एक्सप्लोरर

कुशीनगर: बीजेपी विधायक के घर में घुसे थे हथियारबंद बदमाश, पुलिस ने दो अपराधियों को किया गिरफ्तार

बीजेपी विधायक के घर में घुसे बदमाशों को लेकर एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीनों शराब के नशे में दिख रहे हैं और उनके पास असलहा भी दिख रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगाई गई थी जिसने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है।

कुशीनगर, एबीपी गंगा। यूपी के कुशीनगर जिले के बीजेपी विधायक के घर में घुसकर धमकी देने का मामले में पुलिस ने तीन शूटरों में से 2 को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। भाजपा विधायक का आवास पुलिस चौकी कुशीनगर के ठीक सामने बना है। बदमाशों के घर में घुसते हुए सारी घटना आवास में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई थी।

कैमरे में दिख रहा है कि एक मोटरसाइकिल से तीन बदमाश शराब के नशे में आते हैं और पहले वह विधायक के आवास के फाटक को पीटकर खुलवाने की कोशिश करते हैं और जब फाटक नहीं खुलता है तो बरामदे में आकर बैठ जाते हैं। उठते समय उनके कमर में लगी पिस्टल गिर जाती है।

यह महज संयोग ही रहा कि जब यह बदमाश घर में आए थे तो घर में ड्राइवर के अलावा कोई नहीं था। विधायक की लिखित शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ गालियां देकर धमकाने व हत्या के प्रयास का मुकदमा दर्ज कर लिया था। मुकदमा दर्ज होने के बाद पुलिस अभियुक्तों की गिरफ्तारी में लगी थी।

बता दें कि 20 फरवरी को रात करीब 9 बजे मोटरसाइकिल सवार तीन बदमाश उनके आवास में घुस गए थे। आवास पर पहुंचे बदमाशों ने विधायक के ड्राइवर से विधायक के आवास पर होने की बात पूछी। विधायक के आवास पर न होने से उल्टे पाव लौटे गये। हैरानी की बात यह है कि विधायक आवास से चंद कदमों पर कुशीनगर पुलिस चौकी है। इसके बाद भी अपराधी विधायक के आवास पर नशे में धुत असलहे के साथ पहुंच गए।

विधायक की सुरक्षा में हुई सेंधमारी को प्रशासन ने बड़ी चुनौती मानते हुए पूरी टीम को अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए लगा दिया था। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने भी विधायक आवास पर जाकर उनसे मिल मामले की गंभीरता को बता दिया था। पुलिस अधीक्षक ने पहले ही बताया था कि जो अभियुक्त हैं वह विधायक के यहां पहले से ही आते-जाते रहे हैं। इस पूरे मामले में कल पुलिस को सफलता मिली और दो अभियुक्त गिरफ्तार कर लिए गए।

इस पूरे मामले में पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार मिश्रा ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस करके दोनों अभियुक्तों को पेश किया। एसपी ने बताया कि सीसीटीवी फुटेज में तीनों शराब के नशे में दिख रहे हैं और उनके पास असलहा भी दिख रहा है। मामले को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम लगाई गई थी जिसने दो अभियुक्तों को गिरफ्तार कर लिया है। यह अभियुक्त किसी मामले में विधायक के घर पैरवी के लिए जाते रहे हैं। एक अभियुक्त फरार है जिसे भी जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

और पढ़ें
Sponsored Links by Taboola

टॉप हेडलाइंस

'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
'दुष्यंत गौतम को...' अंकिता भंडारी के परिजनों ने सरकार को दिया 24 घंटे का अल्टीमेटम
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
अमेठी की फैक्ट्री में बड़ा हादसा, मशीन की चपेट में आने से मजदूर की मौत
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
प्रयागराज का कसारी मसारी अब श्रीकृष्णपुरी, सीएम योगी ने किया नाम बदलने का ऐलान
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?
अंकिता भंडारी केस: 88 दिन में जांच, 500 पन्नों की चार्जशीट, पुलिस ने क्या बताया?

वीडियोज

Jagadhatri:😮Jagadhatri मिशन के लिए तैयार, Shivay ने घर की देवी को सम्मान देकर भेजा मैदान में! #sbs
Bollywood News: कॉफ़ी विद करण का धमाकेदार आगाज, सलमान खान के बेबाक अंदाज ने शो पर लगाया तड़का! (15.10.26)
VIRAL ROBOT: नाबालिग से 'रोबोट' ने की दरिंदगी! धक्का दिया...हैरान कर देगी ये करतूत! |ABPLIVE
सजा-ए-मौत का नीला ड्रम!
CJP को भी 'हाइजैक' कर लेंगे राहुल ?

फोटो गैलरी

पर्सनल कार्नर

टॉप आर्टिकल्स
टॉप रील्स
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
'जरूर सत्ता परिवर्तन होगा, हम सब चाहते हैं कि...', प्रशांत भूषण का बड़ा बयान
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
भरत तिवारी एनकाउंटर में RJD सांसद की बढ़ी टेंशन! सीनियर IPS ने भेजा नोटिस
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
'बंद करो, दफा हो जाओ...', प्रेस कॉन्फ्रेंस में हंगामा, नेहा बोरा का ऐलान- ये आंदोलन नहीं रुकेगा
इस फ्राइडे रोमांस, थ्रिलर और हॉरर का मिलेगा फुल डोज, OTT पर रिलीज हो रहीं 7 नई फिल्में
रोमांस से थ्रिलर-हॉरर तक, इस वीकेंड ओटीटी पर नहीं होगी एंटरटेनमेंट की कमी
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
हैदराबाद में टीम इंडिया के साथ 'बेईमानी', आउट नहीं थे नमन धीर? फिर उठा बवाल
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
US में हिंदू मंदिर में गोलीबारी की साजिश पर भड़का MEA, 'भारत विरोधी नफरत बढ़ रही है'
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
10 लाख रुपये से कम में सनरूफ वाली SUV, महिंद्रा की नई CNG कार लॉन्च
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
स्टेशन पर 15 मिनट रुकी ट्रेन, चाचा उतरकर नहाने लगे; देखें वीडियो
Embed widget