एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed News: अतीक अहमद और उसके भाई अशरफ के खिलाफ बंद होंगे सभी केस, चलते रहेंगे केवल ये मुदकमें

Prayagraj Murder: अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) के खिलाफ अब सभी केस बंद कर दिए जाएंगे. हालांकि कुछ ऐसे भी केस हैं जो अभी भी चलेंगे.

Atiq Ahmed News: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ अहमद (Ashraf Ahmed) पर विभिन्न अदालतों में चल रहे मुकदमे अब बंद किए जाएंगे. मुकदमों के विवेचकों की ओर से कोर्ट में दोनों की मृत्यु रिपोर्ट दाखिल कर दी गई है. रिपोर्ट दाखिल होने के बाद अब अदालत मुकदमे बंद करने पर मुहर लगाएगी. 

लखनऊ की सीबीआई कोर्ट ने अतीक अहमद के खिलाफ देवरिया जेल में प्रॉपर्टी डीलर मोहित जायसवाल पीटने के मामले का मुकदमा बंद करने की शुरुआत कर दी है. माफिया अतीक अहमद के खिलाफ कुल 104 मुकदमे दर्ज हैं. जबकि छोटे भाई अशरफ के खिलाफ 54 मुकदमे दर्ज हैं. हालांकि इनमें से कुछ मुकदमों में फाइनल रिपोर्ट लग चुकी है. लेकिन कई मामलों में अभी भी विवेचना चल रही थी.

UP Nikay Chunav 2023: निकाय चुनाव के बीच BJP का बागियों पर एक्शन, इन 30 नेताओं को दिखाया बाहर का रास्ता

चलेंगे ये मामले
जबकि 50 से अधिक मामले कोर्ट में भी विचाराधीन हैं. 15 अप्रैल को पुलिस कस्टडी में माफिया अतीक अहमद और अशरफ की काल्विन हास्पिटल में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. विवेचक की रिपोर्ट के बाद ही अतीक और अशरफ के खिलाफ फाइलें बंद करने पर कोर्ट मुहर लगाएगी. हालांकि जिन मुकदमों में अतीक अशरफ के अलावा अन्य लोग भी आरोपी हैं, उनके खिलाफ मामले चलते रहेंगे. 

बता दें कि अतीक अहमद को गुजरात की साबरमती जेल से उमेश पाल हत्याकांड में पेशी और पूछताछ के लिए प्रयागराज लाया गया था. जिसके बाद उसे प्रयागराज में मेडिकल चेकअप के लिए काल्विन हास्पिटल ले जाया गया. जहां तीन शूटर- लवलीन सिंह, सनी सिंह और अरुण मौर्य ने दोनों भाईयों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. हालांकि तीनों आरोपियों को घटना स्थल पर ही पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया था.

इससे पहले प्रयागराज में बीते 24 फरवरी को उमेश पाल की हत्या कर दी गई थी. इस हत्याकांड में अतीक अहमद, अशरफ और असद के अलावा परिवार कई लोगों के नाम पर एफआईआर हुई है. इस हत्याकांड के बाद से ही शाइस्ता परवीन और गुड्डू मुस्लिम फरार चल रहे हैं.

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
हरदोई पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 25 साइबर अपराधी गिरफ्तार, म्यूल अकाउंट में करीब 41 लाख मिले
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
राम मंदिर चढ़ावा चोरी पर अखिलेश का बड़ा हमला, बोले- CDR जांच हुई तो BJP में मचेगी भगदड़
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
गाजीपुर में रिश्तों का कत्ल! 4 साल के पोते की हत्या के आरोप में दादी हिरासत में
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट
राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा खुलासा, लवकुश ने चोरी के पैसे से पत्नी को गिफ्ट की सोने की लॉकेट

वीडियोज

Dhamaal 4 बिना लॉजिक, लेकिन हंसी की पूरी गारंटी
Nissan Tekton आखिरकार हुई Unveil, शुरुआती कीमत सिर्फ ₹10.49 लाख! #autolive
E20 Petrol का पूरा सच! Manish Kashyap से Supreme C. तक,क्या Ethanol Fuel सच में इंजन खराब कर रहा है?
Sansani | Crime News | Jaipur Murder Case: सरकारी नौकरी के लिए मां का मर्डर ! | ABP News
Monsoon 2026: बारिश से हाहाकार! सड़कें बनीं दरिया, लोग परेशान | Flood | Heavy Rain Alert | IMD

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
टूटा US-ईरान का सीजफायर, अब होर्मुज और तेल बाजार पर नजर, क्यों अगले 40 दिन भारत के लिए काफी अहम?
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
'सर, सर, सर...', CJP के अभिजीत दीपके ने पुलिस के आगे जोड़े हाथ, पकड़े पैर, वीडियो वायरल
भारत और इंग्लैंड के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
IND vs ENG के चौथे टी20 में बारिश बनेगी विलेन? जानें मैच के दौरान कितने प्रतिशत बारिश के चांस
Netflix Thursday Watch List: 'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
'पेद्दी' से 'सिंग गीथम' तक, नेटफ्लिक्स पर आज देखने के लिए हैं 8 नई फिल्में, जबरदस्त मिलेगा एंटरटेनमेंट
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी कूटनीतिक जीत?
भारत को परमाणु संपन्न न मानने वाले ऑस्ट्रेलिया से यूरेनियम डील! PM मोदी की क्यों बड़ी जीत?
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
TMC के बैंक अकाउंट से पैसा निकाल पाएंगी ममता बनर्जी, हाई कोर्ट ने दी बड़ी राहत, पर रखी एक शर्त
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
NEET फर्जीवाड़ा मामला: 72 घंटे की रिमांड पर लिए गए जेल में बंद 30 आरोपी, SIT करेगी पूछताछ
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
भारत के IBG से घबराया पाकिस्तान, डिफेंस एक्सपर्ट ने मुनीर को दी डाली बड़ी चेतावनी, जानें क्या कहा?
Embed widget