एक्सप्लोरर

बागपत: प्रेम-प्रसंग में मामी और भांजे ने लगाया मौत को गले, एक्सप्रेस-वे दौड़ती कार में निगला जहर

प्रेम-प्रसंग के चलते मामी और भांजे ने जहर खाकर जान दे दी. दोनों पिछले महीने अपने घर से गायब हो गए थे. परिजनों को जब उनका पता चला, तो लेने पहुंच गए. इसी दौरान दोनों ने चलती कार में जहर खा लिया और अस्पताल में इलाज के दौरान दोनों की मौत हो गई.

बागपत: यूपी के बागपत जिले में ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार में मामी और भांजे ने जहर खा लिया. दोनों की उपचार के दौरान रोहतक में मौत हो गई. बताया जा रहा है कि दोनों के बीच काफी समय से प्रेम-प्रसंग चल रहा था, लेकिन परिजन दोनों को मिलने नहीं देते थे और उनके रिश्ते का हवाला देते हुए प्रेम-प्रसंग का विरोध करते थे.

सोनीपत में था मामी का मायका

मामी-भांजी के प्रेम-प्रसंग के रिश्ते की कहानीईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दौड़ती कार में समाप्त हो गई. दरअसल, सोनीपत जनपद के राई थाना क्षेत्र के जाटी गांव का रहने वाले युवक का अपनी मामी से ही प्रेम-प्रसंग चल रहा था. युवक की मामी का मायका सोनीपत में था और ससुराल ग्रेटर नोएडा के बिसरख थाना क्षेत्र के रोजा याकूबपुर गांव में. दोनों पिछले महीने अपने-अपने घरों से गायब हो गए थे. युवक की मामी 24 मई को अपनी ससुराल से गायब हुई थी, इसलिए उसके ससुराल पक्ष के लोगों ने थाने में उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी.

प्रेम-प्रसंग के चलते खाया जहर

दोनों के प्रेम-प्रसंग का पता उनके परिवारवालों को लग चुका था, जिसके कारण रिश्तों का विरोध शुरू हो गया था. लगभग आठ दिन पहले दोनों बागपत कोतवाली क्षेत्र के पाली गांव में किराए पर मकान लेकर रहने लगे. दोनों के रहने का पता उनके परिवार के लोगों को चला, तो उन्होंने गांव में आकर दोनों को पकड़ लिया और कार में अपने साथ हरियाणा ले जाने लगे, लेकिन जब कार ईस्टर्न पेरीफेरल एक्सप्रेसवे पर दौड़ रही थी, तो दोनों ने परिवार के लोगों से नजरें बचाकर जहर निगल लिया.

उपचार के दौरान दोनों की मौत

परिवार के लोग उन्हें लेकर सोनीपत जनपद के एक अस्पताल में पहुंचे, लेकिन दोनों की हालत को चिंताजनक देखते हुए रोहतक के एक हायर सेंटर के लिए रेफर कर दिया. दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दोनों की मौत हो गई. बागपत कोतवाली इंस्पेक्टर अरविंद कुमार ने बताया कि दोनों पाली गांव में कमरा लेकर रहते थे. दोनों की उपचार के दौरान रोहतक में मौत हुई है.

यह भी पढ़ें:

हरदोई: ट्रक- ट्रैक्टर की भिड़ंत में मां और उसकी दो बेटियों की मौत, पिता-पुत्र घायल

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
'चवन्नी का रुपया बना दिया, फिर भी छोड़कर चले गए', अखिलेश यादव का RLD पर तंज
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
गाजियाबाद: चाइनीज मांझे से कटी डिलीवरी बॉय की गर्दन, अस्पताल में मौत
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
CM योगी ने अटल बिहारी वाजपेयी को दी श्रद्धांजलि, 'उनके जीवन का...'
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र
गो संरक्षण से Gen Z को जोड़ेगी योगी सरकार, बनेंगे 10 हजार गो मित्र

वीडियोज

Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'
Jharkhand Student Protest Update: छात्रों को नहीं सुन रही हेमंत सरकार! | Hemant Soren | ABP News

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
'जब तक...', तारिक रहमान के भारत दौरे पर बांग्लादेश ने रखी बड़ी शर्त
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
ट्विशा शर्मा की मौत का खुलेगा राज, 17 अगस्त को दाखिल होगी CBI चार्जशीट
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
श्रीलंका के खिलाफ फिर बरसे DSP सिराज, लगाया लंबा छक्का; लूट ली महफिल
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
सनी देओल की 'बंटवारा 1947' ने 2 दिन में कितना वसूला बजट?
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
इन मार्केट में छिपा है सेकंड हैंड कारों का खजाना, आधे दाम में मिलेंगी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
गन्ना किसानों की बल्ले-बल्ले, सरकार देगी 5000 रुपये प्रति एकड़ सब्सिडी
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
नेपाल यात्रा पर भारत के आर्मी चीफ धीरज सेठ, जानिए क्यों अहम दौरा?
How To Fix Salty Food: सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
सब्जी में ज्यादा हो गया नमक या मिर्च? तुरंत अपनाएं ये 5 आसान हैक्स
Embed widget