एक्सप्लोरर

Watch: जिस कब्रिस्तान में दफनाया जाएगा असद अहमद, वहां RAF तैनात, क्या हैं इसके मायने?

Asad Ahmed Burial: प्रयागराज के कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में उसके दादा फिरोज अहमद को भी दफनाया गया था और अब अपने दादा की कब्र के नजदीक उसे दफनाया जाएगा.

Asad Ahmed Encounter: माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद को यूपी एसटीएफ ने झांसी में एनकाउंटर में मार गिराया था. अब असद अहमद को प्रयागराज के कसारी मसारी स्थित कब्रिस्तान में दफन किया जाना है. वहीं प्रयागराज के कसारी मसारी स्थित जिस कब्रिस्तान में असद अहमद के शव को दफनाया जाना है, वहां अब रैपिड एक्शन फोर्स (RAF) और पुलिस के जवानों को तैनात कर दिया गया है. ऐसा इसलिए किया गया है ताकि कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार के वक्त ज्यादा भीड़ ना इकट्ठी होने पाए और वहां कानून व्यवस्था को लेकर कोई मामला ना बिगड़े. इसी कब्रिस्तान में उसके दादा फिरोज अहमद को भी दफनाया गया था और अब अपने दादा की कब्र के नजदीक उसे दफनाया जाएगा.

माफिया अतीक अहमद के बेटे असद अहमद के एनकाउंटर के बाद उसका पोस्टमार्टम झांसी में हुआ था. अब झांसी के स्वास्थ्य विभाग ने पुलिस को असद का शव देने से इनकार किया है, स्वास्थ्य विभाग ने कहा है कि सिर्फ परिवार वालों को ही शव सौंपेंगे. स्वास्थ्य विभाग के मना करने के बाद प्रयागराज से एक करीबी रिश्तेदार और दो वकील झांसी के लिए रवाना हुए हैं. शाम 7:00 बजे के करीब झांसी पहुंचेंगे रिश्तेदार, असद के बड़े फूफा डॉक्टर अहमद 2 वकीलों के साथ झांसी गए हुए हैं.  कागजी औपचारिकताएं पूरी होने के बाद असद के शव को प्रयागराज लाया जाएगा.

बता दें कि झांसी में रात्रि 10.40 पर असद और शूटर गुलाम का पोस्टमार्टम शुरू हुआ था. फिर देर रात 2 बजकर 10 मिनट पर दोनों का पोस्टमार्टम खत्म हुआ, पोस्टमार्टम करने में तीन से चार डॉक्टरों का पैनल लगा था. वहीं पोस्टमार्टम के दौरान हर गतिविधि की वीडियोग्राफी हुई थी. वहीं बेटे असद अहमद के अंतिम संस्कार में माफिया अतीक अहमद भी शामिल होना चाहता है. अतीक और उसके भाई अशरफ से प्रयागराज के धूमनगंज थाने में रखकर उमेशपाल हत्याकांड को लेकर पूछताछ की जा रही है.

Asad Ahmed Encounter: असद अहमद के एनकाउंटर पर डिंपल यादव की पहली प्रतिक्रिया, जानें क्या बोलीं सपा सांसद

मोहम्मद मोईन को पत्रकारिता का करीब तीन दशक का अनुभव है. वह प्रिंट - इलेक्ट्रानिक और डिजिटल तीनों ही माध्यमों में सालों तक काम कर चुके हैं. ABP नेटवर्क से वह पिछले करीब 18 सालों, स्टार न्यूज़ के समय से ही जुड़े हुए हैं. राजनीति - धर्म और लीगल टापिक के साथ सम सामयिक विषयों के एक्सपर्ट हैं. पत्रकार होने के साथ ही राजनीतिक विश्लेषक, एक्सपर्ट पैनलिस्ट, आलोचक और टिप्पणीकार भी हैं. इनकी चुनावी भविष्यवाणी ज्यादातर मौकों पर सटीक साबित हुई है. 8 लोकसभा चुनाव और कई विधानसभा चुनाव कवर कर चुके हैं. 7 कुंभ और महाकुंभ की कवरेज कर अपनी अलग पहचान बनाई है. यह अपनी बेबाक- निष्पक्ष और तथ्यपरक पत्रकारिता के लिए जाने जाते हैं. मोहम्मद मोईन ने चार विषयों पत्रकारिता एवं जनसंचार, राजनीति विज्ञान, हिंदी और मध्यकालीन व आधुनिक इतिहास विषयों में मास्टर डिग्री यानी स्नातकोत्तर किया हुआ है. लॉ ग्रेजुएट भी हैं. देश के कई राज्यों में काम करने का अनुभव रखते हैं. देश की तमाम नामचीन हस्तियों का इंटरव्यू ले चुके हैं और कई चर्चित घटनाओं को कवर चुके हैं. 

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
लखनऊ: प्रॉपर्टी म्यूटेशन फीस में बड़ी राहत, अब 1000 वर्गफीट तक लगेंगे सिर्फ इतने रुपये
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
हल्द्वानी: जहां कांग्रेस अध्यक्ष ने की थी सभा, वहां शुद्धि के लिए किया गया हवन!
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
बलिया: स्कूलों में यूट्यूबर्स की एंट्री पर रोक, BSA के आदेश से मचा बवाल
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया

वीडियोज

अतीक अहमद के बेटे की डरावनी पिक्चर !
Chitra Tripathi: ट्रंप 'कंटेनर' के अंदर क्या ईरान का डर ? | Janhit
Bigg Boss 20: Salman Khan ने खोला ‘Tathas-Two’ का राज, Contestants को मिलेंगी 2 Lives
Mirzapur: The Movie Trailer में Pankaj Tripathi, Ali Fazal और Divyenndu की वापसी, बड़े पर्दे पर मचेगा बवाल Title: English Headline
Bollywood News: अक्षय-सैफ की ब्लॉकबस्टर जोड़ी का कमबैक, 'खिलाड़ी' का एक्शन या 'अनाड़ी' का अंदाज़—कौन जमाएगा रंग? (12-08-26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
दिल्ली फुकेत फ्लाइट में कब क्या हुआ ? पढ़ें पूरी पोस्ट फ्लाइट रिपोर्ट
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
राम मंदिर CEO पद के लिए इंटरव्यू खत्म, आगे क्या होगा? ट्रस्ट ने बताया
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
इंग्लैंड टेस्ट से पहले अख्तर की बाबर सेना को चेतावनी, बोले- 'अंग्रेज तुम्हारे सामने...'
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
जूनियर एनटीआर की सक्सेसफुली पूरी हुई कंधे की सर्जरी, जानें अब कैसी है तबीयत
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
एन चंद्रशेखरन ने टाटा संस के चेयरमैन पद से इस्तीफा दिया, फरवरी तक संभालेंगे जिम्मेदारी
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
'पोस्ट डिलीट कर मांगें माफी', नेताजी पर BJP सांसद के विवादित बयान पर भड़के शुभेंदु
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
‘जल्द शुरू होने जा रहा जंतर-मंतर का सीजन-2’, दीपके बोले- बहुत लोग कर रहे थे कमेंट
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
पंजाब: 454 फार्मासिस्ट भर्ती पर HC की रोक, AAP सरकार पर विपक्ष ने साधा निशाना
Embed widget