एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Murder Case: अतीक और अशरफ की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बड़ा खुलासा, शरीर के इन हिस्सों में लगी गोली

Atiq Ahmed Postmortem: अतीक अहमद और अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की पोस्टमार्टम रिपोर्ट (Postmortem Report) सोमवार को सामने आई है. रिपोर्ट में कई बड़े खुलासे हुए हैं.

Atiq Ahmed Postmortem Report: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) की हत्या के तीसरे दिन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आई है. इस रिपोर्ट में कई चौंकाने वाले खुलासे हुए हैं. सूत्रों की मानें तो अतीक अहमद को आठ गोली और उसके भाई अशरफ को छह गोलियां मारी गई थीं. प्रयागराज (Prayagraj) स्थित स्वरूपरानी अस्पताल (Swaroop Rani Hospital) में रविवार को इन दोनों का पोस्टमार्टम किया गया था.

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के शवों का पोस्टमार्टम रविवार को हुआ था. जबकि सोमवार को इन दोनों की पोस्टमार्टम रिपोर्ट सामने आई है. रिपोर्ट में बताया गया है कि अतीक अहमद को आठ और उसके भाई अशरफ अहमद को छह गोलियां लगी थीं. सूत्रों की मानें तो रिपोर्ट में बताया गया है कि अतीक अहमद के सिर में एक, गर्दन में एक, सीने पर दो और बाकी गोलियां शरीर के अलग-अलग हिस्सों में लगी हुई थी. उसके पेट और हाथ में भी गोली लगी हुई थी.

Atiq Ahmed Murder: अतीक अहमद ने हमलावरों को पहचान लिया था? इस वजह से बढ़ी आशंका

अशरफ को कहां लगी थी गोली?
पूर्व सांसद अतीक अहमद को सिर में बाईं कनपटी से ऊपरी हिस्से में भी गोली लगी हुई थी. जबकि अतीक के भाई अशरफ अहमद के सिर में दो गोलियां मारी गई थीं. अशरफ के सिर के अलावा गले, सीने और पेट में भी गोलियां लगी हुई थीं. इससे पहले रविवार को स्वरूपरानी अस्पताल में पांच डॉक्टर्स की टीम ने इन दोनों का पोस्टमार्टम किया था. वहीं दोपहर करीब एक बजे दोनों को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया था.

अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ की शनिवार रात अज्ञात हमलावरों ने उस समय गोली मारकर हत्या कर दी थी, जब पुलिस दोनों को चिकित्सा जांच के लिए मेडिकल कॉलेज ले जा रही थी. इस दोहरे हत्या का एक वीडियो सार्वजनिक हुआ है, जिसमें तीन हमलावर दोनों भाइयों को गोली मारते नजर आ रहे हैं और गोली लगते ही दोनों जमीन पर गिर जाते हैं. गोलियों से छलनी दोनों के शवों को घटनास्थल से ले जाया गया था. 

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
'प्रयागराज WOW, झारखंड छी', राहुल गांधी के विरोध में लगे पोस्टर
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
मुजफ्फरनगर में अनोखी कांवड़, आंखों पर पट्टी बांधकर 180km की यात्रा
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
लखनऊ में बच्चों से साफ कराई स्कूल की छत, प्रिंसिपल और टीचर सस्पेंड
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री
पंचतत्व में विलीन हुए BSP विधायक उमा शंकर, फूट-फूटकर पर रोए योगी के मंत्री

वीडियोज

Vasudha: Vasudha-Chandrika को मिलेगा 'Business Women Award', परखने घर पहुंची स्पेशल कमेटी
R. Madhavan बोले- अब उन्हें CM Thalapathy Vijay कहना चाहिए, Politics पर दिया बड़ा जवाब
Kajal Raghwani ने Pawan Singh पर लगाए गंभीर आरोप, Khesari Lal Yadav को भी दिया जवाब
Bhojpuri Bawaal में Pawan Singh ने छोड़ा शो, Amrapali Dubey और Kajal Raghwani में बड़ी बहस
Bollywood News: उल्टा पड़ा दांव! 'आवारापन 2' के मेकर्स का ही दांव पड़ा उन पर भारी, घिरे विवादों में! (07.06.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
पंजाब-दिल्ली को दहलाने का पाकिस्तानी प्लान फेल! NIA ने की बड़ी कार्रवाई
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
रांची प्रोटेस्ट का 15वां दिन: देवेंद्र नाथ महतो गुट की सरकार से आज होगी बात
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
भारत में 6 नवंबर को रिलीज नहीं होगी रणबीर कपूर की 'रामायण', प्रोड्यूसर ने बताई चौंकाने वाली वजह
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
श्रीलंका के खिलाफ टेस्ट में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले 5 भारतीय गेंदबाज
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
यूपी में बदलने वाला है मौसम का मिजाज, 63 जिलों में बारिश का अलर्ट
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
US का नया बिल, रूस से तेल-गैस खरीदा तो लगेगा 100% टैरिफ! भारत समेत किस पर होगा असर
AIIMS Delhi: AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
AIIMS के डॉक्टरों का चमत्कार, 209 kg के मरीज को दी नई जिंदगी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
देश में सिर्फ 5.67% स्कूलों में पहली से 12वीं तक की पढ़ाई, सरकार ने दी जानकारी
Embed widget