एक्सप्लोरर

औरैया हादसा: दो थाना प्रभारी निलंबित, CM योगी ने मृतकों के परिवार को दिया 2 लाख का मुआवजा

औरैया में सड़क हादसे में हुई 24 मजदूरों की मौत पर सीएम योगी ने दुख जताया है और पीड़ितों को हरसंभव मदद मुहैया कराने के निर्देश दिए है. घटना के बाद लापरवाही बरतने वाले अफसरों पर कार्रवाई की तलवार लटक रही है.

औरैया: उत्तर प्रदेश के औरैया में एक भीषण सड़क हादसे में 24 मजदूरों दर्दनाक मौत हो गई, जबकि हादसे में 35 मजदूर घायल हो गए. शनिवार सुबह ये हादसा शहर कोतवाली क्षेत्र के मिहौली नेशनल हाईवे पर हुआ. बताया जा रहा है कि एक चाय की दुकान पर खड़े मजदूरों पर ट्रॉलर पलट गया, जिसे 24 मजदूरोंं की मौत हो गई. ये सभी मजदूर राजस्थान से आ रहे थे. तभी  चिरुहली के पास डीसीएम ने पीछे से टक्कर मार दी.
auraiya-majdoor-accident
वहीं, मुख्यमंत्री योगी के आदेश पर दुर्घटना के लिए ज़िम्मेदार ट्रक मालिकों व चालकों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है. ट्रकों को भी सीज कर दिया गया है. मुख्यमंत्री ने आदेश दिया कि ट्रकों व गौर यात्री वाहनों से श्रमिकों को ढोने वाले वाहन स्वामियों व चालकों के खिलाफ तत्काल गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया जाए. वाहन तत्काल सीज करें. श्रमिकों व कामगारों को भोजन पानी देकर बसों से सुरक्षित भिजवाएं. वहीं, औरया की घटना पर मुख्यमंत्री की बड़ी कार्रवाई करते हुए बार्डर एरिया के दोनों थाना प्रभारियों को निलंबित कर दिया है. संबंधित पुलिस उपाधीक्षकगण एवं अपर पुलिस अधीक्षकगणों को कठोर चेतावनी दी गई है.  सीएम ने घटना पर एसएसपी, आईजी, एडीजी से स्पष्टीकरण मांगा है. वहीं, मृतकों के परिजनों को दो लाख और गंभीर रूप से घायलों को 50,000 रुपये की सहायता का ऐलान किया है.
auraiya-majdoor-accident1
औरैया हादसे पर सीएम योगी ने जताया दुख
 मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने औरैया में सड़क हादसे में प्रवासी कामगारों/श्रमिकों की मृत्यु पर गहरा शोक व्यक्त किया है. साथ ही, जिला प्रशासन के अधिकारियों को पीड़ितों को हर संभव राहत प्रदान करने के निर्देश दिए हैं.
बता दें कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मजदूरों के पालयन को लेकर दी गई हिदायत के महज 12 घंटे बाद ही ये हादसा हो गया. शुक्रवार को ही मुख्यमंत्री ने सख्त हिदायत दी थी कि कोई भी मजदूर पैदल या असुरक्षित तरीके से यात्रा न करें. इसको लेकर अधिकारियों को भी निर्देश जारी किए गए थे. साथ ही सीएम ने ये भी कहा था कि ट्रकों में ढोककर मजदूरों को ले जाने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी.
कोरोना संकट काल में सबसे ज्यादा अगर कोई प्रभावित है, तो वो मजदूर वर्ग है. लॉकडाउन के कारण सभी यातायात सेवाएं बंद पड़ी हैं. ऐसे में कमाने-खाने के संकट के बीच मजदूर पैद ही अपने गांवों की ओर निकल पड़े हैं. पालयन के दौरान देश के कई कोनों से मजदूरों रोड और और ट्रेन एक्सीडेंट में मारे जा चुके हैं.
यह भी पढे़ं: CM योगी का निर्देश, Lockdown में ट्रकों में सवारी ढोने वालों पर होगी सख्त कार्रवाई
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Meerut News: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
मेरठ: शादी के दबाव से बचने के लिए प्रेमी ने की नर्स की हत्या, फर्जी सुसाइड नोट से रची साजिश
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP की किताब में 'अकबर महान' पर विवाद, शिवाजी सेना ने दी आंदोलन की चेतावनी
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
UP Election 2027: बीजेपी का बूथ मिशन शुरू, 4 दिन तक चलेगा चुनावी अभियान
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'
महंत दिनेंद्र दास ने निर्मोही अखाड़ा से हटाए जाने के दावे का किया खंडन, बोले- '19 में से 13 पंच मेरे साथ'

वीडियोज

पुलिस थाने पर शराबी का कब्जा!
Hyundai Alcazar Long Term Review & E20 Petrol Mileage Test | #hyundai #alcazar #review #autolive
Nitin Gadkari Exclusive: E20 Petrol पर क्या बोले? Part 2 | #nitingadkari #e20fuel #autolive
Man Atisundar:🙈radhya से 'I love you' सुनने के लिए तड़पा Pratham, लाख कोशिशों बाद नखरे बरकरार #sbs
Bollywood News: शानदार VFX और रावण बने यश के लुक के खुलासे से 'रामायण' के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर मचाई 'तबाही'। (19.07.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सब कुछ रिकॉर्ड करें...', 'चलो संसद' मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
'सब कुछ रिकॉर्ड ...', संसद मार्च से पहले CJP ने जारी की गाइडलाइन, प्रदर्शनकारियों से खास अपील
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
बांकीपुर उपचुनाव: प्रशांत किशोर का दावा, 'बीजेपी का हारना तय, यह चुनाव सिर्फ MLA चुनने का नहीं बल्कि...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
सोनम वांगचुक की भूख हड़ताल के बीच महात्मा गांधी के पोते का आया रिएक्शन, बोले - 'उन्होंने उपवास का इस्तेमाल केवल...'
Lock Upp 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
लॉक अप 2: 'मैंने अपना हाथ काट लिया था', हर्षद चोपड़ा ने प्यार में धोखा मिलने के बाद की थी सुसाइड करने की कोशिश
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
रोहित शर्मा ने लॉर्ड्स में शतक लगाकर तोड़े 5 बड़े रिकॉर्ड, हर एक रिकॉर्ड से लिखा नया इतिहास
Vintage Wheels: आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
आजादी से पहले भारत के बाजार में किस कार का था जलवा? जानिए कितनी थी उसकी कीमत
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ- वीडियो वायरल
बीच रास्ते में खत्म हो गई EV की बैटरी, मसीहा बनकर आया सेना का जवान; महिला ने की तारीफ
काकोली घोष NCPI की चीफ व्हिप और संदीप बंद्योपाध्याय होंगे फ्लोर लीडर, मानसून सत्र से पहले ओम बिरला ने दी मंजूरी
काकोली घोष चीफ व्हिप, संदीप बंद्योपाध्याय होंगे NCPI के फ्लोर लीडर, स्पीकर ओम बिरला ने दी मंजूरी
Embed widget