एक्सप्लोरर

UP News: औरैया के एक घर में अचानक फट गया बम, दो बहनें गंभीर रूप से जख्मी

Auraiya crime: एसपी चारू निगम ने बताया कि आफताब की बेटी अदीबा (20) और भतीजी साबिया (18) निवासी जलालपुर सिकंदरा कानपुर देहात के साथ छत पर पापड़ सुखा रही थीं. बम फटने से दोनों घायल हो गईं.

Auraiya Bomb Blast: उत्तर प्रदेश के औरैया जिले में एक बड़ा हादसा हो गया. यहां पर एक घर में देसी बम बनाने के बाद उसकी टेस्टिंग (Testing) की जा रही थी, इसी दौरान बम फट गया. इस हादसे में दो बहनें जख्मी हो गईं. दोनों को आनन-फानन में जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत गंभीर देखते हुए दोनों को कानपुर (Kanpur) रेफर कर दिया गया है. 

गांव में मची अफरातफरी
इधर, घर में बम फटने से गांव में अफरातफरी का माहौल बन गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने घर की तलाशी ली, जिसमें बम बनाने की सामग्री बरामद की गई है. मौके पर पहुंची एसपी ने घटनास्थल का निरीक्षण करते हुए इस घटना पर जांच की बात कही है. जानकारी हो कि पूर्व में भी इसी मकान में बम बनाने की बात सामने आई थी. लेकिन सवाल यह है कि आखिर इस घर में बम क्यों बनाए जा रहे थे. इस बात की जानकारी पुलिस को क्यों नहीं थी.

घर में बनाया जा रहा​ था बम
मामले की जानकारी मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल दोनों बहनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. वहां पर उनकी हालत बिगड़ती देख उन्हें कानपुर रेफर कर दिया गया. गांव पहुंची एसपी चारू निगम ने घटनास्थल का निरीक्षण किया. एसपी की छानबीन में पता लगा कि जिस घर में बम फटा है, उसमें बम बनाने का काम किया जा रहा था. देसी बम की टेस्टिंग के दौरान यह हादसा हुआ. बहरहाल पूरे गांव में भरी पुलिस बल को तैनात किया गया है. एसपी ने बताया कि चपटा निवासी आफताब के घर में बम विस्फोट हुआ. 

छत पर पापड़ सुखा रही थीं दोनों बहनें
उन्होंने बताया कि घटना के समय आफताब की बेटी अदीबा (20) और भतीजी साबिया (18) पुत्री रहीस अहमद निवासी जलालपुर सिकंदरा कानपुर देहात के साथ छत पर पापड़ सुखा रही थीं. इसी दौरान पीछे से बम फटने से दोनों बुरी तरह घायल हो गईं. धमाका और चीख-पुकार सुन परिजन व पड़ोसी मौके पर पहुंचे. उन्होंने दोनों को आनन-फानन सीएचसी अजीतमल लाया, जहां से दोनों को कानपुर रेफर कर दिया गया है. मौके पर एसपी चारू निगम, एसडीएम अखिलेश कुमार, सीओ भारत पासवान सहित भारी पुलिस बल तैनात है. पुलिस जांच पड़ताल कर रही है. इससे पहले भी मकान में बम बनाने को लेकर मुकदमा हो चुका है. उसकी फाइल भी चेक की जा रही है. ड्रोन के जरिए गांव में और भी तलाशी की जा रही है. घटना के बाद से गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है. कोई भी कुछ भी बोलने को तैयार नहीं है. घर को सील कर दिया गया है. 

टेस्टिंग के लिए चलाया गया था बम
एसपी चारू निगम ने एबीपी से बात करते हुए बताया कि पुलिस को पहले सूचना मिली कि छत पर पापड़ बनाते समय दोनों लड़कियों के ऊपर बम फेंका गया है, जिससे वह बुरी तरीके से घायल हो गई है. जब मौके पर पुलिस पहुंची और दोनों घायल लड़कियों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. इसके बाद एसपी ने घायल दोनों लड़कियों से बात की और घटनास्थल पर जाकर तफ्तीश की. इस दौरान मामला पूरी तरह से साफ हुआ. एसपी को पता चला कि घर में ही देसी बम बनाए जा रहे थे. टेस्टिंग के लिए इसे चलाया गया. इसी दौरान बम से निकले कंकड़ लड़कियों के शरीर में जा पड़े, जिससे वे गंभीर रूप से जख्मी हो गईं. एसपी ने पूरे मामले को लेकर जांच बैठा दी है. इसके साथ ही कोई बड़ी साजिश की बात भी सामने आने की बात एसपी ने कही है. इसको लेकर सीएससी भी लगाई गई है. खुद एसपी भी बार-बार घटनास्थल पर जा रही हैं. अब देखने वाली बात यह होगी कि आखिर यह कौन लोग हैं, जिन्हें ये लोग बम की सप्लाई करते थे. 

