एक्सप्लोरर

Prayagraj News: जेल में बंद अतीक अहमद के करीबी नफीस बिरयानी को आया हार्ट अटैक, अस्पताल में भर्ती

Nafees Biryani News: नफीस बिरयानी को अशरफ ने बिरयानी की दुकान खोलने में मदद की थी. माफिया अतीक अहमद और अशरफ का साथ मिलते ही पान की दुकान चलाने वाला नफीस बिरयानी अचानक करोड़ों में खेलने लगा था.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद के फाइनेंसर मोहम्मद नफीस उर्फ नफीस बिरयानी को लेकर बड़ी खबर सामने आ रही है. प्रयागराज की नैनी सेंंट्रल जेल में बंद नफीस बिरयानी को हार्ट अटैक आया है. नैनी सेंट्रल जेल से मेडिकल कॉलेज के कार्डियोलॉजी विभाग के आईसीयू में भर्ती कराया गया है. 22 नवंबर की देर शाम पुलिस की नवाबगंज थाना क्षेत्र के आनापुर इलाके में नफीस बिरयानी से मुठभेड़ हुई थी.  

मुठभेड़ में माफिया अतीक अहमद का फाइनेंसर 50 हजार का इनामी नफीस बिरयानी गिरफ्तार किया गया था. एनकाउंटर में नफीस बिरयानी के पैर में गोली लगी थी. जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था. 9 दिसंबर को उसे अस्पताल से जेल में शिफ्ट किया गया था. 

नफीस चलाता था पान की दुकान

नफीस बिरयानी पहले सिविल लाइन में पान की दुकान चलाता था, लेकिन अशरफ के संपर्क में आने पर उसने बिरयानी की शॉप खोली. उसकी बिरयानी की शॉप धीरे-धीरे ब्रांड बन गई और उसने फ्रेंचाइजी देना भी शुरू कर दिया था. पुलिस की पूछताछ में खुलासा हुआ है कि नफीस बिरयानी की एक महीने की कमाई 2 करोड़ के आसपास थी. जिसमें से कमाई का लगभग चौथाई हिस्सा 40 से 50 लाख रुपये नफीस हर महीने अतीक अहमद की बीवी शाइस्ता परवीन को पहुंचाता था. 

देखता था अतीक अहमद के परिवार का मैनेजमेंट

अतीक अहमद और अशरफ के जेल में रहते माफिया अतीक अहमद के परिवार का मैनेजमेंट भी नफीस बिरयानी ही देखता था. 39 वर्षीय नफीस बिरयानी गुलाब बाड़ी कॉलोनी खुल्दाबाद का रहने वाला है, लेकिन मौजूदा समय में वह जीटीबी नगर करेली में रहता था. 24 फरवरी 2023 को उमेश पाल और दो सरकारी गनर हत्याकांड में जिस क्रेटा कार का इस्तेमाल हुआ था वह क्रेटा कार नफीस बिरयानी की थी.  

नफीस बिरयानी पर हैं ये आरोप

नफीस बिरयानी के खिलाफ उमेश पाल शूटआउट केस में साजिश में शामिल होने के आरोप में धूमनगंज थाने में एफआईआर दर्ज की गई है. फरार नफीस बिरयानी पर पुलिस कमिश्नर प्रयागराज रमित शर्मा ने 18 नवंबर 2023 को 50 हजार का इनाम भी घोषित किया था. हालांकि अगस्त माह में उसकी लोकेशन दिल्ली के एक फाइव स्टार होटल में मिली थी. जहां पर वह अपनी प्रेमिका से मिलने गया था. लेकिन जब तक पुलिस वहां पहुंची वह फरार हो चुका था. 

पुलिस सूत्रों के मुताबिक नफीस बिरयानी विदेश भागने की फिराक में था. जिसके लिए वह अपनी प्रेमिका के पास रुपयों का इंतजाम करने के लिए प्रयागराज आ रहा था. कार को उमेश पाल शूटआउट केस के पहले नफीस बिरयानी ने अपने एक करीबी रुखसार के नाम पर ट्रांसफर कर दिया था. नफीस बिरयानी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस रुखसार की भी तलाश में जुटी है.  

