एक्सप्लोरर

औरैया में नाबालिग से रेप के आरोपी ने पुलिस पर की फायरिंग, जवाबी कार्रवाई में गोली लगने से घायल

Auraiya Rape Case: बीते दो दिनों पहले औरैया के सदर थाना क्षेत्र के एक गांव में मासूम के साथ एक युवक ने दरिंदगी की थी. इस मामले में पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी थी.

Auraiya News Today: उत्तर प्रदेश के औरैया में बीते दिनों 6 साल की मासूम बच्ची से एक युवक ने रेप की वारदात को अंजाम दिया था. इस मामले में आरोपी युवक और पुलिस एसओजी की टीम से आज सोमवार (7 अक्टूबर) को मुठभेड़ हो गई. 

मुठभेड़ के दौरान आरोपी के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया. पुलिस ने घायल आरोपी को गिरफ्तार जिला अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है. इस मुठभेड़ की सूचना मिलते ही जिला पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंच गए. 

क्या है पूरा मामला?
बीते दो दिन पहले औरैया सदर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव में मासूम बच्ची से आरोपी ने रेप किया था. घटना के बाद पीड़ित बच्ची के पिता उसे लेकर औरैया कोतवाली पहुंच कर पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी. पीड़ित पिता ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया था कि उनकी बेटी के साथ गांव के रहने वाले एक युवक ने रेप किया.

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए पुलिस ने पीड़ित बच्ची को मेडिकल के लिए भेज दिया. औरैया कोतवाली पुलिस ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियो को दी. औरैया एसपी ने आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस टीम का गठन कर जांच शुरू कर दी.  

मुखबिर की सूचना पर शिनाख्त
पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए सीसीटीवी फुटेज की जांच की. इस दौरान मुखबिर की सूचना आरोपी युवक की पहचान होते ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान मंटूक कुमार के रुप में हुई है. पुलिस पूछताछ में आरोपी ने अपना जुर्म कबूल कर लिया. 

आरोपी मंटूक कुमार ने वारदात के दिन पहने हुए कपड़ों को कर्मपुर के पास स्थित एक जंगल में छिपा दिया था. जिसकी बरामदगी के लिए पुलिस उसे मौके पर ले गई. मौके पर आरोपी ने कपड़ों के नीचे असलहा छिपाया था, यहां उसने भागने की नियत से पुलिस पर फायरिंग कर दी.

अचानक शुरू हुई फायरिंग के बाद पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें आरोपी के पैरों में गोली लग गई और वह घायल हो गया. जिसे इलाज के लिए तत्काल अस्पताल में भर्ती कराया गया है. 

पुलिस ने क्या कहा?
इस घटना की जानकारी देते हुए एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि दो दिन पहले कोतवाली में एक मामला दर्ज किया गया था, जहां 6 साल की मासूम से रेप की वारदात को अंजाम दिया था. उन्होंने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई थीं. कड़ी छानबीन के बाद आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया. 

औरैया एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आज जब आरोपी को घटना स्थल पर ले जाया गया, तो वहां पर आरोपी ने पहले से ही कपड़ों के नीचे असलहा छिपाकर रखा था. उन्होंने बताया कि मौके पर आरोपी ने भागने की कोशिश करते हुए पुलिस पर फायरिंग की.

आरोपी की हालात स्थिर
एसपी अभिजीत आर शंकर ने बताया कि आरोपी के फायरिंग करने पर पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की. जिससे आरोपी के पैरों में गोली लग गई और घायल हो गया. उन्होंने बताया कि आरोपी इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत स्थिर बनी हुई है. 

ये भी पढ़ें: Ghaziabad News: गाजियाबाद: बीजेपी सांसद अतुल गर्ग ने कांग्रेस नेता पर दर्ज कराई FIR, लगाए गंभीर आरोप, जानें- पूरा मामला?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
लखनऊ में पानी की कमी को दूर करेगी घाघरा नदी! ये है सरकार का पूरा प्लान
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
उत्तराखंड में कहर बरपाएगी बारिश! 2 दिन इन 4 जिलों में ऑरेंज अलर्ट
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
Exclusive: यूपी में किसकी बनेगी सरकार? बृजभूषण शरण सिंह का चौंकाने वाला जवाब
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज
यूपी: आजीविका मिशन से ली थी ट्रेनिंग, अब श्वेता ने 300 से ज्यादा बकरियों का किया इलाज

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
'IIT दिल्ली में छात्रों को PM के सामने झुकने पर...', ओवैसी का आरोप
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
CJP के सौरव दास और रत्ना सिंह ने आदित्य ठाकरे से की मुलाकात, इसलिए कहा Thank You!
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
वैभव सूर्यवंशी के सामने आ गया तेंदुआ ! भारतीय क्रिकेटर ने यूं उठाया सफारी का मजा
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
'आरंभ है प्रचंड...', रांची में प्रदर्शन कर रहे छात्रों से मिले अभिनेता पीयूष मिश्रा, गाया गाना
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
महिला आरक्षण पर BJP के साथ आई ये विपक्षी पार्टी, रिजिजू बोले - 'आपने...'
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
'रेंट बॉयफ्रेंड' ऑफर से सावधान, स्कैमर्स का डेटिंग जाल कर देगा कंगाल
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
देशभर में बढ़ेंगी 5000 नई पीजी मेडिकल सीटें, केंद्र ने दी मंजूरी 
Embed widget