एक्सप्लोरर

UP Crime: बस्ती में परिवार पर टूटा दबंगों का कहर, पिता को बचाने में मासूम की गई जान, पांच के खिलाफ मुकदमा

UP News: 15 वर्षीय मासूम रवि राजभर अब इस दुनिया में नहीं है. गोरखपुर मेडिकल कॉलेज में इलाज के दौरान उसने दम तो़ड़ दिया. रॉड के हमले में घायल बेटे को डॉक्टरों ने रेफर कर दिया था.

UP Crime News: बस्ती में दबंगों ने रॉड से हमला कर 15 वर्षीय मासूम को मौत के घाट उतार दिया. घटना नगर थाना क्षेत्र के अगई भगाड की है. कल शाम दबंग विजय पाल सिंह ने शराब के नशे में रवि राजभर के पिता पर गालियों की बौछार कर दी. परिजनों के विरोध करने पर दबंग चला गया. थोड़ी देर बाद दोबारा पांच साथियों के साथ आए दबंग विजय पाल सिंह का कहर परिवार पर टूट पड़ा. 15 वर्षीय बेटा रवि राजभर पिता को बचाने के लिए दौड़ा. दबंग विजय पाल सिंह ने बेटे के सिर पर रॉड से हमला कर दिया.

परिवार पर टूटा दबंगों का कहर

रॉड के हमले में मासूम बुरी तरह घायल हो गया. रवि राजभर को जमीन पर गिरता देख दबंग गाली गलौज देते हुए फरार हो गए. आनन फानन परिजनों ने घायल बेटे को जिला अस्पताल पहुंचाया. हालात नाजुक देखते हुए डॉक्टरों ने गोरखपुर मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया. देर रात इलाज के दौरान रवि राजभर की मौत हो गयी. मौत की खबर फैलने के साथ गांव में कोहराम मच गया. परिजनों ने वारदात की सूचना थाने को नहीं दी थी. बेटे की मौत के बाद उन्होंने दबंग विजय पाल सहित अन्य साथियों के खिलाफ तहरीर दी.

रॉड के हमले में घायल हुआ बेटा

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी. दबिश के दौरान दो आरोपी पकड़े गए. दोनों आरोपियों से पुलिस पूछताछ करने में जुटी है. घटना से गांव में तनाव की स्थिति बनी हुई है. आलाधिकारी लगातार पल पल का अपडेट ले रहे हैं. अपर पुलिस अधीक्षक दीपेंद्र नाथ चौधरी ने बताया कि कल शाम दो पक्षों में विवाद हुआ था. एक पक्ष के विजय पाल सिंह नशे में गाली गलौज कर रहे थे. परिजनों ने विजय पाल का विरोध किया. विरोध के बाद मामला शांत हो गया.

 

मेडिकल कॉलेज गोरखपुर में मौत

थोड़ी देर बाद विजय पाल सिंह साथियों के साथ मौके पर आ गए. विवाद के दौरान रवि पर हमला हुआ. हमले में रवि के सिर पर गंभीर चोट आई. घायल को जिला अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने गंभीर हालत देख मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर कर दिया. इलाज के दौरान रवि राजभर की मौत हो गयी. पुलिस ने पांच लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है. दो आरोपियों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. मौके पर शांति व्यवस्था कायम है. 

UP Stubble Burning: पराली जलाने की घटनाओं पर अलर्ट मोड में योगी सरकार, कृषि मंत्री बोले- करेंगे कार्रवाई

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने जमकर की तारीफ
संसद मार्च में घायल प्रदर्शनकारी छात्रों का ख्याल रख रही थीं डिंपल यादव, BJP विधायक ने की तारीफ
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
जालौन में युवक के साथ मारपीट और लूट! जूतों की माला पहनाकर अपमानित करने का आरोप
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
'जलभराव किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं होगा', गोरखपुर में CM योगी की सख्ती
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास
गोरखपुर को CM योगी देंगे 995 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात, इन प्रोजेक्ट्स का करेंगे लोकार्पण- शिलान्यास

वीडियोज

अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti
अगस्त से महंगी होंगी Maruti Suzuki की Cars! क्यों बढ़ रही हैं बार-बार कीमतें? #maruti #autolive
Chugalkhor Aunty: चुगलखोर आंटी के साथ देखिए चुगलियों का पिटारा
Bollywood News: शाहरुख खान की 'किंग' की रिलीज अफवाहों पर विराम, 24 दिसंबर 2026 को होगा बड़ा धमाका (22-07-2026)
E20 ethanol: अब ATM से निकलेगा इथेनॉल! |ABPLIVE

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
मान नहीं रहे ट्रंप, अमेरिका ने लगातार 12वें दिन फिर किया हमला तो गुस्से में बोला ईरान- 'आंख के बदले आंख...'
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
'लट्ठ मारकर भी वोट डलवाएंगे', सुनकर मंत्री ने दिया प्रोत्साहन! दतिया उपचुनाव के बीच इस वीडियो ने बढ़ाई हलचल
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
कपूर खानदान के 10वीं पास करने वाले पहले लड़के हैं रणबीर, जानिए कितने पढ़े-लिखे हैं 'रामायण' के राम
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
IND VS ZIM: 'वैभव सूर्यवंशी पर विरोधी टीमें निशाना साधेगी मगर...', मनिंदर सिंह का बड़ा बयान
Explained: 380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! इन दोनों से ज्यादा CJP को जन समर्थन क्यों?
380 दिन के किसान और 103 के एंटी CAA से बड़ा छात्र आंदोलन! दोनों से ज्यादा CJP को समर्थन क्यों?
PM मोदी की माफी से लेकर स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
PM मोदी की माफी से स्टूडेंट प्रोटेस्ट तक...पेपर लीक मामले पर राहुल गांधी की प्रेस कॉन्फ्रेंस की 10 बड़ी बातें
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
'हॉर्मुज में जहाज पर हुआ हमला तो उड़ा देंगे पुल-पावर प्लांट', ट्रंप ने ईरान को दी सीधी धमकी
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
पुलिस ने मारी लाठी तो भागे-भागे प्रशांत किशोर के पास पहुंचे छात्र, कहा- 'सम्राट चौधरी…'
Embed widget