नफीस बिरयानी के खिलाफ चार मुकदमों का आपराधिक इतिहास भी है. उसके खिलाफ कोरोना के दौरान महामारी अधिनियम के तहत दो मुकदमें सिविल लाइन थाने में दर्ज हैं. जबकि एक मुकदमा जानलेवा हमले और एससी-एसटी एक्ट के तहत सिविल लाइन थाने में ही दर्ज है. चौथा मुकदमा उमेश पाल शूटआउट केस में साजिश के तहत शामिल होने के लिए धूमनगंज थाने में दर्ज है. 

ये भी पढ़ें- 

PM Modi In Varanasi: पीएम मोदी ने एंबुलेंस देख रुकवाया अपना काफिला, वीडियो आया सामने

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

Shamli News: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
शामली: आयुष मलिक धर्मांतरण मामले में चांदनी कुरैशी और पिता को राहत, कोर्ट ने दी जमानत
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
गोंडा: चलती ट्रेन में महिला ने दिया नवजात को जन्म, स्टेशन पर 20 मिनट रुकी रही बिहार संपर्क क्रांति
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
'जनता को परेशान किया तो...', बस्ती में प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही की अफसरों को चेतावनी
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'
जंतर-मंतर के आसपास फूड डिलीवरी पर रोक, अखिलेश यादव बोले- 'नोटबंदी के बाद अब फूडबंदी'

वीडियोज

Ishqnama Review: Shehnaaz Gill और Jai Randhhawa की दिल छू लेने वाली लव स्टोरी
The India Story Review: खाने और सेहत पर बड़ा सवाल उठाती Shreyas Talpade की फिल्म
Bollywood News: युवा सड़कों पर, स्टार्स अपने स्वैग में, ट्रोल्स बोले—
Udne ki Asha: Renuka को चौखट पर देख हक्के-बक्के रहे Sachin-Sailee, बीते दुखों की यादें ताजा
Badshah-Isha Rikhi के Viral Post ने बढ़ाई हलचल, क्या शादी में सब कुछ ठीक नहीं?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
‘इंस्टाग्राम पर रहें एक्टिव, रील्स बनाकर करें पोस्ट और...’, कैबिनेट बैठक में PM मोदी की मंत्रियों को सलाह
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
CJP की मांग पर रामदास अठावले का बड़ा बयान, 'धर्मेंद्र प्रधान अगर इस्तीफा भी दे देते हैं तो...'
NEET Paper Leak: नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
नीट पेपर लीक पर साल 2024 में केन्द्र सरकार लाई थी कानून, फिर 2026 के नए लॉ में क्या होगा बदलाव?
प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए एक्टर्स को मिल रहे हैं पैसे? एक्ट्रेस आकांक्षा पुरी के खुलासे से मचा हड़कंप
'एक्टर्स को प्रोटेस्ट में शामिल होने के लिए मिल रहे पैसे', आकांक्षा पुरी का चौंकाने वाला खुलासा
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
कब तक टीम इंडिया के कोच रहेंगे गौतम गंभीर? BCCI के साथ कॉन्ट्रैक्ट में सिर्फ इतने महीने बाकी
Explained: AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे सबसे ज्यादा खतरा?
AAP, कांग्रेस, बीजेपी या कोई और! CJP के राजनीति में आने से किसे ज्यादा खतरा?
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है चर्चा में आयी ये ग्रे हुडी गर्ल
पुलिस की बस, अंदर प्रदर्शनकारी और सामने फौलादी हौसलों के साथ खड़ी लड़की…, कौन है ये ग्रे हुडी गर्ल
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
छात्रों के समर्थन में उत्तराखंड के कॉन्स्टेबल ने छोड़ी नौकरी! पुलिस अधिकारियों का दावा-उनपर रिश्वत लेने का आरोप
Embed widget