एक्सप्लोरर

UP Eelction 2022: चुनाव से ठीक पहले क्यों लगा शिवपाल यादव के दफ्तर पर ताला, क्या पार्टी के अंदर है कुछ गड़बड़?

UP Eelction 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में अखिलेश के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे चाचा शिवपाल यादव के दफ्तर पर ताला लटक गया है. ऐसे समय में अन्दर खेमे में बीजेपी को वॉक ओवर देने की बात हो रही है.

UP Assembly Election 2022: यूपी विधानसभा चुनाव में सभी राजनीतिक दलों ने अपने दिन और रात एक किए हुए हैं लेकिन इतनी गहमागहमी के बीच भी अखिलेश के साथ गठबंधन कर चुनाव लड़ रहे चाचा शिवपाल यादव के दफ्तर पर ताला लटक गया है. बुधवार को इटावा में शिवपाल की पार्टी प्रसपा के कार्यालय के बाहर ताला दिखाई दिया. ये ताला जिलाध्यक्ष सुनील यादव के इस्तीफे के बाद लटका है. ऐसे समय में अन्दर खेमे में बीजेपी को वॉक ओवर देने की बात हो रही है.

शिवपाल के दफ्तर में क्यों लगा ताला

दरअसल, बुधवार को प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुनील यादव ने पार्टी के जिला अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था. सुनील यादव ने इसकी वजह व्यक्तिगत कारण बताए थे. लेकिन सपा एवं प्रसपा गठबंधन में जिस तरह शिवपाल सिंह की पार्टी को मात्र प्रदेश भर में 1 जसवंत नगर सीट दी गई है उससे पार्टी के कार्यकर्ताओं में नाराजगी और मायूसी छाई हुई है. सुनील यादव के इस्तीफे के बाद गुरुवार सुबह जब पार्टी के कार्यकर्ता दफ्तर पहुंचे तो गेट बंद देखकर वो भी हैरान रह गए.

ताला देख हैरान हुए पार्टी कार्यकर्ता

चुनाव से पहले जब शिवपाल यादव का समाजवादी पार्टी से गठबंधन हो गया है ऐसे वक्त पार्टी में इटावा सदर सीट पर गठबंधन के सपा प्रत्याशी सर्वेश शाक्य को जिताने के लिए रणनीति बननी चाहिए, लेकिन पार्टी के तो गेट ही बंद हो गए. दफ्तर में लगे ताले को लेकर एबीपी गंगा से बात करते हुए प्रसपा के प्रदेश सचिव एवं कार्यकर्ताओं ने कहा कि चुनाव के समय जिस तरह से ज़िलाध्यक्ष ने इस्तीफा दिया है वो उनकी ओछी मानसिकिता को दिखा रहा है. एक कार्यकर्ता ने कहा कि जिलाध्यक्ष राजनीतिक षड्यंत्र का शिकार हुए हैं. लेकिन हम लोग शिवपाल सिंह के निर्णय और त्याग के साथ है. हमारे नेता को सीटें भले ही न मिली हों लेकिन हम उनके साथ है और गठबंधन के प्रत्याशी को जिताने का काम करेंगे.

ये भी पढें-
 
 

 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
सऊदी अरब में यूपी के लाल की मौत, 45 दिन से शव का इंतजार
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
अयोध्या मेडिकल कॉलेज में संदिग्ध पर्ची मिलने से हड़कंप, पुलिस जांच में जुटी
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
किशोरियों से छेड़छाड़ का आरोप, ग्रामीणों ने दो युवकों की पिटाई, वीडियो वायरल
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी
मसूरी में चला बुलडोजर, प्रशासन की कार्रवाई के दौरान सुरक्षा व्यवस्था कड़ी

वीडियोज

Kiara Advani ने Toxic Controversy पर तोड़ी चुप्पी, Yash की फिल्म का किया बचाव
Ramayana Trailer में Lord Vishnu कौन? Ranbir Kapoor, Mahesh Babu या Saurabh Raj Jain
Aaradhya Bachchan को था Ranbir Kapoor पर Crush, Aishwarya Rai ने बताया मजेदार किस्सा
Mannat:😱Vikrant की सुरक्षा की बड़ी जंग, अपनों के ही खिलाफ Mannat ने उठाया बड़ा कदम #sbs
Bollywood News: क्या राम गोपाल वर्मा और उर्मिला मातोंडकर ने गुप्त चुप तरीके से कर ली थी शादी? दिग्गज पत्रकार का दावा, चिरंजीवी ने कैसे खोला था राज? (01.08.26)

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
पाक की मुश्किलें: मुजफ्फराबाद की ओर बढ़े 50 काफिले, आर्मी चला रही लाइट मशीन गन
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
NDA में गए टीएमसी सांसद अब…, सौगत रॉय का बागी नेताओं को लेकर बड़ा दावा
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
कांग्रेस नेता के X पोस्ट पर FIR, महाराष्ट्र साइबर ब्रांच ने शुरू की जांच
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
'लॉक अप 2' से अलायंस' तक सारे रियलिटी शो के छक्के छुड़ाने आ रहा 'भोजपुरी बवाल', जानें कब और कहां देखें
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
शुभेंदु, जंतर-मंतर प्रोटेस्ट…, JeM ऑपरेटिव की साजिश के खुलासे से हड़कंप
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
कुलगाम हमला: CM ने किया मुआवजे का ऐलान, महबूबा मुफ्ती क्या बोलीं?
CWG: फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
फाइनल में डरे हुए थे नीरज चोपड़ा, बताया क्यों नहीं जीत पाए गोल्ड मेडल
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
मनमर्जी नहीं होती आजादी…, अजीत डोभाल ने Zen-G को समझाया ‘सही मतलब’!
Embed widget