एक्सप्लोरर

Auraiya: रिश्वत के लिए सीएम आवास योजना से हटाया नाम, पीड़ितों ने DM ऑफिस में की खुदकुशी की कोशिश

Auraiya: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में ग्रामीणों के उत्पीड़न का एक मामला सामने आया है. पीड़ित ग्रामीण एकजुट होकर औरैया जिलाधिकारी के कार्यालय अपनी शिकायत लेकर पहुंचे.

Auraiya News: औरैया ( Auraiya) जिलाधिकारी कार्यालय में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब एक गांव से आई कुछ महिला और पुरुषों ने पेट्रोल डालकर आत्महत्या (Suicide) का प्रयास किया. यह देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों ने दौड़कर उनसे पेट्रोल का डिब्बा छीना और थाना पुलिस को मामले की सूचना दी. पीड़ितों नेआरोप लगाया कि बीडीओ रिश्वत मांग रहा है. साथ ही रिश्वत न देने पर मुख्यमंत्री आवास योजना (CM Awas Yojana) की सूची से नाम हटा दिया. इस पूरे मामले पर जिलाधिकारी ने जांच टीम गठित की है.

कानपुर देहात जिले का मामला अभी ठंडा भी नहीं हुआ कि औरैया जिले में प्रशासनिक की उत्पीड़न के कारण एक साथ कई लोग जिलाधिकारी कार्यालय आत्महत्या करने के लिए पहुंंच गए. जहां यह नजारा देख वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों के भी हाथ पैर फूल गए. सूझबूझ दिखाते हुए सुरक्षाकर्मियों ने आत्महत्या करने आई महिलाओं और पुरुषों के हाथों से पेट्रोल की बोतल छीनकर पुलिस को सूचना दी. जहां मौके पर पहुंचे डीएसपी सहित थाना फोर्स सभी को अपनी हिरासत में लेकर थाने ले गए.

रिश्वत मांगने का ऑडियो भी हुआ था वायरल
मामला ककोर मुख्यालय के जिलाधिकारी कार्यालय का है. जहां सहार ब्लाक के बहादुरपुर गांव से कुछ पीड़ित महिलाएं और पुरुष जिलाधिकारी कार्यालय आए थे.उन्होंने गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि बीडीओ के उत्पीड़न से हम सब लोग मरना चाहते हैं. आवास में हमारा नाम आया जिसे बीडीओ साहब ने कटवा दिया. वह रुपयों की मांग कर रहे थे. हमारा घर कच्चा और टूटा है. खुद प्रधान जी साथ में आए हुए थे. हम सभी बीडीओ की शिकायत के साथ-साथ आत्महत्या करना चाहते हैं  हमारे पास रहने के लिए घर नहीं है. उधर, सहार ब्लॉक के बीडीओ मुनीश कुमार का एक ऑडियो वायरल हुआ था जिसमे वह मनरेगा की बात करते-करते बाकी बचे रुपयों की मांग करते नज़र आ रहे हैं.

इस पूरे मामले को जिलाधिकारी प्रकाश चंद्र ने बताया कि एक गांव से कुछ लोग आए हुए थे. किसी के बहकावे में आकर उन्होंने आत्महत्या का प्रयास किया लेकिन सुरक्षाकर्मियों ने समय रहते उनको बचाया. बीडीओ को लेकर की गई शिकायत पर हमने टीम गठित की है. आवास योजना की सूची से नाम किस वजह से काटे गए हैं इसकी भी जांच की जाएगी. 

ये भी पढ़ें -

Umesh Pal Murder Case: प्रयागराज में सीएम योगी का 'मिट्टी में मिलाओ' अभियान जारी, अतीक अहमद के करीबी के घर पर बुलडोजर एक्शन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget