एक्सप्लोरर

Ayodhya News: युवक की हत्या के विरोध में सड़क जाम, समझाने आई पुलिस पर पथराव, कई घायल

उत्तर प्रदेश के अयोध्य में एक चाचा ने फावड़े से भतीजे की हत्या कर दी. हत्या के बाद लोगों ने शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन किया, मौके पर पुलिस आई तो लोग उनपर पथराव करने लगे.

UP News: अयोध्या (Ayodhya) में एक युवक की हत्या (Young man murdered) के बाद आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर परिजनों व ग्रामीणों ने मार्ग पर उसका शव रखकर जाम कर दिया. मौके पर पहुंची पुलिस ने समझाने बुझाने की कोशिश की लेकिन आक्रोशित ग्रामीणों की पुलिस से कहासुनी हो गई और फिर उन्होंने पथराव (Stone Pelting) शुरू कर दिया. पथराव में कई पुलिसकर्मियों को चोटें आई हैं और पुलिस गाड़ी भी क्षतिग्रस्त हो गई है. हालांकि, पुलिस ने बल प्रयोग करते हुए बवालियों को खदेड़ दिया. वहीं, कड़ी सुरक्षा के बीच युवक का अंतिम संस्कार (Last rites) कराया गया.

चाचा ने फावड़े से कर दी भतीजे की हत्या

यह घटना कोतवाली बीकापुर के गुनधौर गांव की है. यहां मंगलवार को मामूली विवाद में चाचा ने फावड़े से भतीजे अर्जन की हत्या कर दी थी और फरार हो गया. आज पोस्टमार्टम के बाद जब परिजनों को शव सौंपा गया तो आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर पिपरी रामपुर भगन मार्ग को जाम कर दिया गया. वहीं मौके पर पहुंचे एसडीएम बीकापुर व सीओ बीकापुर ने समझाने-बुझाने की कोशिश की, गिरफ्तारी का आश्वासन दिया.

Kanpur Violence: आज जारी हो सकता है 100 संदिग्धों का पोस्टर, BJP नेता समेत 54 गिरफ्तार, जांच करने पहुंची SIT टीम

सीसीटीवी फुटेज से होगी बवालियों की जांच

एसपी ग्रामीण अतुल सोनकर ने बताया कि अर्जुन नाम के व्यक्ति की उसके चाचा द्वारा हत्या कर दी गई. परिजनों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया. आज मृतक का शव सड़क पर रखकर सड़क जाम करने का प्रयास किया गया. पुलिस ने उन्हें समझा रही थी, तभी उनमें से कुछ लोगों ने पथराव कर दिया. जिसके बाद पुलिस ने भी जवाब देते हुए लाठीचार्ज किया और बवालियों को खदेड़ा. एसपी ग्रामीण ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज से बवालियों को तलाशा जा रहा है. उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी.  

ये भी पढ़ें -

UP Politics: अखिलेश यादव को लगा बड़ा झटका, केशव देव मौर्य ने छोड़ा सपा का साथ, बोले- 'मुझसे बात तक नहीं करते'

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
गोवा में भी दिखेगा योगी मॉडल का प्रभाव! अयोध्या-काशी की तर्ज पर मंदिर निर्माण
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
'चुनाव से पहले ही हार का...', SP चीफ पर BJP नेता दयाशंकर सिंह का तीखा हमला
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
‘विरासत में सत्ता मिल सकती है, बुद्धि नहीं’, अखिलेश यादव पर बरसे OP राजभर
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़
योगी सरकार का बड़ा कदम, RTE के तहत बच्चों की पढ़ाई पर खर्च होंगे ₹698 करोड़

वीडियोज

SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
सऊदी में 2 बांग्लादेशियों को फांसी, जानें ऐसा क्या किया था मक्का की मस्जिद में
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
यूपी में कब से शुरू होगा SSR का कार्यक्रम? यहां पढ़ें पूरी जानकारी
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
कांग्रेस छोड़कर BJP में गए नेताओं पर राहुल गांधी का तंज, बोले- 'वो लोग अब...'
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'दृश्यम 3' 500 करोड़ के पार फिर भी 'हनुमान अंश' से रह गई पीछे, जानें 14वें दिन का कलेक्शन
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
'सचिन-कोहली की तरह वैभव सूर्यवंशी भी...', पूर्व सिलेक्टर के बयान ने चौंकाया
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
पत्रकार निखिल वागले और संजय राउत के खिलाफ SC में चलेगा अवमानना केस, दाखिल हुई याचिका
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
अंकिता भंडारी केस: जांच पूरी होने तक दुष्यंत गौतम को न दें पदभार, राहुल की राष्ट्रपति को चिट्ठी
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
मवेशियों में तेजी से फैल सकती है ये बीमारी, पशुपालक तुरंत करें ये काम
Embed widget