एक्सप्लोरर

Hijab Controversy: हिजाब मामले पर ओवैसी ने पाकिस्तान को लताड़ा, कहा- ये हमारे घर का मामला, तुम उधर देखो...

Hijab Controversy News: AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी उत्तर प्रदेश के चुनावी मैदान से कर्नाटक में हिजाब विवाद का जिक्र किया है.

Asaduddin Owaisi News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने एक बार फिर उत्तर प्रदेश (Uttar Pradesh) के चुनावी मैदान से कर्नाटक में हिजाब विवाद (Hijab Controversy) का जिक्र किया है. मुरादाबाद में प्रचार के दौरान असदुद्दीन ओवैसी ने हिजाब के मुद्दे पर पाकिस्तान से आ रही टिप्पणियों पर करारा जवाब दिया.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा कि पाकिस्तान, हमारे घरेलू मामलों में दखल ना दे. वहां के लोग अपना संविधान देखें जिसमें लिखा है कि कोई गैर मुस्लिम पाकिस्तान का प्रधानमंत्री नहीं हो सकता है.

'तुम इधर मत देखो...'
हैदराबाद से लोकसभा सांसद ने कहा ' मलाला पर हमला पाकिस्तान में हुआ. उसको वहां पर पढ़ना पड़ा. पाकिस्तान के संविधान के लिहाज से वहां कोई गैर मुस्लिम पाकिस्तान का प्रधानमंत्री नहीं बन सकता. हम पाकिस्तान के लोगों से कहेंगे इधर मत देखो. उधर ही देखो.'

उन्होंने कहा- 'पाक बलूचियों की दिक्कत तुम्हारी.क्या क्या झगड़े हैं तुम उसको देखो... ये देश मेरा है. तुम्हारा नहीं हमारे घर का मामला है. आप इसमें अपनी टांग और नाक मत अड़ाओ.. जख्मी हो जाएगी तुम्हारी टांग और नाक...'

वायरल लड़की परिजनों से की बात
इसके अलावा सांसद ने उस बच्ची की तारीफ भी की जिसका वीडियो बीते कुछ दिनों से वायरल हो रहा है. असदुद्दीन ओवैसी ने एक वीडियो में दिख रही लड़की के परिजनों से मुलाकात की जिसमें कॉलेज कुछ लड़कों की भीड़ के सामने धार्मिक नारा लगाया था.

ट्विटर पर उन्होंने लिखा- 'मांडया PES कॉलेज कर्नाटक की वह बहादुर हिजाबी लड़की 'बीबी मुस्कान' जिसने शरपसंदों का डट कर मुक़ाबला किया. मैंने मुस्कान और उनके वालिद साहब से बात की और मुस्कान की हिम्मत और जसारत की दाद दी, हौसला अफ़ज़ाई किया और कहा मुस्कान की बेबाकी को देख कर हमें भी हौसला मिला. '

असदुद्दीन ओवैसी ने लिखा- 'इत्तेफ़ाक़न 2018 के कर्नाटक असेंबली इंतेखाबात के दौरान जब हम JDS की ताईद कर रहे थे, तब एक प्रोग्राम में मुझे उनके वालिद से मुलाक़ात करने का मौक़ा मिला था. मुस्कान की बेहतरीन परवरिश और तरबियत के लिए उनके वालिदैन को मुबारकबाद पेश करता हूं.'

बता दें कर्नाटक स्थित उडुपी के एक कॉलेज में लड़कियों के हिजाब पहनने के मुद्दे को लेकर विवाद जारी है और मामला फिलहाल हाईकोर्ट में है. इस बीच सीएम बोम्मई समेत तमान नेताओं ने स्टूडेंट्स से कानून व्यवस्था बनाए रखने की अपील की है.

Lakhimpur Case: गाड़ी से कुचलकर किसानों की हत्या के आरोपी आशीष मिश्रा को मिली जमानत, केंद्रीय मंत्री अजय मिश्रा टेनी के हैं बेटे

UP Election 2022 Voting LIVE: यूपी चुनाव में पहले दौर की वोटिंग जारी, जानिए 11 बजे तक कहां कितने पर्सेंट मतदान हुआ

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
देहरादून नारी निकेतन में महिला ने की खुदकुशी, खड़े हुए कई सवाल, जांच में जुटी पुलिस
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
नेपाली थीम के नाम पर चल रहा था अवैध कसीनो, होटल नवरंग में ऋषिकेश पुलिस की रेड, 35 गिरफ्तार
नेपाली थीम के नाम पर चल रहा था अवैध कसीनो, होटल नवरंग में ऋषिकेश पुलिस की रेड, 35 गिरफ्तार
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…
PM मोदी के आरोपों पर अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- उम्र और पद का मान कर रहे हैं…

वीडियोज

Khabar Filmy Hain: सारा-ईरान की केमिस्ट्री के पीछे का 'परफेक्ट' सच | Bollywood Masala
Jewar Airport Inauguration: UP में विकास की 'मेगा उड़ान'! जेवर एयरपोर्ट शुरू, PM Modi ने क्या कहा?
Noida International Airport: हाई-टेक कनेक्टिविटी से ट्रैफिक का टेंशन खत्म! | Noida Airport | CM Yogi
Iran Israel America War: दुश्मन के लिए काल! उड़ता हुआ पावर स्टेशन है अमेरिका का KC-46 विमान!
Iran Israel America War: IDF चीफ की चेतावनी, ‘ढह जाएगी सेना!’ 10 बड़े Red Flags! | Donald Trump

फोटो गैलरी

Petrol Price Today
₹ 94.77 / litre
New Delhi
Diesel Price Today
₹ 87.67 / litre
New Delhi

Source: IOCL

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
LPG Crisis: भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
भारत के पास बचा सिर्फ 5-10 दिन का रिजर्व? ईरान युद्ध के बीच सरकार ने बताई सच्चाई
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
अयोध्या अग्निकांड पर सपा प्रमुख अखिलेश यादव बोले- 'विशेषज्ञों की देखरेख के बिना ही...'
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
बॉक्स ऑफिस पर रणवीर सिंह का भौकाल, शाहरुख- प्रभास को पछाड़ा! 3000 करोड़ क्लब में हुए शामिल
ईरान युद्ध के बीच पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
पाकिस्तान में कितने का मिल रहा LPG सिलेंडर? कीमत जान रह जाएंगे हैरान, सिर्फ इतने दिनों का बचा स्टॉक
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
आकिब नबी डार से प्रशांत वीर तक, IPL 2026 में स्टार बन सकते हैं 7 युवा खिलाड़ी; देखें लिस्ट
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
बंगाल चुनाव: ममता बनर्जी के खिलाफ BJP की चार्जशीट, अमित शाह बोले- ये TMC के 15 साल का काला चिट्ठा
Kitchen Gardening Tips: किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
किचन गार्डन में ऐसे उगाएं ताजे खीरे, घर पर ही मिलेगा फ्रेश सलाद
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा, वीडियो वायरल
ढक्कन चोरों से परेशान पाकिस्तान ला रहा नया कानून, अब गटर का ढक्कन चुराने पर होगी 10 साल की सजा
Embed widget