एक्सप्लोरर

रायबरेली: थाने बुलाकर सिपाही ने फौजी को पीटा, जमीन विवाद मामले में पुलिस कर रही लीपापोती

रायबरेली में फौजी को पीटने का मामला सामने आया है. जानकारी के मुताबिक यहां जमीन विवाद में एक फौजी को थाने में बुलाकर सिपाही ने जमकर पीट दिया. अब इस मामले में पुलिस दबंगों के साथ मिलकर लीपापोती में लगी है.

रायबरेली. रायबरेली जनपद में खाकी के दामन पर दाग लगा है. इसकी चर्चा पूरे जिले में हो रही है और खाकी को लोग कोसने से भी पीछे नहीं हट रहे हैं. मामला डीह थाना क्षेत्र का है, जहां थाने के एक सिपाही ने फौजी को थाने बुलाकर पिटाई कर दी. मामला पुलिस अधीक्षक के संज्ञान में आने पर जांच के बाद न्याय का आश्वासन दिया गया.

पड़ोसी से चल रहा था जमीनी विवाद

डीह थाना क्षेत्र के पूरे धनी गांव के रहने वाली राणा सिंह भारतीय सेना में नौकरी करते हैं. राणा सिंह के परिवार का पड़ोस के रहने वाले शिव प्रकाश विश्वकर्मा से जमीनी विवाद काफी दिन से चला रहा है. इस समय भी दबंगों ने फौजी की जमीन पर जबरन मिट्टी डलवाने लगे. छुट्टी पर आए फौजी ने विवाद खत्म करने का प्रस्ताव रखा लेकिन दबंग शिव प्रकाश ने अपनी पहुंच का हवाला देते हुए उसकी एक नहीं सुनी और थाने में फर्जी सूचना दे दी. सूचना पर पहुंचे डीह थाने के सिपाही अनिल कुमार विश्वकर्मा फौजी को थाने ले गए और विपक्षियों के सामने गाली देते हुए उसकी पिटाई कर दी. जब फौजी ने रोते हुए बताया कि थानाध्यक्ष डीह जेपी यादव को बताई तो उन्होंने समझौता कराकर मामला शांत कराने की बात कही.

फौजी का आरोप

फौजी ने आरोप लगाया कि यह सारा घिनौना काम गांव के प्रधान रामू मिश्रा ने कराया है. उन्होंने ही फोन करके सिपाही से कहा इसको दो-चार लट्ठ मारो जिससे कि इसकी गर्मी निकल जाए.

अपनी बेज्जती सहन ना कर पाने के बाद फौजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा और एसपी से न्याय की गुहार लगाई. जैसे ही इसकी सूचना पुलिस को हुई तो सभी लामबंद हो गए और फौजी के विरुद्ध आरोपों की गोटियां बिछाना शुरू कर दीं. जिसके बाद ग्राम प्रधान व दबंग शिव प्रकाश भी पुलिस के साथ खड़े हो गए. क्योंकि मामला फौजी की पिटाई का था इसलिए डीह पुलिस दबंगों के साथ मिलकर फौजी पर ही आरोप मढ़ना शुरू कर दिया.

एसपी से की शिकायत 

जब फौजी पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचा तो फूट-फूटकर रोने लगा और पुलिस अधीक्षक से अपने साथ हुए गलत व्यवहार व अन्याय के खिलाफ न्याय की गुहार लगाना शुरू कर दिया. जब बाहर निकला तब भी फौजी फूट फूट कर रो रहा था और कह रहा था कि अगर न्याय नहीं मिला और मेरा स्वाभिमान मरा तो मैं प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ के सामने जाकर आत्मदाह कर लूंगा.

फिलहाल डीह पुलिस व दबंगों का मजबूत गठजोड़ देखने को इस बार मिल रहा है और जिस फौजी को पूरा देश सलाम करता है और वह फौजी अपने जान की बाजी लगाकर देश सेवा से पीछे नहीं हटता है उसी फौजी के सम्मान को खाकी मिट्टी में मिलाने पर तुली है. वैसे भी डीह थानेदार का विवादों से पुराना नाता रहा है.

