एक्सप्लोरर

Ayodhya News: फरार चल रहा गोवध का आरोपी आत्मसमर्पण के लिए पहुंचा पुलिस थाने, कहा- 'मेरा घर बर्बाद हो गया'

Ayodhya Govadh Accused Surrender: उत्तर प्रदेश सरकार गोवध करने वालों पर सख्त नजर आ रही है, यही कारण है कि अयोध्या में थाना समाधान दिवस पर गोवध का एक आरोपी गले में पोस्टर लटका कर समर्पण करने पहुंचा.

Ayodhya: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के अयोध्या जिले (Ayodhya) के रुदौली कोतवाली (Rudauli) में थाना समाधान दिवस के मौके पर कुछ ऐसा हुआ कि मौके पर मौजूद लोगों के साथ से अधिकारी भी चौंक गए. थाना समाधान दिवस (Thana Samadhan Divas) के दौरान पिछले डेढ़ साल से फरार गोवध का आरोपी आत्मसमर्पण करने पहुंच गया. इस दौरान उसने अपने हाथ में आत्मसमर्पण लिखा कागज पकड़े हुआ था. आरोपी सीधे पुलिस अफसरों के पास जाकर उसने अपने गुनाह और फरार होने के बारे में बताया, उसने पुलिस अधिकारियों से कहा अब दोबारा गलती नहीं होगी मैं आपके सामने समर्पण करने आया हूं.

जिस घटना के आरोप में अकबर अली ने रुधौली थाने में आत्मसमर्पण किया, वह मामला सन 2022 का है. इस मामले में रुदौली कोतवाली क्षेत्र के सुजागंज चौकी अंतर्गत ऐथर गांव के बाहर कुछ लोगों ने मिलकर एक गोवंश को मार डाला था, इस घटना बाद पुलिस ने 6 अभियुक्तों के विरुद्ध गोवध करने का मुकदमा दर्ज किया था. मामले में पांच आरोपियों को पुलिस पहले ही जेल भेज चुकी है, जबकि छठा अभियुक्त अकबर अली घटना वाले दिन से ही फरार चल रहा था. पुलिस अकबर अली की लगातार तलाश कर रही थी, लेकिन यह हर बार पुलिस को चकमा देकर बच जाता था.

आरोपी ने पुलिस के सामने दी दोबारा अपराध न करने की दुहाई

शनिवार (9 जुलाई) को रुदौली कोतवाली में आयोजित समाधान दिवस के दौरान पीड़ितों की फरियाद सुनी जा रही थी, उसी समय सीने पर एक पोस्टर लगाए अकबर अली सीधे क्षेत्राधिकारी रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी के पास पहुंच गया. पहुंचते ही उसने कहा मैं गोवध का आरोपी हूं और काफी समय से फरार चल रहा हूं, इस मुकदमे में मेरी पत्नी जेल में है मेरा घर बर्बाद हो गया है. आरोपी ने पुलिस के सामने समर्पण करते हुए कहा कि मुझे पुलिस पर पूरा भरोसा है, इसलिए मैं आत्मसमर्पण कर रहा हूं. दोबारा मैं किसी अपराध में शामिल नहीं होऊंगा.

पुलिस ने क्या कहा?

इसको संबंध में क्षेत्राधिकारी रुदौली सत्येंद्र भूषण तिवारी ने कहा कि वर्ष 2022 में शुजागंज क्षेत्र में ये गोवध की घटना हुई थी, इस मामले में 5 लोग जेल भेजे जा चुके हैं. अभियुक्त अकबर अली ने शनिवार को समाधान दिवस में आत्मसमर्पण किया है, उसे हिरासत में लेकर विधिक कार्यवाही की जा रही है.

ये भी पढ़ें: Sonbhadra News: नप गया युवक से थूक चटवाने वाला दबंग लाइनमैन, पुलिस के बाद बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
UP के महोबा में बछिया के साथ की घिनौनी हरकत, पकड़ा गया आरोपी, इलाके में भारी आक्रोश
Ram Mandir Case: राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी का जिक्र कर उद्धव ठाकरे बोले, 'मुझे डर है कि जिन्होंने...'
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
'भगवान नहीं, ट्रस्ट के नाम खरीदी गई जमीन', संत धर्मदास के चंपत राय पर गंभीर आरोप
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: अरविंद केजरीवाल बोले, 'मैं इनकम टैक्स में काम कर चुका हूं, FIR के बिना...'

वीडियोज

Ketan Murder Case : मंगेतर Siya Goyal का सबसे बड़ा झूठ पकड़ा गया || Chetan Chaudhary | ABP Report
Bollywood News: 5 जुलाई को गौरी स्प्रैट संग शादी करेंगे आमिर खान, खास होगी नई शुरुआत (03.07.26)
Chitra Tripathi : चढ़ावा चोरी में राम मंदिर ट्रस्ट पर 'जीरो ट्रस्ट'! | Champat Rai | SIT
Ram Mandir Theft : Champat Rai और Anil Mishra पर संगीन आरोप, क्या जेल जाएंगे आरोपी? | Ayodhya | RSS
Sairaab: Ishaan का सच्चा प्यार! Nayanika ने बढ़ाया दोस्ती का हाथ, क्या बदलेगी कहानी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
मजहब की दीवारें टूटीं! हिंदू और सिख धर्मगुरू भी पहुंचे ईरान, खामेनेई के ताबूत के सामने की प्रार्थना
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
अयातुल्ला अली खामेनेई के जनाजे में तेहरान क्यों गईं महबूबा मुफ्ती? जानें क्या हैं इसके सियासी मायने
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम; शतक से लूटी महफिल
साई सुदर्शन और देवदत्त पडिक्कल दूसरे दिन छाए, श्रीलंका के गेंदबाजों का निकाला दम
Welcome To The Jungle BO Collection: बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें कलेक्शन
बॉक्स ऑफिस पर बड़ा रिकॉर्ड बनाने जा रही 'वेलकम 3', जानें 7 दिनों का कलेक्शन
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
'वो अपनी होने वाली दुल्हन से...', केतन अग्रवाल हत्याकांड पर वेडिंग प्लानर का बयान, सिया को लेकर क्या कहा?
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
भरत तिवारी एनकाउंटर केस पर फिर बोले जीतन राम मांझी, 'यदि सरकार में शामिल लोगों को…'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
अयोध्या राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर RSS का पहला बयान, दत्तात्रेय होसबाले बोले- 'जो दोषी पाए जाएंगे उन्हें...'
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
CBSE 10वीं सेकेंड बोर्ड परीक्षा 2026 का रिजल्ट जल्द, 6 लाख से ज्यादा छात्रों को इंतजार  
Embed widget