एक्सप्लोरर

'जाति आधारित आरक्षण खत्म करो', आंदोलनकारियों से मिले ब्रजेश पाठक, केंद्र तक पहुंचाएंगे मांग

इससे पहले आरक्षण सुधार आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने डिप्टी सीएम से मुलाकात कर अपनी मांगों को लेकर जानकारी दी और इस पर जल्द कार्रवाई की मांग की.उन्होंने आन्दोलनकारियों को हर संभव मदद का आश्वासन दिया है.

आरक्षण सुधार आंदोलन से जुड़े छात्रों के प्रतिनिधिमंडल के साथ डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक ने शनिवार को लखनऊ में प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि सरकार युवाओं के साथ खड़ी है और छात्रों की मांगों को केंद्र सरकार तक पहुंचाया जाएगा.

ब्रजेश पाठक ने कहा कि छात्रों की मांगों को गंभीरता से सुना गया है. अगले दो दिनों में छात्रों के प्रतिनिधिमंडल की मुलाकात केंद्रीय मंत्री से कराई जाएगी. आंदोलन का नेतृत्व कर रहे हर्ष दुबे, मृत्युंजय पाठक और शिवा शर्मा ने कहा कि उनका प्रदर्शन शांतिपूर्ण है. उनकी मांग है कि देश के हर छात्र को आगे बढ़ने का समान अवसर मिले.

छात्रों की मुख्य मांग क्या है?

छात्रों ने अपने पत्र में कहा है कि मौजूदा शिक्षा व्यवस्था में छात्रों के बीच पढ़ाई और मेरिट को लेकर काफी अंतर है. उनका कहना है कि सभी छात्रों की बौद्धिक क्षमता के विकास के लिए बेहतर अवसर मिलने चाहिए. छात्रों ने प्रोफेशनल कोर्स में दाखिले के लिए अवसर बढ़ाने की मांग की है, ताकि किसी छात्र के साथ अन्याय न हो और सभी को आगे बढ़ने का मौका मिल सके. डिप्टी सीएम ने छात्रों को भरोसा दिलाया कि उनकी आवाज उचित मंच तक पहुंचाई जाएगी और समाधान के लिए हरसंभव प्रयास किया जाएगा.

यह भी पढ़ें: 'UP में चीनी की कमी नहीं, परेशान न हों लोग', बढ़ते दाम के बीच बोले CM योगी

क्या है पूरा मामला ?

दरअसल दिल्ली के जंतर-मंतर पर आरक्षण हटाओ आंदोलन के बैनर तले 21 अगस्त को देश के अलग-अलग इलाकों से सैकड़ों युवा जुटे थे. इनकी मांग थी कि जाति आधारित आरक्षण व्यवस्था में अब बदलाव होना चाहिए. इसके साथ ही UGC नियमों को लेकर भी इनकी मांग थी. इस बीच शुक्रवार शाम को दिल्ली पुलिस ने इन सबको धरना-प्रदर्शन से हटा दिया था.

लखनऊ में डिप्टी सीएम से की मुलाक़ात 

इसके बाद आज आंदोलन के प्रतिनिधिमंडल ने लखनऊ में डिप्टी सीएम से मुलाक़ात की और आरक्षण पर समीक्षा के साथ जाति आधारित आरक्षण बंद करने की मांग की और अपना पक्ष रखा. अब ये मामला बीजेपी सरकार के पाले में चला गया है. चूंकि मामला बेहद संवेदनशील है लिहाजा सरकार इस पर क्या फैसला लेगी ? ये देखना दिलचस्प होगा. 

अभी इस मामले के अब तूल पकड़ने के आसार हैं क्योंकि इसके लिए काफी समय से सोशल मीडिया पर समर्थन जुटाया जा रहा है. जो बिल्कुल कॉकरोच जनता पार्टी की तर्ज पर नजर आ रहा है. लेकिन उसे इस तरह की सफलता मिल पाएगी या नहीं यह कह पाना मुश्किल है.

यह भी पढ़ें: UP में AAP का 'स्कूल ठीक करो' अभियान, संजय सिंह बोले- 'बदहाल स्कूलों की...'

निखिल साहू (Nikhil sahu) उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में बीते 8 वर्षों से सक्रिय पत्रकारिता में हैं. पत्रकारिता में स्नातक किया है. 6 वर्षों का प्रिंट मीडिया का अनुभव है. जिसमें दैनिक भास्कर, नवभारत टाइम, 4पीएम और स्वतंत्र प्रिंट शामिल है. डिजिटल मीडिया में गहरी पकड़ है, राजनीति, क्राइम, डेवलपमेंट और स्वास्थ की खबरों पर खास पकड़ है. ग्राउंड-जीरो रिपोर्टिंग का अनुभव है.

Read More
और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola
Advertisement

टॉप हेडलाइंस

'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
'आपके ऊपर धांधली का दबाव...', मतगणना से पहले BJP MLC ने की अपील
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
शिवा शर्मा हत्याकांड में नया मोड़, श्रद्धा दुबे के 3 और मददगारों की तलाश
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
सीएम योगी ने वाल्मीकि जयंती पर लिखी पाती, कहा- 'श्रीराम को आत्मसात् करें युवा'
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
अखिलेश के 'घुसपैठिए' वाले बयान पर बवाल, हरीश रावत बोले- ये बहुत दुर्भाग्यपूर्ण...
Advertisement

वीडियोज

Sansani: दरिंदे पति ने हैवानियत की सारी हदें की पार!
Mallikarjun Kharge Statement: खरगे का विवादित बयान..सियासत में उबाल | Congress | Bihar | Patna
Mallikarjun Kharge Statement: कांग्रेस 'बाप' तक क्यों पहुंच गई? | Bihar News | Patna | Janhit
Anant Singh Inside Story: अनंत सिंह ने क्यों कहा JDU खत्म? | Nitish Kumar | Mokama | Bihar
Sandeep Chaudhary: रामलीला मैदान रैली पर बवाल..लोकतंत्र का है सवाल? | Congress Rally | INDIA Bloc
Advertisement

फोटो गैलरी

Advertisement

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
'सही वक्त पर...' PM मोदी के पिता पर खरगे की आपत्तिजनक टिप्पणी पर बोले नितिन गडकरी
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब होने पर विवाद, उठाया गया यह कदम
पुणे: केंद्र सरकार की लाइब्रेरी में उमर खालिद की किताब, खड़ा हुआ विवाद
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
CJP नेताओं को सुप्रीम कोर्ट के पूर्व जज ने बताया 'कायर', कहा- 'जेल जाने से...'
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल बोले- बेटी को नहीं देखने देतीं मोबाइल-टीवी
फिल्मों से संन्यास लेने के बाद क्या कर रही हैं 'गजनी' फेम असीन? पति राहुल ने किया खुलासा
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
हरमनप्रीत और दीप्ति के शतक में उड़ा जिम्बाब्वे, भारत ने 121 रन से जीता दूसरा वनडे
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान 'अर्नब', हाई अलर्ट पर भारत, इन राज्यों में दिखेगा असर
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
'कंप्यूटर जातिवादी नहीं है', वोटर लिस्ट की गलती पर चुनाव आयोग की सफाई
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
घंटों बाद मां से मिला बिछड़ा हाथी का बच्चा, भावुक कर देगा वायरल वीडियो
Embed widget