एक्सप्लोरर

Ayodhya Airport: अयोध्या एयरपोर्ट पर आज से कमर्शियल उड़ान शुरू, दिल्ली से उड़ान भरेगा पहला विमान

Ayodhya Airport: अयोध्या में महर्षि वाल्मिकि इंटरनेशन एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद आज 6 जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत हो गई है.

Ayodhya Airport: अयोध्या में महर्षि वाल्मिकि इंटरनेशन एयरपोर्ट के उद्घाटन के बाद आज 6 जनवरी से दिल्ली और अयोध्या के बीच कमर्शियल उड़ानों की शुरुआत होगी, आज सुबह 11.55 मिनट पर दिल्ली से अयोध्या के लिए पहली फ्लाइट उड़ान भरेगी, जो दोपहर 1.15 बजे महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट पहुंचेगी. दिल्ली से अयोध्या के बीच जाने में 1.20 मिनट का समय लगेगा. हालांकि इसके बाद दस जनवरी से अयोध्या-दिल्ली के बीच नियमित उड़ान शुरू हो जाएगी. 

दस जनवरी से इंडिगो एयरलाइंस की सेवा राम भक्तों को दिल्ली से अयोध्या और अयोध्या से दिल्ली कर लाएगी और लेकर जाएगी.पिछले दिनों 30 दिसंबर को ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था और इसका नाम महर्षि वाल्मिकी के नाम पर रखने का एलान किया था. 11 जनवरी से अहमदाबाद से भी अयोध्या के लिए फ़्लाइट शुरू हो जाएगी. 

जल्द अन्य शहरों से भी शुरू होगी उड़ानें
जल्द ही अयोध्या को देश के दूसरे बड़े शहरों मुंबई और बंगलुरू से भी जोड़ने की तैयारी है. इन शहरों से भी जल्द ही उड़ानें शुरू होंगी. बेंगलुरू और मुंबई जैसे शहरों से भी अयोध्या के लिए सीधे फ्लाइट्स का संचालन शुरू किया जाएगा. इंडिगो ने 15 जनवरी से मुंबई और अयोध्या के बीच कनेक्टिविटी की घोषणा की है. जिसके बाद मुंबई के लोग भी सीधे अयोध्या पहुंच सकेंगे. 

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 दिसंबर को ही अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन किया था, जिसके बाद उन्होंने इसका नाम महर्षि वाल्मिकी एयरपोर्ट रखने का एलान किया था. पीएम मोदी ने इसे लेकर अपने सोशल मीडिया अकाउंट एक्स पर लिखा, प्रभु श्री राम की पावन नगरी अयोध्या को दुनियाभर से जोड़ने के लिए हमारी सरकार कृतसंकल्प है. इसी कड़ी में यहां के एयरपोर्ट को इंटरनेशनल एयरपोर्ट घोषित करने के साथ ही इसका नाम ‘महर्षि वाल्मीकि अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा, अयोध्या धाम’ रखने के प्रस्ताव को मंजूरी दी गई है। यह कदम महर्षि वाल्मीकि जी को देशभर के हमारे परिवारजनों की ओर से एक आदरपूर्ण श्रद्धांजलि है.'

अयोध्या में 22 जनवरी को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर का उद्घाटन करेंगे, इस दिन यहां बड़ी संख्या में वीवीआईपी मेहमान पहुंचेंगे. ऐसे में यहां काफ़ी हलचल देखने को मिल सकती है. प्राण प्रतिष्ठा के बाद राम मंदिर को सभी श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा. इस दौरान यहां बड़ी संख्या में रामभक्तों के आने की संभावना है, जिसे देखते हुए सरकार की ओर से ये सारी तैयारियां की गईं हैं. 

UP Politics: जनता को त्वरित और समयबद्ध तरीके से न्याय मिलना लोकतंत्र की कसौटी- सीएम योगी

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
लखनऊ में अंधाधुंध फायरिंग, 3 लोगों को लगी गोली; 2 की मौत
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
यूपी में कांग्रेस के 200 सीट वाले पोस्टर पर घमासान! इमरान मसूद बोले- गठबंधन से डरी BJP
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
राहुल गांधी बरी, कांग्रेस बोली- बीजेपी का अन्याय और अत्याचार हारा
मायावती को 5वीं बार CM बनाने का संकल्प, आशुतोष पाठक निकालेंगे गंगाजल यात्रा
मायावती को 5वीं बार CM बनाने का संकल्प, आशुतोष पाठक निकालेंगे गंगाजल यात्रा

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
संसद के नजदीक नॉर्थ ब्लॉक में शॉर्ट सर्किट से लगी आग, फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौजूद
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
मुंबई में हवा हुई दमघोंटू, BMC के 28 कड़े नियम, उल्लंघन पर होगा एक्शन
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए? जांच में चौंकाने वाला खुलासा
आमिर खान पर होना था हमला? फिर निशाने पर टाइगर श्रॉफ कैसे आ गए?
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
देवदत्त पडिक्कल 199 पर आउट, अंपायर के कारण 'डबल सेंचुरी' से चूके
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'माई डियर फ्रेंड...', ब्राजील का राष्ट्रपति चुनाव जीतने पर पीएम मोदी का लूला को मैसेज
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
'सपा के गढ़ में पहली बार बहुजन समाज...', राजभर ने बढ़ा दी अखिलेश की टेंशन?
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
2 साल की बच्ची ने बजाया गजब का तबला, इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में नाम
Embed widget