एक्सप्लोरर

Umesh Pal Case: अतीक अहमद के शूटर गुड्डू मुस्लिम के करीब पहुंची जांच एजेंसियां, किसी भी वक्त हो सकता है गिरफ्तार

Umesh Pal Murder: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के करीबी शूटर गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की किसी भी वक्त गिरफ्तारी हो सकती है. जांच एजेंसियां किसी भी वक्त उसको गिरफ्तार कर सकती हैं.

Umesh Pal Murder Case: उमेश पाल हत्याकांड में पूर्व सांसद अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के करीबी शूटर गुड्डू मुस्लिम (Guddu Muslim) की तलाश अभी भी जारी है. जांच एजेंसियां और एसटीएफ (UP STF) लगातार उसकी तलाश कर रही है. वहीं सूत्रों का दावा है कि शूटआउट केस के नामजद शूटर गुड्डू मुस्लिम के बेहद करीब जांच एजेंसियां पहुंच चुकी हैं.

जांच एजेंसियों को पुख्ता तौर पर जानकारी मिली है कि गुड्डू मुस्लिम पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद या आसपास की किसी जगह पर छिपा हुआ है. इस सूचना पर जांच एजेंसियों की टीम पिछले तीन दिनों से पश्चिम बंगाल में कई जगहों पर छापेमारी कर रही है. सूत्रों के मुताबिक जांच एजेंसियां गुड्डू मुस्लिम के बेहद करीब पहुंच गई हैं. गुड्डू मुस्लिम उर्फ गुड्डू बमबाज की गिरफ्तारी कभी भी हो सकती है.

Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन के फरार होने से ठीक पहले की तस्वीर आई सामने, फोन पर बात करते दिखी

शाइस्ता परवीन ने भी ली पनाह
आशंका जताई जा रही है कि गुड्डू मुस्लिम के साथ अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन भी हो सकती है. इसी आशंका के मद्देनजर छापेमारी कर रही टीम में महिला कर्मियों को भी रखा गया है. गुड्डू मुस्लिम पर पांच लाख रुपए का इनाम घोषित है. फरारी के दौरान अशरफ ने भी पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में काफी दिनों तक पनाह ली थी. 

गुड्डू मुस्लिम पर अतीक के किसी करीबी के यहां ही शरण लेने की आशंका है. सूत्रों के मुताबिक गुड्डू मुस्लिम अब खुद भी सरेंडर करने की फिराक में है. दरअसल, बीते 24 फरवरी को प्रयागराज में उमेश पाल की हत्या हो गई थी. इस हत्याकांड में उनके दो सुरक्षाकर्मियों की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में अतीक अहमद के परिवार के कई लोगों पर आरोप लगा था.

इसी केस में अतीक अहमद के बेटे असद का झांसी में एनकाउंटर हो गया था. वहीं गुड्डू मुस्लिम और अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन अभी भी इस केस में फरार चल रहे हैं. 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
देहरादून एयरपोर्ट होगा हाईटेक! नई तकनीक से बदलेगी तस्वीर
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
IPS अफसर की मां की हत्या पर भड़कीं मायावती, योगी सरकार से की ये मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
लखनऊ में छात्राओं का फिर प्रदर्शन, शिक्षकों की कमी दूर करने की मांग
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज
'शोले का टंकी वाला सीन भी फेल', ओपी राजभर ने अखिलेश पर कसा तंज

वीडियोज

Sansani: कैमरे में कैद मर्डर की LIVE पिक्चर
Bollywood News: इलायची ऐड पर घिरे SRK, अजय और टाइगर, FDA ने भेजा नोटिस (16.08.26)
Udne ki Asha: Sachin-Sailee के जाने पर रोया Laksh, Roshini को लगी मिर्ची!
Amit Shah On Vande Matarm: वंदे मातरम् पर Amit Shah का कांग्रेस पर हमला, कहा - 'जनता से मांगे माफी'
Vande Mataram Controversy: वंदे मातरम् पर कांग्रेस को बीजेपी ने घेरा, कहा- 'संविधान का अपमान किया'

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
शहजाद पूनावाला ने BJP से दिया इस्तीफा, 'भावुक करने वाला था कि...'
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
अखिलेश के चवन्नी वाले बयान पर RLD विधायक बोले- किसान समाज का अपमान
Sunny Deol ने क्यों नहीं किया गुटखा और पान मसाला का एड? करोड़ों का ऑफर क्यों ठुकराया?
शाहरुख-अजय के उलट क्यों सनी देओल ने ठुकराए पान मसाला के करोड़ों के ऑफर?
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
सिर्फ 4 गेंदों में ऑलआउट हो गई टीम इंडिया, गॉल में हुआ कमाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
जनगणना की आज से शुरुआत, आधार से बैकिंग तक पूछे जाएंगे 40 सवाल
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
ईरान पर नॉर्थ कोरिया की 'नो', ट्रंप ने साउथ के साथ कर दिया ये काम
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
रूस में सैनिकों से क्यों शादी करना चाह रहीं लड़कियां? काला सच आया सामने
Jimmy Chilimigras Story: 12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
12 में हाईस्कूल, 15 में CPA और 18 में लॉ ग्रेजुएट, चौंका देगी जिमी की कहानी
Embed widget