एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में 20-20 हजार के इनामी दो बदमाश गिरफ्तार, कई जिलों की पुलिस को थी तलाश

Auraiya Crime news: पुलिस के मुताबिक ये शातिर बदमाश लोगों के खाली मकानों के साथ सीनियर सिटीजन को अपने जाल में फंसाते थे और उनसे एटीएम बदलकर रुपये निकाल लेते थे.

Auraiya Police: उत्तर प्रदेश के औरैया में पुलिस और एसओजी की टीम ने दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया है. कई जनपदों की पुलिस को इनकी काफी समय से तलाश थी. ये बदमाश लग्जरी कार से दूसरे जनपदों में जाकर चोरी जैसी घटनाओ के साथ सीनियर सिटीजन के एटीम बदलकर फ्रॉड कर घटनाओ को अंजाम दिया करते थे. पकड़े गए दोनों शातिर अपराधियो के ऊपर 20-20 हजार रुपये का इनाम भी था. बरेली, अलीगढ़ जैसे कई और जिलो की पुलिस को भी इनकी तलाश थी. 

पुलिस को इन बदमाशों के पास से कई एटीएम कार्ड बरामद हुए हैं इसके साथ ही 315 बोर का कट्टा और एक कार भी मिली है. ये बदमाश इस कार से ही घटनाओं को अंजाम दिया करते थे. औरैया पुलिस को मिली सटीक जानकारी के बाद पुलिस ने इन शातिर अपराधियों को जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया. पुलिस दोनों बदमाशों से पूछताछ कर रही है. इसके साथ ही इनके खिलाफ आगे की विधिक कार्रवाई में जुट गई है.

बुजुर्गों को बनाते थे अपना निशाना

पुलिस के मुताबिक ये शातिर बदमाश लोगों के खाली मकानों के साथ सीनियर सिटीजन को अपने जाल में फंसाते थे और उनसे एटीएम बदलकर रुपये निकाल लेते थे. पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ये बदमाश फफूंद चौराहे की तरफ आ रहे हैं. मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस और एसओजी की टीम ने चेकिंग बढ़ा दी, जिसके बाद दोनों को फफूंद चौराहे से गिरफ्तार कर लिया गया.

आपराधिक रिकॉर्ड खंगालने में जुटी पुलिस

एसपी चारु निगम ने इन अपराधियों के बारे में बताया कि यह कासगंज जिले के रहने वाले बबलू और अजय है. जिनके ऊपर 20 मुकदमे दर्ज है और यह शातिर बरेली, कन्नौज, अलीगढ़ जैसे जिलो में कर चुके है. औरैया जिले में भी ये ऐसी ही किसी घटना को अंजाम देने की कवायद में थे, लेकिन एसओजी की टीम की सतर्कता से चेकिंग के दौरान इन लोगों को धर दबोचा गया है. 

पुलिस को इनके पास से मोबाइल कुछ नगदी चार अलग अलग बैंको के एटीएम एक 315 बोर का कट्टा सहित एक कार बरामद हुई है. इनकी तलाश में पहले भी पुलिस जुटी हुई थी और इलोक्ट्रॉनिक उपकरणों का सहारा लेने के साथ बैंक से डिटेल ली गई थी. इनसे पूछताछ की जा रही है साथ ही अन्य जिलों में भी आपराधिक इतिहास खंगाला जा रहा है. 

ये भी पढ़ें- UP Politics: 'बीजेपी को मुस्लिम बर्दाश्त नहीं..', AMU को पाकिस्तान की जन्मस्थली बताने पर भड़के डॉ एसटी हसन

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
सहारनपुर शहर सीट पर सपा-बीजेपी में कांटे की टक्कर, ये वोटर तय करेंगे 2027 की जीत
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
'यूपी में नो कर्फ्यू, नो दंगा', अंबेडकरनगर में बोले CM योगी
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Exclusive: ‘403 सीटों पर लड़ेंगे, कहीं नल तो कहीं कमल', RLD के नए प्रदेश अध्यक्ष का बड़ा दावा
Mahoba News: महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान
महोबा में E-Scooty शोरूम में लगी आग, 20 स्कूटी जलीं; लाखों का नुकसान

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
ईरान युद्ध पर पेजेशकियान का बड़ा बयान- 'हमने शुरू नहीं किया, 48 घंटे में...'
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
'देश को अमेरिका के हाथों...', ट्रंप के टैरिफ बिल पर बोले केजरीवाल
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
रिटायरमेंट के बाद भी विराट-धोनी को टक्कर दे रहे सचिन, कर रहे बंपर कमाई
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
असम में बाढ़ से 98 की मौत, हिमाचल से बंगाल तक IMD का अलर्ट, UP-बिहार में कैसा मौसम?
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
NEET Counselling: रजिस्ट्रेशन में गलती सुधारने का मौका, एक्टिव हुआ Reset Option
Furniture Marks On Wall: घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
घर की दीवारों पर फर्नीचर के निशान पड़ गए? ऐसे करें कम
Embed widget