एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में जाल बिछाकर तेंदुए की तलाश में जुटी टीम के हाथ खाली, दहशत से घरों में कैद लोग

Auraiya News: तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की भी मदद ली. गांव वालों के साथ टीम ने खेतों और आसपास बनी झाड़ियों में भी तलाश की लेकिन तेंदुआ हाथ नहीं आया.

Auraiya Leopard News: उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के औरैया में 24 घंटे का समय बीत जाने के बाद भी तेंदुए को पकड़ने में वन विभाग की टीम नाकाम दिख रही है. टीम अभी भी रात के अंधेरे में तेंदुए को पकड़ने के लिए पहरा देती नजर आ रही है. वहीं सुबह से ही तेंदुए की तलाश में वन विभाग की टीम ने ड्रोन कैमरे की भी मदद ली. गांव वालों के साथ टीम ने खेतों और आसपास बनी झाड़ियों में भी तेंदुए की तलाश की लेकिन इसके बाद भी तेंदुआ हाथ नहीं आया.

किसान पर हमला किया
एक दिन पहले ही तेंदुए ने खेत में काम कर रहे किसान पर हमला बोल दिया था जिसके बाद वह गंभीर रूप से घायल हो गया और उसे गांव वालों की मदद से बचाया गया. तेंदुए की खबर मिलते ही पूरे गांव में दहशत का माहौल बन गया. लोग अब गांव से बाहर तो दूर घर से बाहर भी नहीं निकलना चाह रहे हैं उन्हें डर है कि कहीं यह तेंदुआ उनकी जान ना ले ले.

Gorakhnath Temple Attack: आरोपी मुर्तजा के हाथ का हुआ सफल ऑपरेशन, 24 घंटे रहेगी चिकित्सकों की निगरानी

किसी तरह जान बची
एवराकटरा थाना क्षेत्र के गांव में एक दिन पहले ही अपने मक्के के खेत में काम कर रहे वृद्ध किसान योगेंद्र पर तेंदुए ने अचानक हमला बोल दिया जिससे वह गम्भीर रूप से घायल हो गया. गनीमत यह रही कि वहां खेत में काम कर रहे और किसानों ने वृद्ध किसान की चीख पुकार की आवाज सुनी तो उसे किसी तरह बचाया जा सका. ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी. मामला वन विभाग से जुड़ा हुआ था जिसके बाद पुलिस ने इस पूरी घटना की जानकारी वन विभाग की टीम को दी.

लोगों ने देखा था
मौके पर पहुंचे डीएफओ ने गांव का जायजा लिया और लोगों से बातचीत की तो बातचीत में ग्रामीणों ने पहले तो उन्हें चीता बताया जबकि चीता पूरे उत्तर प्रदेश में ही क्या इंडिया में ही नहीं है. यह बात डीएफओ ने ग्रामीणों को बताई. लोगों ने कहा वह तेंदुआ था जिसे हम लोगों ने खुद अपनी आंखों से देखा था.

डीएफओ ने क्या कहा
डीएफओ डीके सिंह का कहना है कि सूचना मिलते ही चार क्षेत्रों के डीएफओ मौके पर अपनी टीम के साथ पहुंचे जिसके बाद लगातार तेंदुए की तलाश की जा रही है.  खेतो में टीम के साथ कॉम्बिग की जा रही है तो आसमान में ड्रोन उड़ाकर तेंदुए का पता लगाने की भी कोशिश की गई लेकिन अभी भी तेंदुए का पता नहीं चला है.

गांव में दहशत 
इधर 24 घण्टे बीत जाने के बाद भी तेंदुए की दहशत गांव में कम नहीं हो रही है. बच्चे महिलाएं घरों से बाहर नहीं निकल रहे हैं तो वहीं डर के कारण किसान खेतों में काम भी करने नहीं जा पा रहे हैं. वन विभाग की टीम के साथ ग्रामीण भी हाथो में लाठी डंडे लेकर तेंदुए की तलाश में जुटे हुए हैं.

UP: 'एमसीडी चुनाव जीतने के लिए माहौल बना रही BJP', दिल्ली में बुलडोजर की कार्रवाई पर Akhilesh Yadav का आरोप

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Chamoli Tunnel Accident Live: चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
चमोली टनल हादसे में 6 लोंगों की गई जान, पानी-मलबा घुसने से फंस गए थे 22 मजदूर
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
प्रयागराज: 'ठाकुर रोशन सिंह के नाम पर हो SRN अस्पताल', धरने को डॉक्टरों का समर्थन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
UP में विधानसभा चुनाव की तैयारियां BJP ने तेज की, सांसदों से मिल रहे नितिन नवीन
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा
लखनऊ में इंसानियत शर्मसार! पिता की मौत के बाद बेटे ने शव से लगवाया अंगूठा

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
'पहले परमाणु अटैक करेगा पाकिस्तान', इस प्रोफेसर का दावा, पहले की भविष्यवाणियां हुईं सच
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
अभिजीत दीपके बोले, 'एक धर्मेंद्र प्रधान के रेजिग्नेशन से क्या...'
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
'जिसे चाहा वो मिला नहीं...', पवन सिंह को हुआ था एकतरफा प्यार, एक्ट्रेस को कर चुके डेट
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
श्रीलंका में क्रिकेट मैच के दौरान खिलाड़ियों से विवाद, कोच की मौत से मचा हड़कंप
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
सुखबीर बादल पर हमले को राजनाथ सिंह ने बताया चिंताजनक, बोले- लोकतंत्र में…
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
फैसले से पीछे हटा बार काउंसिल, CJI का विरोध करने वाले लॉ ग्रेजुएट्स से हटाई रोक
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
'ये BJP-RSS की मनुवादी सोच का नतीजा', खरगे के शुद्धिकरण वाले बयान पर बोले राहुल गांधी
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
विपक्ष का हंगामा, संसद ठप! लोकसभा में 19%, राज्यसभा में 39% काम के साथ खत्म मानसून सत्र
Embed widget