एक्सप्लोरर

UP Election 2022: ओवैसी के अयोध्या दौरे पर कांग्रेस ने कहा- बीजेपी के साथ जवाबी कव्वाली चल रही है

UP Election 2022: यूपी में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दलों में वार-पलटवार का खेल शुरू हो गया है. कांग्रेस ने ओवैसी के अयोध्या दौरे को लेकर हमला किया है.

UP Election 2022: उत्तर प्रदेश में जैसे जैसे विधानसभा (UP Assembly Election) चुनाव नजदीक आ रहे हैं, चुनावी सरगर्मियां काफी ज्यादा बढ़ रही हैं. AIMIM प्रमुख असद्दुदीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) 5 सितंबर को अयोध्या (Ayodhya) के दौरे पर जा रहे हैं, लेकिन उससे पहले उनके दौरे पर विवाद खड़ा हो गया है. ओवैसी ने अपने दौरे को लेकर जो पोस्टर लागये हैं, उसमें उन्होंने अयोध्या जिले के पुराने नाम फैजाबाद का जिक्र किया है, जिसे लेकर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी (Pramod Tiwari) ने कहा है कि, बीजेपी और ओवैसी में अंदरखाने समझदारी है, दोनों जवाबी कव्वाली कर रहे हैं, ओवैसी जो बोलते हैं, उससे बीजेपी को फायदा होता है, अगर ओवैसी ने बिहार में हमे नुकसान न किया होता तो हमारी सरकार होती. वहीं, दूसरी ओर बीजेपी नेता नरेश अग्रवाल (Naresh Aggarwal) ने ओवैसी के दौरे पर कहा कि, लोकतंत्र में सबको अधिकार है ओवैसी आये और लड़ें. चुनाव.

अखिलेश को हम नेता नहीं मानते

समाजवादी पार्टी भले ही यूपी में 400 सीट जीतने का दावा कर रही हो, लेकिन कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि, सपा स्वपन देख रही है, वहीं सपा से बीजेपी में आये पूर्व राज्यसभा सांसद नरेश अग्रवाल ने कहा कि, मैं अखिलेश यादव को नेता नहीं मानता, मुलायम सिंह यादव नेता थे, लेकिन उनको बड़ा बेइज्जत होना पड़ा और आज विपक्ष में कोई है नहीं, अखिलेश केवल बातें कर रहे हैं.

बीजेपी से गठबंधन को लेकर जदयू ने की बात

यूपी चुनाव में जेडीयू भी चुनाव लड़ना चाहती है, ऐसे में जेडीयू ने बीजेपी से सम्मानजनक सीटों की मांग की है. जेडीयू प्रवक्ता केसी त्यागी ने बताया कि, सीटों को लेकर गृह मंत्री अमित शाह, पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह व यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ से बात हुई है और पीएम को भी अवगत कराया गया है. यूपी में बीजेपी के साथ निषाद पार्टी की भी सीटों को लेकर बातचीत चल रही है.

कांग्रेस करेगी बेहतर प्रदर्शन

सपा, बसपा व बीजेपी जहां यूपी में कई सम्मेलन कर रही है और चुनाव के मद्देनजर संगठन को मजबूत कर रही है. ऐसे में कांग्रेस क्या कर रही है, इस सवाल पर कांग्रेस नेता प्रमोद तिवारी ने कहा कि, कांग्रेस अपनी रणनीति के तहत काम कर रही है और आने वाले चुनाव में प्रियंका गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस बेहतर प्रदर्शन करेगी और प्रियंका गांधी लगातार जा कर जमीन में लड़ रही हैं.

ये भी पढ़ें.

UP Election: सपा प्रदेश अध्यक्ष बोले- अखिलेश यादव को नेतृत्व की कमान देने वालों के साथ लड़ेंगे चुनाव

 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
CM योगी आदित्यनाथ का निशाना, 'कांग्रेस और समाजवादी पार्टी फिर से...'
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
अब राष्ट्रनायकों के नाम पर योजनाएं, पहले एक ही खानदान था नाम- CM योगी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी
यूपी में हाईटेक हुई कांवड़ यात्रा, एप से मिल रही जानकारी

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
अब दोबारा से होगी आरजीकर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
अब दोबारा से होगी RG कर अस्पताल रेप मर्डर केस की जांच, शुभेंदु सरकार का फैसला
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
यूपी चुनाव में करणी सेना की एंट्री, इतनी सीटों पर उतारेगी प्रत्याशी
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
एयर इंडिया फ्लाइट टर्बुलेंस मामले में एक्शन, दोनों पायलट को रोस्टर से हटाया
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
'मुसाफिर कैफे' के ऑडिशन में रिजेक्ट हुई थीं वेदिका पिंटो, फिर ऐसे मिला सुधा का रोल
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
ब्रेट ली ने वैभव सूर्यवंशी की उम्र पर दिया अजीब बयान, ऐसा किसी ने भी नहीं कहा
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
'आइए हम सब...', हर घर तिरंगा अभियान को लेकर PM मोदी ने की ये अपील
Rekha Gupta Dance Video: घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
घूमर गाने पर झूमी दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता, तीज महोत्सव का वीडियो वायरल
Monsoon Travel Insurance: घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
घूमने से पहले करा लें Monsoon Travel Insurance, इसमें क्या-क्या कवर?
Embed widget