एक्सप्लोरर

Asad Ahmed Funeral: बेटे असद अहमद के जनाजे में न शामिल होने पर गमजदा है अतीक, कहा- 'अल्लाह सब कुछ देख रहा...'

Asad Ahmed Encounter: अतीक अहमद ने कहा कि बेटे के जनाजे में शामिल होना मेरा अधिकार था, अल्लाह सब कुछ देख रहा है, किसी को माफ़ नही करेगा. मेरे पूरे परिवार को तुम सब खत्म करना चाहते हो.

Atiq Ahmed Son Funeral: माफिया अतीक अहमद (Atiq Ahmed) के बेटे असद अहमद (Asad Ahmed) के एनकाउंटर के बाद उसका अंतिम संस्कार शनिवार को प्रयागराज में कर दिया गया है. वहीं दूसरी ओर माफिया अतीक अहमद बेटे असद के जनाजे में शामिल नहीं होने पर बेहद गमजदा है. जिसके बाद माफिया अतीक अहमद लॉकअप के अंदर बोरे पर ही लेट गया है. साथ ही अतीक अहमद ने कहा कि बेटे के जनाजे में शामिल होना मेरा अधिकार था, अल्लाह सब कुछ देख रहा है, किसी को माफ़ नही करेगा. अतीक अहमद ने कहा कि मेरे पूरे परिवार को तुम सब खत्म करना चाहते हो.

माफिया अतीक अहमद बेटे असद अहमद के अंतिम संस्कार के बाद लॉकअप में विक्षिप्त जैसी हरकत कर रहा है. बता दें कि शनिवार को असद अहमद का अंतिम संस्कार प्रयागराज के कसारी-मसारी में किया गया, जिसमें 25 से 30 लोग शामिल हुए. इस दौरान असद अहमद की बुआ समेत परिवार के कुछ अन्य लोग भी मौजूद रहे. इस दौरान मौके पर पुलिस की कड़ी सुरक्षा के बीच उसको सुपुर्द-ए-खाक किया गया और ड्रोन से निगरानी की गई. वहीं कब्रिस्तान में मीडिया की  एंट्री भी रोक दी गई.

बेटे के अंतिम संस्कार के बाद अतीक अहमद गमजदा

इसके अलावा एनकाउंटर में मारे गए गुलाम के शव को झांसी से प्रयागराज लाया गया था. गुलाम का शव उसका साला नूर आलम लेने पहुंचा. अतीक अहमद ने अपने बेटे के अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए अर्जी दी थी, लेकिन कोर्ट का समय शुरू होने से पहले ही उसका अंतिम संस्कार शुरू कर दिया. अतीक, अशरफ और अली अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो पाए. वहीं असद की मां शाइस्ता परवीन भी अपने बेटे को आखिरी समय में नहीं देख पाईं. यही वजह है कि बेटे के अंतिम संस्कार के बाद अतीक अहमद गमजदा है और कह रहा है कि मेरे पूरे परिवार को तुम सब खत्म करना चाहते हो.

यह भी पढ़ें:-

Asad Ahmed Funeral: कड़ी सुरक्षा में सुपुर्द-ए-खाक हुआ असद अहमद, ड्रोन से की गई निगरानी 

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'मेरे सपनों का उत्तराखंड' अभियान से जुड़े 2.5 लाख छात्र, CM धामी ने की पहल
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
भदोही में वॉशरूम में छेद कर बनाता था छात्राओं का आपत्तिजनक वीडियो, गिरफ्तार
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर
रक्षाबंधन पर महिलाओं को योगी सरकार का तोहफा, फ्री किया बस का सफर

वीडियोज

यूपी पुलिस का एक्सपर्ट गालीबाज अफसर !
राखी से पहले लुधियाना में बड़ी कार्रवाई, गंदगी में बन रही थीं मिठाइयां!
UP से Bengaluru तक सड़कें बेहाल! आखिर कब सुधरेगी हालत?
एथेनॉल की कीमत...चीनी पर असर?
Akhilesh Yadav के चवन्नी वाले बयान से बवाल,Jayant ही नहीं अब जाट के सम्मान पर बात !

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
'कुछ नहीं आता है...', मनुस्मृति पर राहुल गांधी के बयान पर BJP का पलटवार
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
चिराग पासवान का जंतर-मंतर पर प्रदर्शन पर बड़ा बयान, 'आरक्षण खैरात नहीं'
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
निरहुआ ने बताया फैन ने काट लिया था हाथ, तो रानी चटर्जी-रवि किशन पर बरसे थे पत्थर
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
किस चैनल पर होगा दलीप ट्रॉफी के मैच का लाइव प्रसारण? जानिए डिटेल्स
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
BJP की नई टीम से मिले PM मोदी, पार्टी का Gen Z पर फोकस
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
'मनुस्मृति में यह शर्मनाक है कि महिला को पिता, पति और...', राहुल गांधी का बड़ा बयान
Sugar Alternatives: चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
चीनी महंगी हुई तो क्या खाएं? जानें गुड़, शहद और खजूर में कौन बेहतर
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
मौत के 8 साल बाद भी पत्नी को रोज फूल देता है ये ड्राइवर- रुला देगा वीडियो
Embed widget