एक्सप्लोरर

Uttarakhand में शुरू हुआ अटरिया मेला, भक्तों में खुशी की लहर...दिखी कौमी एकता की मिसाल 

Uttarakhand News: उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर (Rudrapur) में अटरिया मेला प्रारंभ हो गया है. पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के चलते अटरिया मेले का आयोजन नहीं हो पाया था.

Uttarakhand Atariya Mela: उत्तराखंड (Uttarakhand) के मेलों में अहम स्थान रखने वाला अटरिया मेला (Atariya Mela) अटरिया मंदिर जगतपुरा में पूजा-अर्चना और हवन के साथ शुरू हो गया है. रम्पुरा से गाजे-बाजे के साथ माता अटरिया देवी का डोला मंदिर पहुंचा, यहां विधिवत रूप से माता की स्थापना की गई. उधम सिंह नगर जिला मुख्यालय रुद्रपुर (Rudrapur) में शनिवार से अटरिया मेला प्रारंभ हो गया है. पिछले 2 वर्षों से कोरोना काल के चलते अटरिया मेले का आयोजन नहीं हो पाया था. लेकिन, इस बार प्रशासन ने मेला लगाने की अनुमति दी है.

भक्तों में खुशी की लहर
अटरिया मेला शुरु होने के चलते मां के भक्तों में खुशी की लहर है. शनिवार को  रम्पुरा से गाजे-बाजे के साथ मां अटरिया का डोला प्रारंभ हुआ. जगह-जगह मां के डोले का पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया. मेले के डोले की शोभायात्रा के दौरान मुख्य रूप से राधा-कृष्ण की झांकी और शंकर-पार्वती का नृत्य आकर्षण का केंद्र रहा. इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था भी चाक-चौबंद रही.

दिखी कौमी एकता की मिसाल 
मेले में कौमी एकता की मिसाल भी देखने को मिली. माता की डोली ले जाने के दौरान मुस्लिम समाज से जुड़े जावेद अख्तर भी सेवा करते नजर आए. जावेद ने कहा कि धर्म के नाम पर सिर्फ राजनीति की जाती है. राजनेताओं की तरफ से धर्म के नाम पर लोगों को बांट दिया जाता है. उन्होंने कहा कि वो पिछले कई वर्षों से अटरिया मेले में आते हैं और माता के डोले को ले जाने वाली शोभायात्रा में भी शामिल होते हैं. उन्होंने सभी से भाईचारा बनाए रखने की अपील की है.

सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम 
अटरिया मेले को लेकर झूले, विभिन्न स्टॉल और दुकाने सज गई हैं. दुर्गा अष्टमी के दिन से अटरिया मेला विधिवत रूप से प्रारंभ हो गया है. इस मेले में उत्तराखंड के कई जिलों के अलावा उत्तर प्रदेश के रामपुर, मुरादाबाद, पीलीभीत, बरेली सहित कई जगह के लोग माता के दर्शन करने आते हैं. माता के डोला लाने के दौरान मेयर रामपाल, विधायक शिव अरोरा भी मौजूद रहे. एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि मेले में सुरक्षा की दृष्टि से पर्याप्त मात्रा में महिला और पुरुष जवानों को लगाया गया है जो अपनी ड्यूटी में तैनात रहेंगे. मेले में एक अस्थाई पुलिस चौकी भी बनाई गई है.

ये भी पढ़ें: 

UP News: राहुल गांधी के गठबंधन वाले बयान पर मायावती ने दिया जवाब, कहा- अपना बिखरा घर संभाल लें

Private School Fees In UP: यूपी के निजी स्कूलों की फीस में 9.5% की वृद्धि, जानें- क्या है फीस बढ़ाने के पीछे का गणित?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'SSR का उल्टा RSS...' अखिलेश यादव ने ECI के फैसले पर उठाए सवाल
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित
पंजाब चुनाव से पहले राहुल गांधी फंसेंगे? सिखों पर टिप्पणी मामले में फैसला सुरक्षित

वीडियोज

लखनऊ में मौत की पटकथा...नेपाल में 'गुप्त लीला' !
SC में सुनवाई का सार..'क्या 'तमाशा' बना रखा है ?'
तो सत्ता परिवर्तन का प्लान-बांग्लादेश का क्यों बखान!
Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
महिला आरक्षण और परिसीमन बिल पर दिवाली से पहले सरकार लेगी फैसला, बुलाएगी संसदीय सत्र
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
'ये लोग...' नेहा बोरा के बांग्लादेश वाले बयान पर CM योगी ने किया पलटवार
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
अभिजीत दीपके के CP में तिरंगा मार्च पर सुप्रीम कोर्ट बोला, 'हमें उम्मीद है कि...'
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
नवरात्रि में फैंस को बड़ा तोहफा, फ्री में मिल रहा भारत-जिम्बाब्वे मैच का टिकट
इमरान खान के 'लीव इंडिया' नोटिस पर किरण राव का तीखा तंज- 'वाह, अब मुंबई पुलिस?'
इमरान खान को मिले देश छोड़ने के नोटिस पर भड़की आमिर ख़ान की एक्स वाइफ
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
'सपा जॉइन कई लेहला का...', सच होगा रवि किशन का तंज? अखिलेश से मिले BJP पार्षद
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
संजय राउत को CJI सूर्यकांत की फटकार, 'दुर्भाग्यपूर्ण है कि...'
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
अब गूगल खुद रोकेगा स्कैम, ठगी होने से पहले काटेगा स्पैम कॉल!
Embed widget