एक्सप्लोरर

अयोध्या में चौदह कोसी परिक्रमा पूरी, रामनगरी में पहुंचे लाखों श्रद्धालु और टूट गए सभी रिकॉर्ड

Ayodhya Parikrama 2024: अधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में सरयू नदी में पवित्र स्नान करने के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच चौदह कोसी परिक्रमा शुरू की.

UP News: अयोध्या की चौदह कोसी परिक्रमा रविवार को पूरी हो गई, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों से 30 लाख से अधिक श्रद्धालुओं के भाग लेने का अनुमान लगाया गया है. अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी. यहां जारी एक आधिकारिक बयान के अनुसार अयोध्या के जिलाधिकारी (डीएम) चंद्र विजय सिंह ने बताया कि परिक्रमा रविवार को शुभ समय के अनुसार पूरी हुई और पिछले सभी रिकॉर्ड टूट गए जिसके तहत अनुमानित 30 से 35 लाख भक्तों ने भाग लिया.

उन्होंने कहा कि कड़ी सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित कर सुचारू आयोजन किया और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना नहीं है. श्रीरामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद पहली बार अयोध्या में परिक्रमा के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी. शुभ समय से शुरू हुई परिक्रमा के लिए देर रात से भीड़ जुटनी शुरू हो गई, कई भक्तों ने उत्साहपूर्वक ‘‘जय श्री राम’’ के जयकारे लगाए और उन्होंने 42 किलोमीटर का रास्ता केवल पांच घंटे में तय किया.

अधिकारियों ने बताया कि भगवान श्रीराम की जन्मस्थली अयोध्या में सरयू नदी में पवित्र स्नान करने के बाद लाखों श्रद्धालुओं ने कड़ी सुरक्षा के बीच शनिवार शाम को चौदह कोसी परिक्रमा शुरू की. बयान में कहा गया कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश के बाद रातभर प्रशासनिक व पुलिस अधिकारी निरीक्षण करते देखे गए.

अधिकारी ने बताया कि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की दिक्कत न हो, इसलिए रातभर उच्चाधिकारी भी मेला क्षेत्र में मुस्तैदी के साथ जुटे रहे. अब तक मिली जानकारी के अनुसार तकरीबन 30 से 35 लाख श्रद्धालुओं के द्वारा परिक्रमा किये जाने की उम्मीद जताई जा रही है. यह पहला मौका है कि अयोध्या में प्रभु श्रीरामलला के भव्य मंदिर समेत पांच हजार से अधिक मंदिरों की श्रद्धालुओं ने परिक्रमा की है.

पूरे परिक्रमा पथ पर श्रद्धालुओं के लिए विभिन्न संगठनों की तरफ से जलपान की व्यवस्था कराई गई. चौदह कोसी परिक्रमा के महत्व को देखते हुए बड़ी संख्या में बाहरी श्रद्धालु अयोध्या पहुंचे. मंडल के जिलों के अलावा बहराइच, सीतापुर, कानपुर, लखनऊ, बरेली, गोंडा, प्रयागराज समेत अन्य जिलों समेत नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचे. कुछ श्रद्धालु अभी 12 नवंबर को पंचकोसी (15 किलोमीटर) परिक्रमा करने के बाद ही लौटेंगे.

UP IAS Transfer: यूपी में दस सीनियर अफसरों का किया गया तबादला, देखें पूरी लिस्ट

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
प्रयागराज छात्र प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, 10 लोग गिरफ्तार
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
लोकसभा में बोले अखिलेश यादव- एक 'प्रधान' हटाकर, आपने 'प्रधानमंत्री' बचा लिया
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
महोबा में बीज वितरण में बड़ा खेल! किसानों ने काटा हंगामा
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...
रिजीजू को याद आई इमरजेंसी तो अखिलेश बोले- आज भी वैसे हालात, उस, वक्त बदलाव...

वीडियोज

USA IRAN : कभी युद्ध शुरू करते, कभी बंद करते! ट्रंप क्या चाहते? |ABPLIVE
Bollywood News: 'फौजी' ने पकड़ी रफ्तार! 3 अगस्त से प्रभास की वापसी, दिसंबर रिलीज पर नजर (27.07.26)
Mannat: Mannat का मंडप में धमाकेदार हंगामा! धुएं के बीच रुकी Manyata-Vikrant की शादी
Operation Safed Sagar की स्टार कास्ट ने शेयर किए शूटिंग के अनसुने और भावुक किस्से
Kareena Kapoor का खुलासा, रिजेक्शन के बाद रात-रात भर रोती थीं Karisma Kapoor

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'बच्चों के भविष्य से...', पेपर लीक बिल पर जितेंद्र सिंह ने विपक्ष को घेरा
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
'फिल्म इंडस्ट्री से...', कंगना के गटर छाप वाले बयान पर भड़कीं डिंपल यादव
Xप्लेन: CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
CJP आंदोलन के बाद कैसे भड़की E20 फ्यूल में चिंगारी? नतीजे क्या
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' का एडवांस बुकिंग में तहलका, रिलीज से पहले कर डाली बंपर कमाई
'स्पाइडर-मैन ब्रांड न्यू डे' ने एडवांस बुकिंग में मचा दिया तहलका, जानें- कितनी हुई कमाई
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
श्रीलंका दौरे पर बुमराह-जडेजा की वापसी, जानिए टीम सेलेक्शन की 5 बड़ी बातें
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे का CJP ने मनाया लग्जरी जश्न, सोनम वांगचुक क्या बोले?
Xप्लेन: भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
भारत में शादी के लिए लड़कियों की कितनी कमी, जो जान दे रहे मर्द?
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Atrial Fibrillation: दिल की इस बीमारी से अनजान हैं करोड़ों भारतीय
Embed widget