एक्सप्लोरर

Agra News: आगरा में बदमाश बेखौफ, आरोपी को गिरफ्तार करने गई पुलिस टीम पर हमला

UP News: आगरा में बदमाशों ने वारंट तामील कराने पहुंचे पुलिसकर्मियों पर हमला कर दिया. इस दौरान आरोपियों ने पुलिसकर्मियों की वर्दी भी फाड़ दी. पुलिस मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है

Agra Crime News: आगरा (Agra) में बदमाशों के हौंसले बुलंद हैं. बदमाशों ने इस बार पुलिस टीम (Police Team) के ऊपर ही हमला कर उनकी वर्दी फाड़ दी. पुलिस अदालत के गैर जमानती वारंट को तामील कराने पहुंची थी. तभी बदमाश ने अपने घर वालों के साथ मिलकर पुलिस टीम पर हमला कर दिया और मारपीट करते हुए उनकी वर्दी फाड़ दी. पुलिस मामला दर्ज आरोपियों की तलाश में जुट गई है. 

वारंट तमीली कराने गई पुलिस टीम पर हमला 
शनिवार को लोहामंडी थाने के पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी, नामजदों और अज्ञात लोगों की गिरफ्तारी के प्रयास किये जा रहे हैं, सभी फरार हैं. पुलिस के अनुसार खातीपाड़ा के शानू कुरैशी के खिलाफ अदालत ने एक मामले में गैरजमानती वारंट जारी किया था.

शुक्रवार देर रात पुलिस वारंट को तामील कराने उसके घर पहुंची. पुलिस ने उसे वारंट की जानकारी देते हुए गिरफ्तार कर लिया. यह सूचना मिलने पर आरोपी शानू कुरैशी के परिजन मौके पर पहुंच गए. उन्होंने और लोगों को भी बुला लिया.

पुलिस टीम पर किया पथराव 
पुलिस के मुताबिक इस दौरान वे लोग शानू कुरैशी को छोड़ने की मांग करने लगे. पुलिस ने उन्हें अदालत के आदेश की जानकारी दी. इसके बावजूद उन लोगों ने पुलिसकर्मियों को बाइक से गिरा दिया, उनके साथ मारपीट की और उनपर पथराव कर शानू को उनके कब्जे से छुड़ा ले गए. पुलिस पर हमला, मारपीट, वर्दी फाड़ने के आरोप में शानू कुरैशी उसके भाई के अलावा हाजी मोहम्मद उर्फ बाबू, इमरान कुरैशी, गुलफाम, असलम, तोतला पठान, नदीम और 25 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है.

पुलिस के अनुसार लोहामंडी के खातीपाड़ा रहने वाले आरोपी शानू कुरैशी के खिलाफ न्यायालय ने एनआई एक्ट की धारा 138 (चेक बाउंस में लगने वाली धारा) में गैर जमानती वारंट जारी किया था. जिस पर आलमगंज चौकी पुलिस आरोपी को गिरफ्तार करने खातीपाड़ा पहुंची थी. घर के पास की दुकान पर पुलिस ने उसे पकड़ लिया था. पुलिसकर्मी उसे बाइक पर बैठाकर थाने ले जा रही थू. तभी आरोपी के परिजन वहां पहुंच गए और आरोपी को छोड़ने की मांग करने लगे.

ये भी पढे़ं: UP News: यूपी पुलिस ने तोड़ी ड्रग माफियाओं की कमर, 1400 करोड़ से ज्यादा की ड्रग्स की जब्त

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
Exclusive: हनुमानगढ़ी में सच में नमाज हुई थी? बृजलाल के दावे पर पूर्व IPS वीएन राय बोले- सरासर झूठ
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
बाल विवाह की पीड़िता पति को चकमा देकर पहुंची पुलिस बूथ, अधिकारियों से की सुरक्षा की मांग
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
'हम मगरमच्छ के आंसू बहाते हैं तो आप भी आ जाइए', बसपा चीफ मायावती पर चंद्रशेखर आजाद का पलटवार
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला
एकतरफा प्यार में डेढ़ साल के मासूम को पटककर मारने वाले दरिंदे को फांसी, महज 40 दिन में आया फैसला

वीडियोज

DR. Aarambhi: Aarambhi का बड़ा खेल, Avantika को घर से निकाला बाहर; तंडन परिवार ने भी मोड़ा मुंह
'Lock Upp 2' में Akanksha Chamola का बड़ा खुलासा, बोलीं- शो से बाहर आते ही शुरू होगी Divorce Process
हर कोई SUV ही क्यों खरीद रहा है? Womens की पहली पसंद SUV? #autolive
'Lock Upp 2' में Akanksha Chaudhary का गुस्सा बेकाबू, Shreya Kalra पर की तीखी टिप्पणी
'Lock Upp 2' में Gaurav Khanna की एंट्री, Akanksha Chamola से मुलाकात ने बढ़ाई हलचल

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
MP कांग्रेस के पूर्व विधायक राजेंद्र भारती की दोषसिद्धि का मामला, हाई कोर्ट ने दिया बड़ा फैसला
India Monsoon: देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
देश में मानसून हुआ एक्टिव! अगले सप्ताह कई राज्यों में तेज बारिश का अलर्ट, जानें IMD ने क्या बताया
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
Embed widget