एक्सप्लोरर

अयोध्या में BJP नेता समेत दोहरे हत्याकांड मामले के चार आरोपी गिरफ्तार, चौकी इंचार्ज निलंबित

अयोध्या में BJP नेता समेत दोहरे हत्याकांड मामले के चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इस मामले के लापरवाही के आरोपों के चलते हटिंगटन गंज चौकी इंचार्ज राजेश यादव को निलंबित कर दिया गया है.

अयोध्या: यूपी के अयोध्या जिले में मकान विवाद को लेकर हुए दोहरे हत्याकांड मामले में हटिंगटन गंज चौकी इंचार्ज राजेश यादव को निलंबित कर दिया गया है. पुलिस ने हत्याकांड में शामिल चार लोगों को भी गिरफ्तार कर लिया है. इनके पास से पुलिस ने 315 बोर और 312 बोर के दो तमंचे, जिंदा कारतूस भी बरामद किए हैं.

दरअसल, जनपद के थाना इनायत नगर क्षेत्र के पलिया प्रताप शाह में मकान के विवाद को लेकर हो रही पंचायत के दौरान मौजूदा प्रधान और बीजेपी नेता जय प्रकाश सिंह व उनके साथ पंचायत चुनाव में उम्मीदवार रहे राम पदारथ यादव के बीच कहासुनी हो गई थी. इसी दौरान दोनों पक्षों के बीच फायरिंग शुरू हो गई. जिसमें मौजूदा ग्राम प्रधान जयप्रकाश सिंह की गोली लगने से मौत हो गई. इसके बाद प्रधान समर्थकों ने राम पदारथ यादव की हत्या कर दी. इस दोहरे हत्याकांड के बाद अयोध्या जनपद का राजनीतिक तापमान गर्म हो गया था. इसकी एक बड़ी वजह ये थी कि अयोध्या के बीजेपी सांसद लल्लू सिंह ने घटना की चंद दिनों पहले आईजी और एसएसपी अयोध्या से मिलकर प्रधान जय प्रकाश सिंह की हत्या की आशंका जताई थी. यही कारण था कि घटना के बाद बीजेपी ने सीधे तौर पर पुलिस अधिकारियों की भूमिका को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं.

ayodhya-arrest1

इस घटना का पुलिस ने अनावरण करते हुए जय प्रकाश सिंह और राम पदारथ यादव की हत्या के आरोप में चार लोगों को गिरफ्तार भी किया है. 18 मई को हुई इस वारदात में इन्हीं लोगों की भूमिका बताई जा रही है. अयोध्या के एसएसपी आशीष तिवारी ने इस घटना का खुलासा करते हुए बताया कि पंचायत के दौरान ही मौजूदा प्रधान और बीजेपी नेता जय प्रकाश सिंह व  राम पदारथ यादव के बीच कहासुनी हुई, जिसके बाद राम पदारथ ने उनको गोली मार दी. जवाब में ग्राम प्रधान समर्थकों में से किसी अज्ञात व्यक्ति ने राम पदारथ को गोली मार दी. इस घटना में दोनों लोगों की मौत हो गई. मामले में स्थानीय चौकी हटिंगटन गंज चौकी इंचार्ज राजेश यादव की लापरवाही सामने आई है, जिनको निलंबित कर दिया गया है.

एसएसपी आशीष तिवारी ने बताया कि पलिया प्रताप साह में 18 तारीख को खूनी संघर्ष हुआ था, जिसमें वर्तमान प्रधान और उनके प्रतिदंद्वी रहे राम पदारथ यादव के बीच हुई कहासुनी ने दोनों की जान ले ली. पुलिस ने चार अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है. हत्याकांड में जो दो तमंचे, 2 अदद जिंदा कारतूस, एक खोखा कारतूस, कुल्हाड़ी इस्तेमाल हुई थी, वो भी बरामद कर ली गई है. इसमें मुख्य अभियुक्त अंकित यादव  और रामदीन उर्फ वीरू हैं, जिन्हें गिरफ्तार कर लिया गया है. वहीं, षड्यंत्र रचने वाले रजनीश और सौरव यादव भी गिरफ्त में हैं. एसएसपी ने कहा कि इस केस में इनायत नगर और एसओजी टीम ने अच्छा कार्य किया है और मेरी तरफ से 20000 का पुरस्कार भी दिया गया है.

यह भी पढ़ें:

अयोध्या: मकान निर्माण को लेकर खूनी संघर्ष, BJP सांसद के करीबी ग्राम प्रधान और प्रतिद्वंद्वी की गोली लगने से मौत

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
आजम परिवार से मिले अखिलेश यादव, क्या हुई बात? बड़े बेटे अदीब आजम ने बताया
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलभीत SIR मामला: पहले हटाया, अब FIR, 2 SDM कंप्यूटर ऑपरेटर समेत 3 घिरे
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
पीलीभीत में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर एक्शन, जिम्मेदार अधिकारियों पर कार्रवाई
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान
बाराबंकीः UP MLC चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना, 72 बूथों पर 23 अक्टूबर को होगा मतदान

वीडियोज

Bollywood News: रामायण इवेंट में रणबीर ने मांगी माफी, जानिए क्या थी उनकी गलती? (22.10.26)
Sansani: बॉलीवुड पर लॉरेंस की खूनी नजर!
UP कांग्रेस के हाथ SIR की कौन सी 'फाइल'?
जमानत मिलने से पहले High Court ने Saurabh Das-Ashutosh Ranka को फटकारा!
सितारों की कड़ी सुरक्षा..'प्लान A' फेेल हुआ!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
'कनॉट प्लेस में नेहा बोरा ने नहीं बुलाया था प्रोटेस्ट', हाईकोर्ट में बड़ा दावा
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
दिलजीत दोसांझ को नहीं मिली कॉन्सर्ट की इजाजत, अब दीपके ने कह दी ऐसी बात
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
PM आवास के पास 'रेस कोर्स मस्जिद' को नोटिस, जानें वक्फ बोर्ड में कब से दर्ज और अभी क्या स्थिति?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
श्रेयस अय्यर ने किसे दिया जीत का क्रेडिट? जानें ऐतिहासिक जीत के बाद क्या बोले भारतीय?
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'कभी उनको शराब पीते...', दलेर मेहंदी को लेकर उत्तराखंड मिनिस्टर पर भड़के सुदेश लहरी
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
'30 साल तक...', SIR पर हंगामे के बीच अमित शाह की भविष्यवाणी, राहुल के विदेश दौरे पर भी तंज
UGC का विश्वविद्यालयों को अल्टीमेटम, फीस वापसी में कटौती की तो कार्रवाई

Embed widget