर्डर एरिया पर विशेष ध्यान दिया जाए। वहीं, सोशल मीडिया पर भड़काऊ पोस्ट करने वालों के खिलाफ एक्शन लें। छोटी से छोटी घटनाओं को गंभीरता से देखें। इसी के साथ हर जिले में कंट्रोल रूम 24 घंटे चलेगा, सूचनाओं के संप्रेषण के लिए यह कंट्रोल रूम बने हैं।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
बेटे आबान के जनाजे में मां शाइस्ता परवीन के शामिल होने पर सस्पेंस, पुलिस की रहेगी नजर!
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
आनंदीबेन ने गोरखपुर यूनिवर्सिटी में किया गुजरात का जिक्र, अखिलेश यादव बोले- खुल गई पोल
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
देहरादून को जाम से राहत, आशारोड़ी-झाझरा बाईपास पर तेज हुआ निर्माण कार्य
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी
गोंडा में हादसा, बृजभूषण शरण सिंह के कार्यक्रम से लौट रही स्कूल बस पलटी

वीडियोज

Sansani: अतीक अहमद के बेटे की दर्दनाक मौत
Jannat Zubair ने Elvish Yadav संग Dating Rumours पर तोड़ी चुप्पी, बताया रिश्ते का सच
Prince Narula ने Shivangi-Harshad की Bonding को बताया 'Nibba Nibbi Wala Pyaar'
Shreya Kalra की Controversies ने मचाया बवाल, फिर भी बनीं Lock Upp 2 की Winner
Dipika Kakar हुईं Emotional, Cancer Treatment के दौरान बोलीं- अभी हिम्मत नहीं हार सकती

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
परिसीमन बिल पर मोदी सरकार के साथ या खिलाफ DMK? खोले पत्ते, एक्शन में थलापति
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
रांची प्रोटेस्ट: स्टूडेंट्स की मांग पर क्या है रुख? CM हेमंत सोरेन के बयान से मिले ये संकेत
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
सुखबीर बादल ने पीएम मोदी से की मुलाकात, बदल जाएगी पंजाब की सियासत?
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
रोहित शर्मा से पड़ी फटकार अब तक नहीं भूले जायसवाल, खास पोस्ट शेयर कर लिए मजे
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा पटौदी ? बोलीं- ‘मैं 19 साल की उम्र में शादी...’
50 की उम्र में भी क्यों कुंवारी हैं सैफ अली खान की बहन सबा? खुद बताई वजह
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
'NTA के एक्सपर्ट्स ने लीक कराया NEET-UG का पेपर', CBI का बड़ा खुलासा
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
अबान की कार से मिलीं लिटरेचर की ये किताबें! भाई के लिए ले जा रहा था जेल
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
भारत में कौन विदेशी चंदा ले सकता है, कौन नहीं? जानें नियम
Embed widget