एक्सप्लोरर

Asaduddin Owaisi News: गाजियाबाद में असदुद्दीन ओवैसी के काफिले पर हमला, 3-4 राउंड फायरिंग का दावा

Uttar Pradesh News: AIMIM प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया कि छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनके वाहन पर 3-4 राउंड गोलियां चलाई गईं.

UP Election News: ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने दावा किया है कि यूपी स्थित पिलखुवा के पास उन पर हमला हुआ है. इस बाबत ओवैसी ने ट्वीट किया. उन्होंने लिखा- 'कुछ देर पहले छिजारसी टोल गेट पर मेरी गाड़ी पर गोलियां चलाई गयी. 4 राउंड फ़ायर हुए. 3-4 लोग थे, सब के सब भाग गए और हथियार वहीं छोड़ गए. मेरी गाड़ी पंक्चर हो गयी, लेकिन मैं दूसरी गाड़ी में बैठ कर वहाँ से निकल गया. हम सब महफ़ूज़ हैं. अलहमदु’लिलाह.'

समाचार एजेंसी ANI के अनुसार ओवैसी ने कहा- मैं मेरठ स्थित किठौर में एक चुनावी कार्यक्रम के बाद दिल्ली के लिए जा रहा था. छिजारसी टोल प्लाजा के पास 2 लोगों ने मेरी गाड़ी पर 3-4 राउंड गोलियां चलाईं; वे कुल 3-4 लोग थे. मेरे गाड़ी के टायर पंक्चर हो गए, मैं दूसरी गाड़ी से निकला.'

AIMIM प्रमुख ने दावा किया कि छिजारसी टोल प्लाजा के पास उनके वाहन पर 3-4 राउंड गोलियां चलाई गईं. बता दें ओवैसी, गुरुवार को किठौर में डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए गए थे. 

मेरठ में प्रचार कर रहे हैं ओवैसी
इससे पहले गुरुवार दिनमें AIMIM चीफ ने सीएम योगी के गर्मी वाले बयान पर पलटवार कर कहा कि उत्तर प्रदेश के बीजेपी के आखिरी मुख्यमंत्री से कहना चाहूंगा जो गर्मी ओवैसी ने पैदा की वो कयामत तक चलेगी. ओवैसी मेरठ शहर विधानसभा के इस्लामाबाद इलाके में अपने प्रत्याशी के समर्थन में जनसंपर्क करने आए थे. यहां उनके समर्थकों की  भीड़ उमड़ आई थी.

असदुद्दीन ओवैसी ने कहा था कि भागीदारी कहकर मुस्लिमों को धोखा दिया जा रहा है. सपा बसपा बीजेपी से कम नहीं हैं. जो मुस्लिम अब तक जीते वो गूंगे-बहरे बनकर बैठे रहे. अब हिस्सेदारी के लिए जवानी कुर्बान होगी.

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बीते दिनों कहा था 'ये गर्मी जो अभी कैराना और मुजफ्फरनगर में कुछ जगह दिखाई दे रही है न, ये सब शांत हो जाएगी क्योंकि गर्मी कैसे शांत होगी, मैं मई और जून में भी इसको शिमला बना देता हूं.' 

UP Election: CM योगी आदित्यनाथ की तीखी भाषा को लेकर चुनाव आयोग से शिकायत, समाजवादी पार्टी ने लिखा पत्र

UP Eelction 2022: चुनाव से ठीक पहले क्यों लगा शिवपाल यादव के दफ्तर पर ताला, क्या पार्टी के अंदर है कुछ गड़बड़?

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'राइज एंड फॉल' में जाएंगे राहुल गांधी, प्रियंका और अखिलेश? तेज प्रताप ने कही बड़ी बात
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'ध्रुव का समर्थन करें...', रवि किशन ने CM योगी के सामने मंच से की अपील
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
'जो लोग मुझे चवन्नी नहीं मान रहे...', आगरा में RLD चीफ जयंत चौधरी की हुंकार
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट
उत्तराखंड: धामी कैबिनेट के 12 बड़े फैसले, अग्निवीरों को भर्ती में मिलेगी छूट

वीडियोज

कैमरे पर हुस्न की खतरनाक 'जादूगर'!
दिल्ली पुलिस अलर्ट, 'कॉकरोचों' की धरपकड़
प्रदर्शन पर अंकुश...जरूरी या पुलिस निरंकुश?
SC ने क्यों दिखाई सख्ती?
सड़क पर तकरार...खामोश ज्ञानेश कुमार!

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
CEC के खिलाफ सारी याचिकाएं मंजूर, 27 अक्टूबर को SC में होगी सुनवाई
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
विपक्षी दलों के मार्च पर अभिजीत दीपके बोले, 'एक बार फिर लोगों का...'
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
राहुल गांधी के साथ किन 11 नेताओं ने SC में लगाई याचिका? ज्ञानेश कुमार के साथ 4 को बनाया पार्टी
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट कोहली पर दिग्गजों का खुलासा
3-4 शतक की थी तैयारी, फिर क्यों लिया टेस्ट से संन्यास; विराट पर दिग्गजों का खुलासा
Jailer 2 ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
'जेलर 2' ने एडवांस बुकिंग में गाड़े झंडे, रिलीज से पहले ही तोड़ दिया 'टॉक्सिक' का रिकॉर्ड
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
इकोनॉमिक्स में नोबेल का ऐलान, रॉबर्ट हॉल और माइकल वुडफोर्ट को मिला सम्मान
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
राहुल गांधी का बड़ा दावा, बोले- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के आते हैं मैसेज
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
NEET PG काउंसलिंग राउंड 1 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू, ऐसे करें आवेदन
Embed widget