एक्सप्लोरर

UP Election 2022: राकेश टिकैत के 'चचाजान' वाले बयान का असदुद्दीन ओवैसी ने दिया जवाब, जानें- क्या कहा?

Asaduddin Owaisi replied to Rakesh Tikait: राकेश टिकैत द्वारा 'बीजेपी का चचा जान' कहे जाने पर ओवैसी ने कहा कि टिकैत को ऐसी सियासत बंद करनी चाहिए.

UP Assembly Election 2022: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख और हैदराबाद से सांसद असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) ने बुधवार को कहा कि वह मुसलमानों (Muslims) का वोट काटने के लिए नहीं बल्कि उन्हें सियासत में हिस्सेदारी दिलाने के लिए उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव (Uttar Pradesh assembly elections) के मैदान में उतर रहे हैं. भारतीय किसान यूनियन के नेता राकेश टिकैत (Rakesh Tikait) द्वारा उन्हें 'बीजेपी का चचा जान' कहे जाने पर ओवैसी ने कहा कि टिकैत को ऐसी सियासत बंद करनी चाहिए.

ओवैसी ने कहा कि ''उत्तर प्रदेश में जितने भी समाज हैं, उनका एक नेता है, उन सभी का राजनीतिक सशक्तिकरण है और उनकी एक आवाज भी है. मगर मुसलमानों के साथ ऐसा बिल्कुल भी नहीं है. हमारा मकसद मुसलमानों को राजनीतिक भागीदारी दिलाना है.'' मुसलमानों के वोट काटने के लिए चुनाव मैदान में उतरने के खुद पर लग रहे आरोप का जवाब देते हुए ओवैसी ने कहा, "मुसलमान किसी राजनीतिक दल के बंधुआ या कैदी नहीं हैं. सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव मुझ पर मुस्लिम वोट काटने का इल्जाम लगा रहे हैं लेकिन वह यह क्यों नहीं बताते कि 2019 के लोकसभा चुनाव में 75 फीसदी मुसलमानों ने समाजवादी पार्टी को वोट दिया मगर इसके बावजूद उनकी पत्नी और दोनों भाई चुनाव कैसे हार गए? अखिलेश जी यह क्यों नहीं कहते कि उन्हें हिंदू वोट नहीं मिला इसलिए वह हार गए."

सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी का सबसे कम प्रतिशत यूपी में- ओवैसी

इस सवाल पर कि मुसलमानों की बात करना क्या उनकी रणनीति का हिस्सा है, ओवैसी ने कहा, "सरकारी नौकरियों में मुसलमानों की भागीदारी का सबसे कम प्रतिशत उत्तर प्रदेश में ही है. यहां सिर्फ दो प्रतिशत मुस्लिम ही स्नातक तक पहुंच पाते हैं. इसके लिए कौन जिम्मेदार है? और कथित धर्मनिरपेक्ष दलों ने मुसलमानों का वोट तो लिया लेकिन बदले में उनके सशक्तिकरण के लिए कुछ नहीं किया. एआईएमआईएम इसी कमी को दूर करने के लिए उत्तर प्रदेश के चुनाव मैदान में उतरी है."

यह भी पढ़ें-

Char Dham Yatra: चारधाम यात्रा से रोक हटी, इन शर्तों के साथ दर्शन कर सकेंगे श्रद्धालु

UP Election 2022: यूपी में कितनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी रामदास अठावले की पार्टी? केंद्रीय मंत्री ने खुद दिया जवाब

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
अयोध्याः 90 करोड़ की लागत से बनेगा राम मंदिर संग्रहालय, 20 गैलरियों में दिखेगा इतिहास
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
योगी के मंत्री का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला, बोले- 'आज के दौर में कई...'
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
सर्दियों से पहले CM योगी के सख्त निर्देश, हाईवे-एक्सप्रेसवे पर तैनात होंगी एंबुलेंस
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल
योगी सरकार के मिशन शक्ति को बड़ी कामयाबी, 7 दिन में खोज निकाले 32 लाख के मोबाइल

वीडियोज

ABP News: किसानों के जख्मों पर नमक छिड़कने वालों की घंटी बजाओ | Ghanti Bajao
CJP Delhi Protest: अराजकता-अव्यवस्था जिम्मेदार कौन? | Gyanesh Kumar | Congress | Gyanesh Kumar
Kolkata Stampede News: कोलकाता में घायलों से अस्पताल मिलने पहुंचे शुभेंदु! | Breaking News | Puja
Janhit | Congress Protest | Gyanesh Kumar: विरोध के नाम पर 'अराजकता'..क्या सही है ? | Neha Bora
रेलवे स्टेशन पर 510 रुपए का 'घमासान' !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
हिरासत से रिहा होने के बाद अभिजीत दीपके ने लिखा पोस्ट- ‘मुझे पता था कि...’
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'...तो आत्महत्या कर लेना ही बेहतर है', उद्धव ठाकरे ने क्यों कही ये बात?
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
'जेलर 2' बनी 2026 की तीसरी हाईएस्ट ग्रॉसर तमिल फिल्म, तोड़ा टॉप 7 फिल्मों का रिकॉर्ड
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
पांचवां टी20 रद्द होने के बाद क्या बोले अय्यर और होप, पढ़ें भारत-वेस्टइंडीज कप्तान के बयान
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
कोलकाता: पूजा पंडाल हादसे में 17 लोगों की मौत
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
पुराने गैजेट्स को न समझें बेकार! इन 5 तरीकों से फिर आएंगे काम
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
UPPSC LT ग्रेड रिजल्ट जारी, 218 अभ्यर्थियों का हुआ चयन
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
प्रदर्शन के कारण नहीं हुई बिक्री तो कैसे मिलेगा मुजावजा, क्या हैं नियम?
Embed widget