एक्सप्लोरर

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल शूट आउट केस में माफिया अतीक के दो बड़े बेटे भी थे शामिल, जेल में रहकर रची थी साजिश

पुलिस दोनों बेटों उमर वा अली के खिलाफ जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेगी और साथ ही सेशन कोर्ट में उनकी पेशी भी कराएगी. सूत्रों के मुताबिक दोनों बेटे जेल में रहते हुए साजिश रचने में शामिल थे.

Prayagraj Murder Case: माफिया अतीक अहमद और उसका भाई अशरफ भले ही मौत के घाट उतारा जा चुका हो, लेकिन बाहुबली ब्रदर्स की मौत के बाद भी खुद उनके और परिवार वा गिरोह के सदस्यों के काले कारनामों का काला चिट्ठा लगातार उजागर होता जा रहा है.इसी कड़ी में प्रयागराज पुलिस को इस बात के पुख्ता सबूत हाथ लगे हैं कि चर्चित उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में माफिया अतीक के जेल में बंद दो बड़े बेटों का भी अहम रोल था.माफिया के दोनों बेटे शूट आउट की साजिश में शामिल थे.

यही वजह है कि पुख्ता सबूत हाथ लगे के बाद प्रयागराज पुलिस ने अतीक के बेटों के खिलाफ उनकी जेलों में बी वारंट तामील करा दिया है. पुलिस दोनों बेटों उमर वा अली के खिलाफ जल्द ही सप्लीमेंट्री चार्जशीट दाखिल करेगी और साथ ही सेशन कोर्ट में उनकी पेशी भी कराएगी. कोर्ट में पेशी के बाद ही माफिया के दोनों बेटों का उमेश पाल और दो सरकारी गनर शूटआउट केस में रिमांड बनेगा और उन पर इस मामले में भी कानून का शिकंजा कसेगा. पुलिस सूत्रों के मुताबिक दोनों बेटे जेल में रहते हुए साजिश रचने में शामिल थे.

जयंत चौधरी ने तोड़ी 47 साल की ‘परंपरा’, याद आए पूर्व पीएम चौधरी चरण सिंह और अजीत सिंह

असद खुद भी वारदात में शामिल
इस चर्चित शूट आउट केस की साजिश माफिया अतीक अहमद ने गुजरात की साबरमती जेल और उसके भाई अशरफ ने बरेली जेल से रची थी. अतीक का तीसरे नंबर का बेटा असद खुद भी वारदात में शामिल था. वारदात के बाद अतीक और अशरफ एक हमले में मारे गए थे, जबकि माफिया के बेटे असद समेत चार बदमाशों को पुलिस ने इनकाउंटर में मार गिराया. अतीक के वकील समेत एक दर्जन लोग अब भी जेल में हैं, जबकि माफिया की पत्नी शाइस्ता परवीन, भाई अशरफ की पत्नी जैनब, बहन आयशा नूरी और पांच पांच लाख के इनामी तीन शूटर अभी फरार हैं. पुलिस इनकी तलाश में जुटी है.

साजिश में शामिल अतीक का बड़ा बेटा उमर अभी लखनऊ जेल में बंद है, जबकि दूसरे नंबर का बेटा अली अहमद प्रयागराज की नैनी सेंट्रल जेल में बंद हैं.पुलिस ने इन्ही दोनों जेलों में बी वारंट तामील कराया है.जल्द ही इनकी पेशी प्रयागराज की सेशन कोर्ट में कराई जाएगी.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
अखिलेश यादव को पसंद नहीं आया सीएम योगी आदित्यनाथ का अयोध्या में दिया ये बयान, कहा- पराजय काल...
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
'मैं इंस्पेक्टर हूं, इंस्पेक्टर ही रहूंगा...', चंद्रशेखर आजाद के सामने पुलिसकर्मी ने जोड़े हाथ
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
हापुड़ में बिना सुरक्षा किट नाले में उतारे गए सफाईकर्मी, नगर पालिका पर नियमों की अनदेखी के आरोप
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता
राम मंदिर ट्रस्ट का पहला CEO कौन होगा? कमेटी मेंबर ने बताया- किसको नियुक्त करना होगी प्राथमिकता

वीडियोज

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
यूरेनियम डील पर 'क्रेडिट वॉर'! कांग्रेस का BJP पर तीखा वार, कहा- 'पहले अपना होमवर्क ठीक से करें'
Bankipur By-Election: बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
बांकीपुर में BJP को क्यों हराना चाहिए? प्रशांत किशोर ने बताए ये 3 बड़े कारण
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
लॉर्ड्स टेस्ट में इंग्लैंड ने जीता टॉस, टीम इंडिया की पहले बैटिंग; 21 साल की खिलाड़ी का डेब्यू
Friday OTT & Theatre Watch List: 'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज, एंटरटेनमेंट की मिलेगी तगड़ी डोज
'धमाल 4' से 'इक्का' तक, फ्राइडे को ओटीटी से थिएटर तक देखने के लिए हैं 11 फिल्में-सीरीज
Explained: महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
महिला आयोग, सरकार और सुप्रीम कोर्ट तक! राष्ट्रीय पुरुष आयोग क्यों नहीं बनने देना चाहते?
NEET UG 2026 Fee Refund : नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
नीट रिफंड के लिए 14 जुलाई तक अपडेट कर सकते हैं बैंक डिटेल्स, जान लें पूरा तरीका
Diabetes Treatment: रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
रोज का खर्च सिर्फ ₹50! भारत में लॉन्च हुआ हफ्ते में 1 बार वाला इंसुलिन, जानें पूरी डिटेल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
PM मोदी के पीछे खड़ी लड़की ने ऐसा क्या किया इशारा, पलटकर देखने लगे प्रधानमंत्री, रिएक्शन वायरल
Embed widget