एक्सप्लोरर

प्रयागराज में पूरी हुई अतुल्य गंगा परिक्रमा यात्रा, 190 दिनों में तय की गई 5503 किलोमीटर की दूरी

प्रयागराज से शुरू हुई मुंडमाल अतुल्य गंगा परिक्रमा यात्रा 23 जून 2021 को पूरी हो गई. 190 दिनों में यात्रा 5503 किलोमीटर की दूरी तय कर वापस लौट आई है. गंगा परिक्रमा के समापन के मौके पर प्रयागराज जिला प्रशासन की ओर से इस अभियान से जुड़े सभी सदस्यों का सर्किट हाउस में स्वागत और भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया.

प्रयागराज: मोक्षदायिनी गंगा की अविरलता और निर्मलता के संदेश को लेकर 16 दिसंबर 2020 को संगम नगरी प्रयागराज से निकाली गई मुंडमाल अतुल्य गंगा परिक्रमा यात्रा 23 जून 2021 को पूरी हो गई है. 190 दिनों में यात्रा 5503 किलोमीटर की दूरी तय कर वापस लौट आई है. ये यात्रा प्रयागराज से शुरू होकर पहले एक फरवरी को गंगासागर पहुंची थी, जिसके बाद गंगासागर से होली पर्व के करीब संगम नगरी प्रयागराज लौटकर आधी परिक्रमा पूरी कर ली थी. यहां से निकलकर यात्रा गंगोत्री पहुंची और गंगोत्री से वापस 23 जून को झूंसी के उल्टे किले में स्थित समुद्र कूप में यात्रा का समापन करने की घोषणा कर दी गई. 

224 स्थानों पर गंगाजल का सैंपल लिया गया
मुंडमाल अतुल्य गंगा परिक्रमा के समापन के मौके पर प्रयागराज जिला प्रशासन की ओर से इस अभियान से जुड़े सभी सदस्यों का सर्किट हाउस में स्वागत और भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया गया. कमिश्नर संजय गोयल, आईजी केपी सिंह और डीआईजी सर्वश्रेष्ठ त्रिपाठी ने अभियान से जुड़े सभी सदस्यों का भव्य स्वागत किया. इस मौके पर अभियान से जुड़े सदस्यों ने भी अनुभव साझा किए. ये यात्रा 5 राज्यों के 52 जिलों से होकर गुजरी है. इस अभियान से 10 लाख से ज्यादा लोग जुड़े हैं. मुंडमाल गंगा परिक्रमा के सदस्यों ने गंगा के प्रदूषण की स्थिति जानने के लिए पॉल्यूशन मैपिंग के जरिए 224 स्थानों पर गंगाजल का सैंपल भी लिया है, जिसकी जांच रिपोर्ट आने पर गंगा में प्रदूषण की वास्तविक स्थिति का पता लगेगा. इस दौरान वृक्षमाल अभियान के तहत टीम ने गंगा किनारे 30 हजार पौधों को भी रोपित किया, ताकि गंगा की पट्टी को हराभरा बनाया जा सके. 

लोगों को जागरूक किया गया
मुंडमाल अतुल्य गंगा परिक्रमा के संयोजक गोपाल शर्मा के मुताबिक इस यात्रा को दो सदस्यों ने शत-प्रतिशत पूरा किया है, जिनमें रोहित जाट और शगुन त्यागी शामिल हैं. कमिश्नर प्रयागराज मंडल संजय गोयल के मुताबिक मुंडमाल अतुल्य गंगा परिक्रमा के इस अभियान के जरिए गंगा किनारे बसे लोगों को जहां गंगा की अविरलता और निर्मलता के लिए जागरूक किया गया है, वहीं आगे आने वाले दिनों में भी गंगा पर शोध में भी इससे लोगों को मदद मिलेगी. इसके साथ ही साथ इस अभियान से अन्य लोगों को भी जोड़ा जा सकेगा.  

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Xप्लेन: चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
चुनाव से पहले UP में महिलाओं को 50-50 हजार? ऐसा हुआ तो सरकार कैसे हो जाएगी कंगाल
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
बाराबंकी में भीषण उमस का कहर, स्कूल में 15 से ज्यादा छात्राएं बेहोश
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
झारखंड में छात्रों पर लाठीचार्ज के विरोध में लखनऊ में प्रदर्शन, ABVP ने फूंका पुतला
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'
CM धामी के सामने 'रिश्वत' का आरोप लगाने वाली छात्रा का यू-टर्न, बोली- 'घबरा गई थी'

वीडियोज

Pawan Singh की शादी पर Radhe Maa का बड़ा Prediction, 45 की उम्र में मिलेगी Loving Wife!
Ramayana के VFX Trolls पर Ranbir Kapoor का जवाब, बोले- लोग CG Critics बन गए हैं
Pati Brahmachari:😍Isha-Suraj के बीच दिखी केमिस्ट्री, पर इस खुशी के पीछे का राज क्या? #sbs
Bollywood News: संजू-सलमान की जोड़ी! फिल्म में सलमान खान और संजय दत्त का धमाकेदार स्पेशल एक्शन कैमियो देखने को मिलेगा (13.08.26)
Batwara 1947 vs Awarapan 2: Screens की लड़ाई में कौन मारेगा बाजी?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
'फैसला लीजिए, नहीं तो...', फूड पैकेट पर सुप्रीम कोर्ट से FSSAI को फटकार
Sukhbir Badal News: सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
सुखबीर सिंह बादल पर हुए हमले की होगी जांच, CM फडणवीस का आदेश
Box office Collection: 19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
19 साल पहले भी हो चुकी सनी देओल-इमरान हाशमी की टक्कर, जानें किसने मारी थी बाजी
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
अफगानिस्तान चाहता है गणेश चतुर्थी पर हो मैच, शेड्यूल बदलने की मांग; जानें क्या है वजह
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
'पहली बार सरकार को इतना डरा-सहमा...', कांग्रेस की प्रेस कॉन्फ्रेंस में बोले गौरव गोगोई
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
भीषण बिजली संकट में बांग्लादेश, पावर स्टेशन पर हमला, भारत से लगाई गुहार
Living Room Home Tips: सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
सोफे के नीचे बार-बार चला जाता है सामान? अपनाएं ये 4 आसान हैक्स
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
NCERT में 1596 और CBSE 933 पद खाली, संसदीय समिति ने उठाए सवाल
Embed widget