एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद को एक और मामले में होगी सजा! अब इस अपहरण केस में आरोप तय

Atiq Ahmed Kidnapping Case: माफिया अतीक अहमद उमेश पाल अपहरण केस में गुजरात की साबरमती जेल में उम्रकैद की सजा काट रहा है. हालांकि माफिया पर कानूनी शिकंजा कसता जा रहा है.

Atiq Ahmed News: गुजरात की साबरमती जेल में माफिया अतीक अहमद उमेश पाल अपहरण केस में उम्रकैद की सजा काट रहा है. हालांकि उसी मुश्किलें कम होती हुई नहीं दिखाई दे रही हैं, अब एक और अपहरण केस में माफिया अतीक अहमद पर आरोप तय हुए हैं. इसके साथ ही अतीक के बेटे उमर पर भी आरोप तय हुआ. लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ने लखनऊ के कारोबारी मोहित जयसवाल को अगवा कर उसके साथ मारपीट करने के मामले में ये आरोप तय किए हैं.

मोहित जयसवाल नाम के कारोबारी को 2018 में अगवा कर देवरिया जेल में पिटाई का आरोप है. लखनऊ में सीबीआई की स्पेशल कोर्ट में इस मामले की सुनवाई हुई और आरोप तय किए गए. इस मामले में अतीक की वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पेशी हुई जबकि उसके बेटे को जेल से सीबीआई कोर्ट लाया गया था. बता दें 29 दिसंबर  साल 2018 को कारोबारी मोहित जयसवाल ने एक एफआईआर दर्ज कराई थी. जिसमें उसने बताया था कि देवरिया जेल में बंद अतीक ने अपने गुर्गों के जरिए उसका अपहरण कराया था. उसे तमंचे के बल पर अपहरण करके देवरिया जेल लाया गया था. जेल में माफिया अतीक और उसके बेटे उमर ने उसे बेरहमी से पीटा था.

वहीं हाल ही में प्रयागराज की एमपी-एमएलए कोर्ट ने उमेश पाल हत्याकांड में नामजद आरोपी और माफिया अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत की अर्जी को खारिज कर दिया है. एमपी-एमएलए कोर्ट के न्यायाधीश दिनेश चंद्र शुक्ल ने दोनों पक्षों को सुनने के बाद आरोपी शाइस्ता परवीन की अग्रिम जमानत के प्रार्थना पत्र को खारिज किया है. 24 फरवरी, 2023 को शाम करीब पांच बजे दिनदहाड़े उमेश पाल की हत्या कर दी थी गई थी और इस घटना में उनके गनर राघवेंद्र सिंह और संदीप निषाद भी मारे गए थे. इस हत्याकांड के बाद अगले दिन ही 25 फरवरी को उमेश पाल की पत्नी जया पाल की तहरीर पर प्रयागराज के धूमनगंज थाना में अतीक अहमद, शाइस्ता परवीन, अशरफ, गुड्डू मुस्लिम, गुलाम और अन्य नौ लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई थी.

Amit Shah UP Visit: अमित शाह ने की सीएम योगी आदित्यनाथ की तारीफ, 2024 में इतनी सीटों का दिया नारा

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
हापुड़: अंतरराज्यीय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़, 2 गिरफ्तार
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
कंगना रनौत के बयान पर यूपी BJP की उपाध्यक्ष बोलीं, 'सबका अपना विवेक'
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
अलीगढ़ CMO दफ्तर में 'विवादित बाबू' की वापसी, उठे सवाल
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष
फतेहपुर: लालच में खोजकरक बाबा की मजार खोदी, लोगों में रोष

वीडियोज

Nia Sharma ने किया Relationship Soft Launch? Sikander Singh संग Photos ने मचाई हलचल
Bollywood News: अभिषेक बच्चन से क्यों टूटी थी करिश्मा कपूर की सगाई? सालों बाद डायरेक्टर के इस बड़े दावे ने मचाया तहलका! (31.07.26)
Sairaab:😱Ishan-Nayanika के रिश्ते पर परिजनों का बवाल, मुश्किल घड़ी में बुरी तरह टूटी Nayanika #sbs
PM Modi Video | Gen-Alpha: Gen-Alpha की आवाज...मोदी हैं तो विकास मुमकिन | NEET Paper Leak
24 घंटे...4 मर्डर...दिल्ली में लगता है डर !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
BJP प्रवक्ता शहजाद पूनावाला का इस्तीफा, जानिए कांग्रेस से बीजेपी तक का सफर
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
दीपक के लिए क्यों 'जले' BJP के देवेश? पढ़ें Inside स्टोरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
2026 में कितने टेस्ट और खेलेगी टीम इंडिया? WTC फाइनल के लिए कितनी जीत जरूरी
Box office: 4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
4 साल में नहीं आई 1 भी फिल्म, मेकर्स ने लगाया 4500 करोड़ का दांव, बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच पाएंगे यश?
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
84,084 करोड़ की 'समुद्र मंथन स्कीम', जानें आज कैबिनेट में क्या लिए गए फैसले
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
PoJK में चुनाव को भारत ने किया खारिज, बर्बरता पर पाकिस्तान को दो टूक
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
ताहिर हुसैन को उम्रकैद, IB अफसर अंकित शर्मा मर्डर केस में सजा का ऐलान
Xप्लेन: भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
भारत के किस समाज में एक से ज्यादा पति या पत्नी की प्रथा! तो कहां गलत सोच रहे आप?
Embed widget