एक्सप्लोरर

Auraiya News: औरैया में अनुसूचित जाति कल्याण के लिए आया पैसा अपने रिश्तेदारों के खाते में डाला, दो अधिकारियों पर आरोप

Auraiya News: यूपी के औरैया में समाज कल्याण विभाग के दो अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप लगा है. आरोप हैं कि इन्होंने अनुसूचित जाति के लोगों के लिए आए पैसे को अपने रिश्तेदारों के खातों में डलवा दिया.

Corruption in Social Welfare Department Auraiya: यूपी के औरैया जिले (Auraiya) में समाज कल्याण विभाग (Social Welfare Department) से एक ऐसा मामला सामने आया है जहां लाभार्थियों को दी जाने वाली राशि विभाग को कुछ अधिकारियों ने अपने और अपने रिश्तेदारों के खाते में डाल दिया, डीएम ने अब इस मामले में जांच की बात कही है. इस मामले को लेकर एक शिकायतकर्ता ने मुख्य विकास अधिकारी को लिखित शिकायत पत्र दिया था जिसमें बताया गया कि अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न की दी जाने वाली राशि में तीन करोड़ रुपयों में से पच्चीस लाख रुपए समाज कल्याण विभाग के अधिकारी पटल सहायक ने अपने खाते और अपने रिश्तेदारों के खातों में डाल दिए है. 
 
दो अधिकारियों पर भ्रष्टाचार का आरोप
औरैया जिले में समाज कल्याण विभाग में तमाम मामले सामने आ चुके हैं लेकिन अभी तक किसी तरह की कोई कार्रवाई विभाग के लापरवाह भ्रष्ट अधिकारियो पर नहीं की गई है. कहीं विधवा पेंशन में एक लाभार्थी के खातों में दो बार पेंशन दी जा रही है तो कही जीवित वृद्ध महिला-पुरुषों को मृत घोषित कर दिया जाता है. लेकिन समाज कल्याण से अब ऐसा मामला सामने आया है जिसमें अधिकारियों के होश उड़ गए. 7 मई को शिकायतकर्ता शिवम नाम के युवक ने औरैया जिले के मुख्य विकास अधिकारी अनिल कुमार को लिखित शिकायत पत्र देकर इसकी शिकायत की. 
 
शिकायतकर्ता ने लगाया बड़ा आरोप
इस शिकायती पत्र में समाज कल्याण में दो बड़े अधिकारियों के किए गए घोटाले का जिक्र किया है. शिकायत के मुताबिक समाज कल्याण विभाग में अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न के लिए जो मद तीन करोड़ आया था उसमेंं से विभाग के ही आकाश गौतम पटल सहायक व प्रभारी समाज कल्याण अधिकारी आशुतोष सिंह ने मिलकर 25 लाख रुपये आकाश गौतम ने अपने और अपने रिश्तेदारों के खाते में डाल दिए. जिसकी जांच की जानी चाहिए. इस शिकायत पत्र के मिलने के बाद से विभाग में हड़कंप मच गया है. लेकिन अभी तक इस घोटाले को लेकरजांच पर सही जानकारी नहीं दी जा रही है.
 
डीएम ने कही जांच की बात
बिधूना के रहने वाले शिकायतकर्ता शिवम ने कहा है 2021-22 तक के सभी लाभार्थियों के खातों की तीन सदस्यीय टीम बना कर जांच की जाए जिससे विभाग में हुए घोटाले को लेकर इन दोनों अधिकारियों पर कार्रवाई हो सके. इस मामले को लेकर जिला अधिकारी का कहना है अनुसूचित जाति अत्याचार उत्पीड़न की जो राशि दी जाती है वह सीधे लाभार्थियों के खाते में दी जाती है. जो शिकायत मिली है उसकी जांच की जा रही है.
 
ये भी पढ़ें- 
 
 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget