एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed: जेल कैंटीन में सब्जियां सप्लाई करने के बहाने ऐसे होती थी अतीक अहमद के भाई की मदद, हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Bareilly jail: शिवहरि अवस्थी अपने अधिकारियों के आदेश पर जेल के अंदर निर्धारित क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर सप्ताह में दो या तीन बार एक ही आईडी पर छह-सात लोगों की बैठक करवाता था.

Atiq Ahmed News: गैंगस्टर से नेता बने अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के भाई अशरफ और उनके करीबी सहयोगियों के बीच बरेली जिला जेल (Bareilly jail) में अवैध रूप से मुलाकात कराने के आरोप में एक जेल गार्ड और एक सब्जी विक्रेता को गिरफ्तार किया गया है. पूर्व विधायक अशरफ वर्तमान में जेल में बंद हैं. गिरफ्तार किए गए लोगों में जेल गार्ड शिवहरि अवस्थी और जेल कैंटीन में सब्जियां सप्लाई करने वाले दयाराम शामिल हैं. पुलिस ने इनके कब्जे से दो मोबाइल फोन और 3920 रुपये बरामद किए हैं. अशरफ जुलाई 2020 से बरेली जिला जेल में बंद है.

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राहुल भाटी ने कहा कि दयाराम अपने टेम्पो से जेल कैंटीन में सब्जी व अन्य सामान सप्लाई करते समय नकदी व अन्य सामान लेकर अशरफ को दे देता था. एएसपी ने कहा कि प्रारंभिक जांच में खुलासा हुआ है कि शिवहरि अवस्थी अपने अधिकारियों के आदेश पर जेल के अंदर निर्धारित क्षेत्र के अलावा अन्य जगहों पर सप्ताह में दो या तीन बार एक ही आईडी पर छह-सात लोगों की बैठक करवाता था.

अशरफ के नाम पर 52 मामले दर्ज
एएसपी ने आगे कहा कि अशरफ और उसके रिश्तेदारों और सहयोगियों के बीच बैठक एक-दो घंटे तक चलती थी और शिकायत के अनुसार अवस्थी इसकी व्यवस्था करने के लिए पैसे लेता था. वर्तमान में गुजरात की जेल में बंद अतीक अहमद 2005 में बसपा विधायक राजू पाल की हत्या के मामले में मुख्य आरोपी है. अतीक और अशरफ पर हाल ही में हत्याकांड के मुख्य गवाह उमेश पाल की हत्या के सिलसिले में मामला दर्ज किया गया था.

UP Politics: अखिलेश यादव का ये दांव चला तो 2024 में BJP की मुश्किल बढ़ना तय! जयंत चौधरी का होगा अहम रोल

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि अशरफ के नाम पर 52 मामले दर्ज हैं. उन्होंने कहा, "हम इस बात की जांच कर रहे हैं कि क्या उमेश पाल को खत्म करने की योजना बरेली जेल में बनी थी." वहीं दूसरी तरफ अतीक अहमद को अगले सप्ताह अहमदाबाद में साबरमती जेल से प्रयागराज लाया जाएगा. एक पुलिस अधिकारी ने यह जानकारी दी है.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
सपा सांसद डिंपल यादव बोलीं- गृह मंत्री सदन में बयान क्यों नहीं दे रहे?
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
ब्राह्मण सम्मेलन में अखिलेश यादव का PDA दांव, मिशन-27 का आगाज
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
2027 के चुनाव से पहले इन राजनीतिक दलों की मान्यता रद्द, EC का फैसला
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान
अखिलेश ने अयोध्या से घोषित किया प्रत्याशी, पवन पांडेय के नाम का ऐलान

वीडियोज

Pati Brahmachari:💔Isha-Suraj के बीच फिर आई Avni, तकरार के बीच पनपने लगा प्यार। #sbs
Bollywood News: बिग बॉस के टीज़र से मचा तहलका: क्या टीवी पर फिर दिखेगी 'करण-अर्जुन' की जोड़ी? ( 05.08.26 )
Jharkhand Job Protest: झारखंड नौकरी आंदोलन से घिरी सरकार! इस्तीफा देंगे हेमंत सोरेन? ABPLIVE
Mannat: Dhairya का खतरनाक खेल फेल, Mannat ने बचा लिया Vikrant को मौत के मुंह से!
Bollywood News: सोहेल को सपोर्ट करने पहुंचे सलमान खान, जेल के दिनों और 16 किलो वेट लॉस पर किया खुलासा (04.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
बंगाल: उगाही के आरोप में BJP के 22 कार्यकर्ता सस्पेंड, 250 को शो कॉज नोटिस
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
'पेपर लीक सिर्फ झारखंड का मुद्दा...', छात्रों के प्रदर्शन पर बोले CM सोरेन
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
इस साल कब होगा भारत और पाकिस्तान के बीच क्रिकेट मैच? क्या विराट-रोहित दिखेंगे एक्शन में?
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
'एक्टिंग को मिस नहीं किया', 'बंटवारा 1947' से कमबैक कर रहीं प्रीति जिंटा, सेट पर 'टॉर्चर' को लेकर कहा ये
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
ताबड़तोड़ हमलों के बीच सीजफायर के लिए गिड़गिड़ा रहा था पाक, ऑपरेशन Sindoor पर खुलासा
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़ गए राहुल गांधी, बोले- 'No, पहले...'
परिसीमन बिल पर सरकार ने मांगा समर्थन तो अड़े राहुल, बोले- 'पहले सदन में आएं गृहमंत्री'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
ममता बनर्जी की TMC का बागी सांसदों पर चौंकाने वाला बयान, '7 से 8 सांसद...'
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
'क्या आपमें हिम्मत है कि...', मल्लिकार्जुन खरगे का राज्यसभा में किरेन रिजिजू को चैलेंज
Embed widget