एक्सप्लोरर

Arvind Kejriwal ने पीएम मोदी के खिलाफ लड़ा था पहला लोकसभा चुनाव, दी थी कड़ी टक्कर, अब उन्हीं की सरकार में गए जेल

Delhi के सीएम Arvind Kejriwal को प्रवर्तन निदेशालय ने आबकारी मामले में हुए कथित शराब घोटाले के आरोप में गिरफ्तार कर लिया है.उनका मामला सुप्रीम कोर्ट भी पहुंचा हुआ है.

Arvind Kejriwal Arrest News: प्रवर्तन निदेशालय ने गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया. कथित शराब घोटाले को लेकर उन पर प्रवर्तन निदेशालय ने आरोप लगाए हैं. अरविंद केजरीवाल का सियासी सफर साल 2012 में शुरू हुआ और उन्होंने साल 2013 में पहली बार कोई चुनाव लड़ा था. इसके बाद उन्होंने साल 2014 के लोकसभा चुनाव में भी हिस्सा लिया और अपना पहला लोकसभा चुनाव उत्तर प्रदेश की वाराणसी लोकसभा सीट से लड़ा. 

इसी चुनाव में पहली बार नरेंद्र मोदी (तब गुजरात के मुख्यमंत्री) ने अपना लोकसभा चुनाव लड़ा था और वह भी वाराणसी सीट से उम्मीदवार थे.वाराणसी सीट पर बाहरी प्रत्याशी होने के बावजूद अरविंद केजरीवाल ने उस सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी नरेंद्र मोदी को कड़ी टक्कर दी और 2 लाख से ज्यादा वोट हासिल किए. 

वाराणसी में अरविंद केजरीवाल को मिले थे कितने वोट?
वाराणसी से हार मिलने के बाद अरविंद केजरीवाल ने फिर कोई लोकसभा चुनाव नहीं लड़ा. साल 2014 के चुनाव में अरविंद केजरीवाल ने वाराणसी लोकसभा सीट पर 2 लाख 9 हजार 318 मत हासिल किए थे. इस सीट पर पड़े कुल मत का 20.30 फीसदी अरविंद केजरीवाल को मिला था.

अब इसे नीति कहें या नियत, अरविंद केजरीवाल ने जिसके खिलाफ चुनाव लड़ा, आज उसी की सरकार के दूसरे कार्यकाल में जेल में हैं और उनकी पार्टी भारतीय जनता पार्टी और पीएम नरेंद्र मोदी पर जमकर जुबानी हमले कर रही है.

अरविंद केजरीवाल ने अन्ना आंदोलन  के बाद साल 2012 में अपनी पार्टी का गठन किया था और दिल्ली का पहला विधानसभा चुनाव साल 2013 में लड़ा था. इस चुनाव में उनकी पार्टी को बहुमत नहीं मिला और उन्होंने कांग्रेस के साथ मिलकर 49 दिन की सरकार चलाई. फिर साल 2015 में जब दिल्ली के विधानसभा चुनाव हुए तब आम आदमी पार्टी को बहुमत मिला और बीजेपी के सदस्यों की संख्या दहाई भी नहीं पार कर पाई. इसके अलावा कांग्रेस दिल्ली में 0 हो गई.

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
प्रधानमंत्री मोदी से CM योगी ने की मुलाकात, किन मुद्दों पर हुई चर्चा?
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
गोंडा: जेल में प्रेमी से मिलने पहुंची नाबालिग, 10 जिंदा कारतूस और फर्जी ID बरामद
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'
राहुल गांधी के प्रयागराज दौरे पर मंत्री मनोज पांडे का तंज, बोले- 'वे यूपी के पर्यटन पर...'

वीडियोज

Govinda संग Komal Rani Swarnkar हुईं स्पॉट, 4 साल की Dating Rumours फिर चर्चा में
Bhojpuri Bawal में Kajal Raghwani पर भड़के Nirahua, बोले- ‘आप उसी के लायक हो’
Pati Brahmachari: 😯Suraj का फिर दिखा पुराना 'राउडी' अवतार, Isha संग मिलकर मिशन पर निकला हीरो #sbs
Bollywood News: भारतीय फैंस से 2 दिन पहले विदेशी दर्शक देखेंगे 'रामायण', जानें मेकर्स की इस खास रिलीज स्ट्रेटजी के पीछे की वजह (08.08.26)
Ramayana का Global Release! Devendra Fadnavis बोले- Oscar नहीं मिला तो होगी निराशा

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
ईरान जंग से बाहर नहीं निकला अमेरिका तो..., सीक्रेट मीटिंग में ट्रंप के जनरल ने चेताया
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
अतीक अहमद का बेटा आबान सुपुर्द-ए-खाक, जेल से जनाजे में आए दोनों भाई
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
कौन हैं Shaik Rasheed, जिन्हें श्रीलंका टेस्ट सीरीज में साई सुदर्शन की जगह मिल सकता है मौका?
DC OTT Release: लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
लोकेश कनगराज- वामिका गब्बी की DC ओटीटी पर कब और कहां होगी रिलीज, जानें-डिटेल्स
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
JPSC मामला पहुंचा सुप्रीम कोर्ट, दोबारा परीक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
भारत का एक और दुश्मन ढेर, लश्कर कमांडर कारी सईद की इस्लामाबाद में मौत
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
मां के दर्द पर रो पड़े आनंद महिंद्रा, स्मृति ईरानी को दिया ये जवाब
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
जल्द जारी हो सकता है UPTET रिजल्ट, लाखों उम्मीदवार कर रहे इंतजार
Embed widget