एक्सप्लोरर

औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी संपन्न, देखें Inside Photos

औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी संपन्न हो गई है। इस शादी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत योग गुरु बाबा रामदेव और फिल्मी सितारे पहुंचे। तस्वीरों में देखें औली की शाही शादी।

देहरादून, एबीपी गंगा। उद्योगपति गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी शादी संपन्न हो गई है। उत्तराखंड के ओली में हुई इस 200 करोड़ की शाही शादी में विदेशी मेहमानों के अलावा योग गुरु बाबा रामदेव समेत बॉलीवुड के स्टार भी पहुंचे। जहां सिद्धार्थ कपूर और कैटरीना कैप ने शादी के इस जश्न में चार चांद लगाया।

औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी संपन्न, देखें Inside Photos

बता दें कि दक्षिण अफ्रीका में भारतीय मूल के उद्योगपति अतुल गुप्ता के बेटे शशांक की शादी दुबई के रियल एस्टेट कारोबारी विशाल जालान की बेटी शिवांगी ने शनिवार को हुई। विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल औली में पूरे वैदिक रीति-रिवाजों के साथ दोनों परिणय सूत्र में बंधे।

इस शादी शादी में मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत समेत नैनीताल सांसद अजय भट्ट, योग गुरु बाबा रामदेव, स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज व आचार्य बालकृष्ण शामिल हुए और उन्होंने नवदंपति को आशीर्वाद दिया।मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने नवदंपती को आशीर्वाद स्वरूप रुद्राक्ष का पौधा भेंट किया और उनके सुखी दांपत्य जीवन की कामना की।

औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी संपन्न, देखें Inside Photos

वहीं, 20 जून को उद्योगपति अजय गुप्ता के बेटे सूर्यकांत की दिल्ली के हीरा कारोबारी सुरेश सिंघल की बेटी कृतिका के साथ विवाह हुई।

औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी संपन्न, देखें Inside Photos

बता दें कि 101 पंडितों ने गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी संपन्न करवाई। शादी समारोह स्थल पर कई कैमरे व ड्रोन लगाए गए। मुंबई से औली पहुंची ढोल टीम ने गणपति बप्पा मोरया के साथ दूल्हे-दुल्हन का स्वागत किया। इस शादी में करीब 300 से अधिक मेहमान शामिल हुए।

औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी संपन्न, देखें Inside Photos

गुप्ता बंधुओं के बेटों की शादी शादी में फिल्मी सितारों ने भी अपना जलवा बिखेरा। जहां गायक जावेद अली से लेकर अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा, कैटरीना कैफ, उर्वशी रौतेना, मॉडल नूरा भतेही समेत करणवीर सिंह बोरा, मीरा शर्मा आदि ने डांस परफार्मेंस दी।

औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी संपन्न, देखें Inside Photos

औली में गुप्ता बंधुओं के बेटों की 200 करोड़ की शाही शादी संपन्न, देखें Inside Photos

शादी में शामिल हुए देशी-विदेशी मेहमानों के लिए गढ़वाली व्यंजनों का अलग से इंतजाम किया गया था। जिसका स्टॉल अलग लगाया गया था। मेहमानों ने कंडाली (बिच्छू घास) का साग, मंडुवे की रोटी, , कंडाली की सूखी सब्जी आदि पकानों का जायका लिया। बता दें कि देवभूमि की पवित्रता बनी रहे, इसलिए इस शाही शादी में न तो मांसाहार परोसा गया और न ही शराब परोसी गई।

वहीं, नैनीताल हाई कोर्ट  के निर्देशों का पालन करते हुए डीएम-एसपी समेत प्रशासन की पूरी टीम ने शादी समारोह स्थल का निरीक्षण किया। साथ ही, ड्रोन कैमरा की मदद से भी समारोह स्थल पर नजर रखी गई।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
ग्रेटर नोएडा: वुडन डाई कंपनी में भीषण आग, लाखों का माल खाक
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
राजस्थान निकाय चुनाव में कांग्रेस का प्रयोग, QR कोड से मांगे टिकट के आवेदन
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
'चवन्नी से अठन्नी फिर रुपये बनाया', अखिलेश के बाद इस नेता का जयंत चौधरी पर तंज
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया

वीडियोज

Bollywood News: तलाक की अफवाहों के बीच कोर्ट पहुंचीं सुनीता आहूजा! पैपराजी को देखकर बदला अंदाज, फैंस हुए हैरान (19.08.26)
Chugalkhor Aunty: 🫨चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा #sbs
Bigg Boss House में भूत? Himanshi Khurana का डरावना दावा, बोलीं- कोई गला दबा रहा था
Bhojpuri Bawal में Pawan Singh की ‘तीसरी बीवी’ बनेंगी Amrapali Dubey? मजेदार बातचीत वायरल
Sunita Ahuja विवाद के बीच Govinda का Thailand Club Dance Video Viral, Fans ने किया React

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CWC बैठक: वंदे मातरम पर प्रस्ताव पारित, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे...'
CWC बैठक में वंदे मातरम पर प्रस्ताव, राहुल बोले- 'TMC को देखिए कैसे बिखर गई'
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
महोबा: सड़क पर प्रदर्शन कर रहे Gen Alpha से पुलिस की बदसलूकी, लात मारी, घसीटकर हटाया
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
पहले टेस्ट में पाकिस्तान का सरेंडर, इंग्लैंड के 2 गेंदबाजों ने समेट दी पूरी टीम
Box Office: 6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
6ठे दिन 10 बजे तक 105 करोड़ के पार 'आवारापन 2', जानें- 'बंटवारा 1947' का हाल
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
महुआ मोइत्रा के खिलाफ अरेस्ट वारंट, ऋतब्रत बनर्जी बोले- देश का कानून...
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
'यह चलता रहा तो...', फ्रीबीज कल्चर पर HC ने कांग्रेस सरकार को फटकारा
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल, इन फिल्ममेकर्स संग करेंगे काम
7 फिल्ममेकर, 7 फिल्में...66 की उम्र में बवाल मचाने जा रहे हैं मोहनलाल
AIIMS Delhi Takes Long Time For Surgery: बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
बेटी के दिल के ऑपरेशन के लिए 14 साल से इंतजार कर रहा पिता, जानें पूरा मामला
Embed widget