एएसपी ने बताया कि डीह थाना क्षेत्र के पूरे धनी के रहने वाले राणा सिंह फौज में हैं, उनका शिव प्रकाश विश्वकर्मा के बीच जमीनी विवाद चल रहा है. दोनों को थाने बुलाया गया था, जहां पर राणा सिंह ने शिव प्रकाश से अभद्रता से बात की. पुलिस मामले की जांच कर रही है, जो भी विधिक कार्रवाई होगी की जाएगी.

ये भी पढ़ें.

प्रयागराज में एक और माफिया के आशियाने पर चला सरकारी बुलडोज़र, अब बीएसपी नेता छोटा राजन के शूटर बच्चा पासी का नंबर

कुशीनगर: घर की दहलीज तक भी नहीं पहुंचे पाये थे कि उजड़ गया गया काजल का सुहाग, पढ़ें ये झकझोर देने वाली खबर

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
'शिक्षा व्यवस्था बर्बाद करने वाले, आज कर रहे राजनीति', मंत्री धर्मपाल सिंह का सपा पर पटलवार
Mahoba News: महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
महोबा में गजब खेल! 1 लाख का कैश चोरी, रिकवरी में निकले 'चिल्ड्रन बैंक' के नोट, सुभासपा भड़की
UP News: मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
मंत्री कपिल देव का हमला, 'दिल्ली में छात्रों को गुमराह कर पत्थरबाजी करवा रहीं सपा-कांग्रेस'
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश
'भक्ति के बिना जीवन में अंधकार और अराजकता', श्रीराम कथा में CM योगी का संदेश

वीडियोज

Bigg Boss 20 का नया लोगो जारी, Salman Khan की वापसी को लेकर बढ़ा उत्साह
Jana Nayagan Review: Thalapathy Vijay के स्वैग और एक्शन ने जीता फैंस का दिल
NEET Paper Leak पर Salman Khan ने तोड़ी चुप्पी, स्टूडेंट्स के लिए कही बड़ी बात
Lock Upp 2 में Yogesh Rawat की वापसी? Reports ने बढ़ाई फैंस की उम्मीद
Shah Rukh Khan की King का आखिरी शूट विदेश में? नई Reports आईं सामने

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
जंतर-मंतर प्रदर्शन से जुड़ा पाकिस्तान कनेक्शन, दिल्ली पुलिस ने लिया ये एक्शन, लोगों से की अपील
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
दिल्ली में आज घर से निकलें तो संभल के! एक तरफ CJP का अनशन, दूसरी तरफ 17 मेट्रो स्टेशन रहेंगे बंद
Mumbai News: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
मुंबई: दादर में हिरासत में लिए गए छात्र का दावा, ' पुलिस ने कहा तुम्हारी जेब में 50-50 ग्राम ड्रग्स...'
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
भारतीय टीम की नई टी20 सीरीज का जल्द हो सकता है एलान, इस पड़ोसी देश से होगी टक्कर
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
शिल्पा शेट्टी के लिए वेलेंटाइन डे गिफ्ट के तौर राज कुंद्रा ने खरीदे थे IPL टीम राजस्थान रॉयल्स के शेयर, इंवेस्टमेंट किए थे 82 करोड़
Exclusive: NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
NEET UG पेपर लीक रोकने का ब्लूप्रिंट तैयार था, फिर क्यों फेल हुआ सिस्टम? जानिए अंदर की खबर
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
'हम लड़ते रहेंगे', सुसाइड करने वाले NEET अभ्यर्थियों को राहुल गांधी-विपक्षी नेताओं की श्रद्धांजलि
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
CJP आंदोलन के दौरान लाठीचार्ज को लेकर आया पाकिस्तान का रिएक्शन, जानें क्या कहा
Embed widget