यह भी पढ़ें : UP Politics: मुरादाबाद में मंच पर बिलख-बिलख कर रोए सपा नेता, वोट को लेकर महिलाओं से की ये अपील

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

उत्तराखंड में लेटर बम! धामी सरकार पर कांग्रेस का वार, असली-नकली पर उठा सवाल
उत्तराखंड में लेटर बम! धामी सरकार पर कांग्रेस का वार, असली-नकली पर उठा सवाल
कुमार विश्वास और AAP नेताओं को कोर्ट में पेश होने का आदेश, क्या है मामला?
कुमार विश्वास और AAP नेताओं को कोर्ट में पेश होने का आदेश, क्या है मामला?
केदारनाथ में VIP दर्शन पर बवाल, तीर्थपुरोहितों का फूटा गुस्सा, BKTC अध्यक्ष के खिलाफ लगे नारे
केदारनाथ में VIP दर्शन पर बवाल, तीर्थपुरोहितों का फूटा गुस्सा, BKTC अध्यक्ष के खिलाफ लगे नारे
'सार्वजनिक भूमि का इस्तेमाल एक पक्ष के द्वारा नमाज पढ़ने के लिए नहीं किया जा सकता', HC की टिप्पणी
'सार्वजनिक भूमि का इस्तेमाल एक पक्ष के द्वारा नमाज पढ़ने के लिए नहीं किया जा सकता', HC की टिप्पणी

वीडियोज

Sansani: जबलपुर हादसा में क्या सिस्टम की लापरवाही जिम्मेदार? | Jabalpur Bargi Dam | MP News
Jabalpur Bargi Dam Cruise Incident: बरगी डैम में बड़ा हादसा.. जिम्मेदार कौन? | MP News
Chitra Tripathi: TMC vs BJP, किसका होगा बंगाल? | Bengal Elections | EVM | Mamata
Pratima Mishra: EVM पर मिडनाइट की 'स्ट्रॉन्ग' फाइट! | Bengal Election 2026 | TMC | Mamata | BJP
Iran- US War: ट्रंप की चाल से ईरान में सियासी तूफान | Iran US War | Hormuz | Trump | Mojtaba

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
US Tariffs on Euro Car and Truck: यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
यूएस ने अब इस देश के कार-ट्रक पर लगाया 25% टैरिफ, ट्रंप बोले- ट्रेड डील का नहीं कर रहा था पालन
बिहार: सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान से बिहार में सियासत तेज, RJD और अन्य दलों ने क्या कहा?
बिहार: सम्राट चौधरी के माला चढ़ाने वाले बयान से बिहार में सियासत तेज, RJD और अन्य दलों ने क्या कहा?
RR vs DC Highlights: दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज, अंतिम ओवर में मिली जीत; 225 रन बनाकर भी हारी राजस्थान
दिल्ली कैपिटल्स का सबसे बड़ा रन चेज, अंतिम ओवर में मिली जीत; 225 रन बनाकर भी हारी राजस्थान
1 घंटे 37 मिनट की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देख हलक में आ जाएगी सांस, OTT पर 82 देशों में कर रही ट्रेंड
ओटीटी पर उपलब्ध है 97 मिनट की सर्वाइवल थ्रिलर फिल्म, जिसका क्लाइमैक्स देख हलक में आ जाएगी सांस
Petrol-Diesel Price Hike: कमर कस लें, पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ने को हैं... सरकार ने कही ये बात
Petrol-Diesel Price Hike: कमर कस लें, पेट्रोल-डीजल के दाम जल्द बढ़ने को हैं... सरकार ने कही ये बात
Assembly Election Results 2026 Live : बंगाल में EVM स्ट्रांगरूम खोलने पर 6 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता की शिकायत पर एक्शन
LIVE: बंगाल में EVM स्ट्रांगरूम खोलने पर 6 अधिकारियों पर बड़ी कार्रवाई, बीजेपी नेता की शिकायत पर एक्शन
Parenting Tips: स्कूल नहीं, घर सिखाता है जिंदगी के सबसे जरूरी सबक, जानें बच्चों को मिलने वाली 7 अहम सीख
स्कूल नहीं, घर सिखाता है जिंदगी के सबसे जरूरी सबक, जानें बच्चों को मिलने वाली 7 अहम सीख
काउंटिंग से पहले गरजे शुभेंदु- CM ममता चाहें दो दिन और ड्रामा करती रहें,लेकिन...
काउंटिंग से पहले गरजे शुभेंदु- CM ममता चाहें दो दिन और ड्रामा करती रहें,लेकिन...
Embed widget