एक्सप्लोरर

Atiq Ahmed Shootout: अतीक-अशरफ को लेकर अलकायदा की धमकी भरी चिट्ठी पर बोले केशव प्रसाद मौर्य, जानें- क्या कहा?

Atiq Ahmed Shootout: अलकायदा की चिट्ठी में लिखा है कि अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेने के लिए अगर अपनी औलादों की भी कुर्बानी देनी पड़े तो वह देने के लिए तैयार हैं.

Atiq Ahmed Ashraf Killed: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) और उसके भाई अशरफ (Ashraf) की 15 अप्रैल को प्रयागराज (Prayagraj) के कॉल्विन अस्पताल में उस वक्त गोली मारकर हत्या कर दी गई थी जब पुलिस उन्हें मेडिकल चेकअप के लिए अस्पताल लाई थी. इस घटना के बाद हड़ंकप मच गया था तो वहीं अब आतंकी संगठन अल कायदा (Al-Qaeda) ने इसे लेकर धमकी भरी चिट्ठी लिखी है. इस चिट्ठी में अलकायदा ने बदला लने की बात कही है, इस मामले पर अब यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य की प्रतिक्रिया भी सामने आई है. 

आतंकी संगठन अलकायदा की धमकी पर डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने कहा कि इस तरह की धमकी का कोई औचित्य नहीं है. ऐसी धमकियां आती रहती हैं. उन्होंने कहा कि इन धमकियों पर ध्यान देने की बजाय यूपी निकाय चुनाव में बीजेपी का कमल खिलाने पर ध्यान देना चाहिए. उन्होंने दावा किया इस बार यूपी में बीजेपी की हवा चल रही है. निकाय चुनावों में बीजेपी इस बार रिकॉर्ड तोड़ जीत हासिल करेगी और पिछले सारे रिकॉर्ड टूट जाएंगे. 

केशव प्रसाद मौर्य ने इस दौरान समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर भी जोरदार हमला बोला और कहा कि इन चुनाव में अखिलेश के जातिवाद की हवा निकल जाएगी. लोग जातिवाद के बजाय विकास के मुद्दे पर वोट करेंगे. यूपी में बीजेपी की आंधी चल रही है. 

दरअसल अतीक-अशरफ की हत्या के बाद आंतकी संगठन अलकायदा की एक चिट्ठी वायरल हो रही है जिसमें उनकी हत्या का जेहाद के जरिए बदला लेने का बात कही गई है. अलकायदा ने कहा, अतीक-अशरफ की हत्या का बदला लेने के लिए अगर उसको अपनी औलादों की भी कुर्बानी देनी पड़े तो वह देने के लिए तैयार है. ये चिट्ठी सात पन्नों की है. इसमें अतीक-अशरफ की हत्या का जिक्र कर कहा गया है कि यूपी में लाइव कैमरों के सामने कनपटी पर बंदूक रखकर इनका कत्ल कर दिया गया. उनकी हत्या का बदला लिए जाने की जरूरत है. 

इस चिट्ठी में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दफ्तर को भी निशाने पर लेने की बात कही गई है. 

ये भी पढ़ें- Atiq Ahmed Murder Case: यूपी पुलिस की रडार पर लेडी गैंग, अतीक अहमद के परिवार की 5 महिलाओं की तालाश जारी

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
'वह कभी देश हित के लिए...', इमरान मसूद पर बोले सांसद करण भूषण सिंह
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
आजमगढ़ में GEN Alpha छात्रों का प्रदर्शन, फीस वसूली पर भी उठे सवाल
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
यूपी परिवहन निगम में काम करने वालों की बल्ले-बल्ले, मिला बड़ा तोहफा
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत
अलीगढ़ में बेकाबू ट्रक ने 3 लोगों को कुचला, दारोगा समेत दंपत्ति की मौत

वीडियोज

Pakistan News: नकलची पाकिस्तान का फ्लॉप शो देखिए! ABPLIVE
Prashant Kishor Oath Ceremony: प्रशांत किशोर ने ली शपथ! विधायक बनते ही किए 4 बड़े ऐलान |ABPLIVE
ChatGPT Viral Video: AI का कमाल! भीड़ में खोई चप्पल, ChatGPT ने ऐसे ढूंढ निकाली, वीडियो चौंका देगा!
Himanshi Khurana का बड़ा खुलासा, Asim Riaz संग रिश्ते में लगा था भगवान को धोखा देने का डर
Lalit Modi ने ठुकराई Bigg Boss 20 में एंट्री की खबर, Salman Khan के शो पर दिया बड़ा बयान

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
सरकार के एक्शन के बाद झुका Meta! CSAM कंटेंट हटाया
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
कांग्रेस के वंदे मातरम् वाले वीडियो पर कंगना रनौत का तंज, 'पाकिस्तान वाले भी...'
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
भारत-श्रीलंका पहले टेस्ट से सामने आई भयानक तस्वीर, दिग्गज खिलाड़ी अस्पताल में भर्ती
सुप्रीम कोर्ट से मंजूरी के बाद 'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
'महाप्रभु जगन्नाथ' की रिलीज डेट हुई कंफर्म, जानें कब सिनेमाघरों में देगी दस्तक
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
अमित मालवीय को BJP देनी वाली है कुछ और जिम्मेदारी? समीकरण समझें
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
फांसी की जगह जहरीला इंजेक्शन? सुप्रीम कोर्ट ने किया इनकार
Dengue Fever: डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
डेंगू का बुखार उतर गया तो न हों खुश! अगले 24-48 घंटे हैं अहम
Spider-Man Chased by Dogs: Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Spider Man की ड्रेस में पहुंचा शख्स, पीछे पड़ गए कुत्ते; वीडियो वायरल
Embed widget