एक्सप्लोरर

Auraiya News: मीरा की तरह कृष्ण भक्ति में लीन हुई युवती, भगवान की मूर्ति से रचाई शादी, मांग में भरा सिंदूर

Auraiya News: रक्षा सोलंकी पिछले साल जुलाई के महीने में परिवार के साथ वृंदावन गई थी, तभी से उसके मन में भगवान श्री कृष्ण के लिए प्रेम जागा था. जिसके बाद उसने कृष्ण से शादी का मन बना लिया.

Auraiya Unique Wedding: औरैया जिले में एक अनोखी शादी देखने को मिली जहां एक 31 साल की लड़की ने भगवान श्री कृष्ण (Shri Krishna) के साथ सात फेरे लिए. इस शादी का एक वीडियो भी वायरल (Video Viral) हो रहा है जिसमें पूरे रीति रिवाज के साथ लड़की ने श्री कृष्ण के साथ शादी की. पंडित ने मंत्र पढ़े, सभी रिश्तेदारों को शादी की दावत दी गई और सुबह जैसे दुल्हन विदा होती है ठीक उसी तरह परिजनों ने लड़की की विदाई भी की. ये अनोखी शादी पूरे जनपद में चर्चा का विषय बनी हुई है.

भगवान श्री कृष्ण की सबसे बड़ी भक्त मीरा के बारे में तो हम सब जानते हैं. ठीक इसी तरह बिधूना कस्बे की रक्षा सोलंकी भी श्रीकृष्ण में इतनी लीन हो गई कि उसने अपना सब कुछ उनके चरणों में न्योछावर कर दिया है. रक्षा सोलंकी बिधूना के कवि रणजीत सिंह सोलंकी की बेटी है. कान्हा की भक्ति में लीन होकर रक्षा भी मीरा की तरह श्री कृष्ण से प्रेम करने लगी. रक्षा श्री कृष्ण को अपना आराध्य मानती है. जिसके बाद उसने कृष्ण की भक्ति में ही लीन रहने का संकल्प लिया है और उनकी मूर्ति से विवाह कर लिया.

श्री कृष्ण की मूर्ति से रचाया विवाह

रक्षा सोलंकी पिछले साल जुलाई के महीने में परिवार के साथ वृंदावन गई थी, तभी से उसके मन में भगवान श्री कृष्ण के लिए प्रेम जागा था. युवती ने कहा कि उसने एक बार श्री कृष्ण से सपने में शादी रचाई थी, जिसके बाद वो पूरी तरह श्री कृष्ण को ही समर्पित हो गई है. बेटी को श्रीकृष्ण की भक्ति में लीन देख परिजन भी उसकी बात टाल नहीं सके और खुद अपनी बेटी का हाथ पीले किए. पंडित रुद्रेश शुक्ला ने शनिवार की देर रात विधि-विधान से कान्हा जी के साथ द्वाराचार कराकर जयमाला कराई और शादी की रस्में अदा की.

पूरे विधान से साथ निभाई गईं रस्में 

रविवार की भोर युवती ने कान्हा जी के साथ सात फेरे लेकर खुद को भगवान को समर्पित कर दिया. युवती के परिजनों द्वारा बारातियों के लिए खानपान से लेकर अन्य आवभगत के लिए व्यवस्था जुटाई गई थी. रक्षा के भाई आनंद सोलंकी ने भी भाई की रस्में अदा की और युवती की विदाई भी की गई. कान्हा जी के साथ कार में सवार होकर युवती रिश्तेदार के यहां पहुंची. वहां भी भगवान की भक्ति में लीन युवती को देखने के लिए भीेड़ एकत्रित हो गई. इस शादी में उसके परिजन और सभी रिश्तेदार गवाह बने. 

ये भी पढ़ें- UP News: अखिलेश यादव का दावा- IPS ने मांगी 20 लाख रुपये की रिश्वत, वीडियो शेयर कर पूछा- 'बुलडोजर चलेगा?' 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
गाजियाबाद में आवारा कुत्तों का आतंक, 4 साल के मासूम की मौत
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
BJP की नई टीम में उत्तराखंड के 4 चेहरे, तीरथ रावत समेत इन्हें मिली जिम्मेदारी
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
सपा विधायक शाहिद मंजूर के विवादित बयान पर घमासान, BJP ने खोला मोर्चा
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार
कानपुर: 16 रुपये की सेल से मची थी भगदड़, अब 2 गिरफ्तार

वीडियोज

ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान
Shah Rukh Khan, Ajay Devgn और Tiger Shroff को Vimal Elaichi Ad पर Maharashtra FDA का नोटिस
Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
जनगणना 2027 में OBC कॉलम पर कांग्रेस का बड़ा प्लान, दिल्ली में होगी बैठक
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
रांची प्रोटेस्ट: JSSC CGL एग्जाम रद्द, CM हेमंत सोरेन का बड़ा ऐलान
Watch: कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
कपिल देव का आया भयंकर गुस्सा, बोले- बता देते सिर्फ फोटो के लिए...
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
आम्रपाली दुबे ने पवन सिंह को दिया शादी का ऑफर, काजल राघवानी ने तेज प्रताप संग रचाया 'रास'
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
क्या ईरान पर परमाणु हथियारों से हमला करेंगे ट्रंप? कांग्रेसवुमन के दावे से हड़कंप
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
संगठन में वापसी पर स्मृति ईरानी का पहला रिएक्शन, 'मेरे जैसे कार्यकर्ता का...'
Viral Video: ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
ट्रेन की पेंट्री में दिखा चूहा, वायरल वीडियो पर आया IRCTC का जवाब
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
'बंटवारा 1947' के फैंस के लिए खुशखबरी, मंगलवार को 99 रुपये में देख पाएंगे फिल्म
Embed widget