एक्सप्लोरर

Ayodhya: रेप की कोशिश में असफल होने पर लड़की की हत्या कर शव खेत में छुपाया, 22 दिन के बाद पुलिस को मिला कंकाल

उत्तर प्रदेश के अयोध्या में एक ई-रिक्शा ड्राइवर को एक लड़की की हत्या करने के मामले में अरेस्ट किया गया है. लड़की का रेप करने में नाकाम रहने पर ड्राइवर ने उसकी हत्या कर दी.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) में मेगा मार्ट में काउंटर कैशियर का काम करने वाली 20 वर्षीय लड़की की गला दबाकर हत्या (Strangles to Death) कर दी गई. बताया जा रहा है कि रेप की कोशिश (Attempt to Rape) में नाकाम रहने पर उसकी हत्या की गई है. यह लड़की 27 अगस्त को मेगा मार्ट से घर जाने के लिए निकली लेकिन घर नहीं पहुंची तो भाई ने अगवा करने का केस दर्ज कराया. घटना के 22 दिन के बाद मामले का खुलासा हुआ तो परिवार के पैर तले जमीन खिसक गई.

सीसीटीवी फुटेज से मिला सबूत

परिवार की शिकायत के बाद अयोध्या पुलिस ने सबसे पहले शहर के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को खंगाला तो युवती एक ई-रिक्शा पर बैठकर जाती दिखाई दी, लेकिन ना तो वह रिक्शा हाथ लगा और ना ही उसका ड्राइवर. इस बीच पुलिस को ड्राइवर के एक परिचित की जानकारी मिली.  जिसके आधार पर ई-रिक्शा ड्राइवर अनूप सिंह को पकड़ा गया. अनूप सिंह ने पुलिस को बताया कि वह कमरा दिलाने के बहाने युवती को अपने साथ ले गया था. युवती ई-रिक्शा चालक के साथ कई बार जा चुकी थी इसलिए उस पर विश्वास करती थी. आरोपी अनूप ने रास्ते में पहले शराब पी और युवती को भी पीने के लिए ऑफर किया.

22 दिन के बाद मिला लड़की का कंकाल

नशे की हालत में मौका पाकर उसने युवती के साथ रेप की कोशिश की लेकिन जब सफल नहीं हो सका तो गला दबाकर उसकी हत्या कर दी. हत्या के बाद उसने युवती के शव को शहर से 20 किलोमीटर दूर अपने गांव के पास गन्ने के खेत में फेंक दिया और उसका मोबाइल और पर्स लेकर फरार हो गया. इतने दिनो तक शव पड़े रहने के कारण उसे जानवरों ने अपना आहार बना लिया इसलिए पकड़े गए आरोपी अनूप सिंह की निशानदेही पर वहा पहुंची तो युवती का कंकाल ही बरामद हो सका. मेगा मार्ट के आईडी कार्ड की लेस, जूती, कपड़े, और आरोपी के आधारकार्ड मिलने से लड़की की पहचान हुई. इसके बाद पुलिस ने उसका मोबाइल फोन और पर्स भी बरामद कर लिया.

UP News: यूपी के 31 PPS अधिकारियों को मिला बड़ा तोहफा, पदोन्नति कर बनाए गए IPS

एसपी सिटी मधुवन सिंह ने बताया कि आरोपी ने लड़की के साथ रेप का प्रयास किया और उसे डराया-धमकाया. और अंत में अपने गांव गौरा ले जाकर उसकी हत्या कर दी और शव को गन्ने के खेत में छुपा दिया. उधर, पीड़ित के भाई का कहना है कि मामले में एक और व्यक्ति अंकित सिंह भी शामिल है लेकिन पुलिस उसे आरोपी नहीं बना रही है. 

ये भी पढ़ें -

Azam Khan News: आजम खान की कम नहीं हो रहीं मुश्किलें, इस मामले में बेटे अब्दुल्ला समेत सात लोगों पर केस दर्ज

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बारिश का दौर जारी, आज इन 42 जिलों में बारिश का अलर्ट
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
लखनऊ: नहर में गिरी बाइक, बेटी को स्कूल से ला रहे पिता की दर्दनाक मौत
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
उत्तराखंड में भारी बारिश, 16 अगस्त तक फ्लैश फ्लड का अलर्ट
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश
चमोली के तमक नाला में उफान, BRO लापता, सांसद अनिल बलूनी ने दिए राहत-बचाव के निर्देश

वीडियोज

Baramati Crime: पत्नी ने रची पति को रास्ते से हटाने की खौफनाक साजिश? | Sansani
Janhit with Chitra Tripathi: CM Soren से छात्र..'हमको झुका ना पाओगे'! | Jharkhand Students Protest
Kanwar Yatra 2026: बुर्के में कांवड़, मुस्लिम महिला और हिंदू पति! नोटिस के बाद भी नहीं रुकी तमन्ना !
Assam Flood Crisis: असम में बाढ़ का तांडव, 98 मौतें, समय रैनाने भेजे 10 लाख, अब CM वापस लेंगे FIR?
Sansani: बेवफा बीवी की तेजाबी साजिश

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
Fact Check: अरुणाचल प्रदेश में घुस गई है चीनी सेना? वायरल वीडियो का सच
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
रांची प्रोटेस्ट में अब तक क्या-क्या हुआ? छात्रों पर लाठीचार्ज, देवेंद्र महतो की बिगड़ी तबीयत
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
ईरान ने मांगा जंग का हर्जाना, ट्रंप बोले- पहले हमारे शहीदों का हिसाब दो
Toxic से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा आडवाणी से नयनतारा तक किसे मिली कितनी फीस?
'टॉक्सिक' से यश ने वसूली सबसे मोटी रकम, जानें- कियारा सहित बाकी स्टार कास्ट की फीस
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
15 अगस्त को क्या करेंगे अभिजीत दीपके? वीडियो जारी कर बताया प्लान
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
CSK या KKR, हार्दिक पांड्या किस टीम का थामेंगे हाथ? जान लीजिए जवाब
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
‘जंतर-मंतर पर नहीं हुई फायरिंग, गुमराह कर रहे राहुल’, JP नड्डा का पलटवार
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
भारत आया ऑस्ट्रेलियाई शख्स बोला- ये मेरी जिंदगी का बेस्ट फैसला
Embed widget